June 3, 2021
पंचायत समिति के सामान्य बैठक में पीएचसी नारायणपुर को कायाकल्प करने का लिया गया निर्णय||GS NEWS
Barun Kumar Babulनारायणपुर: बुधवार को शिल्प प्रशिक्षण भवन में प्रखंड प्रमुख रिंकू देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति का सामान्य बैठक लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय हुआ कि पंद्रहवीं वित्त आयोग की राशि सत्रह लाख तिरानवे हजार सात सौ बत्तीस रुपये से पीएचसी नारायणपुर का कायाकल्प होगा। जिसमें कोविड-19 के मद्देनजर पीएचसी नारायणपुर में बेहतर सुविधा देने के लिए डायनिंग हॉल का निर्माण, जमीन पर टाइल्स लगाने का कार्य, ऑक्सीजन सिलिंडर की खरीदारी, मुख्य द्वार पर लोहे का दरवाजा बनाने का काम होगा पानी निकालने के लिए नाला, प्रसव कक्ष के प्रांगण में प्रतीक्षालय, प्रसव कक्ष के बाहर में टाइल्स लगाने पर भी सहमति बनी। बैठक के बाद पीएचसी नारायणपुर पहुंचकर क्या निर्माण करना है इस बारे में जानकारी […]