January 18, 2023
योजनाओं को लेकर हुई बैठक || GS NEWS
DESK 04नारायणपुर – शिल्प भवन नारायणपुर में बीडीओ हरिमोहन कुमार और सीओ अजय कुमार सरकार के साथ सभी RTPS कार्यपालक सहायक, पंचायत कार्यपालक सहायक,पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, लेखपाल, कचहरी सचिव, विकास मित्र के साथ बैठक हुई. बैठक में मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट प्रत्येक पंचायत में 4 वार्ड चयनित कर भेजने के लिए निर्देश दिया गया.प्रखण्ड , अंचल और पंचायत स्तर पर नियमित रूप से सभी प्रकार के आवेदन (जाति ,आय, आवासीय, पेंशन, राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु आदि से संबंधित ) लेने का कहा गया. निश्चय सॉफ्ट पर सभी पेयजल और गली-नाली योजनाओं को अपलोड करने के बारे में बताया गया. नियमित रूप से सभी कर्मी को अपने पंचायत क्षेत्र में रहने का सख्त निर्देश दिया गया. DESK 04