Category Archives: बिहपुर

Noimg

बिहपुर में ठंढ से बचने को ले रहे अलाव का सहारा |GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – सोमवार को दिनभर धूप नही खिलने से कड़कड़ाती ठंढ का असर देखा गया.इस दौरान लोग अपने -अपने घरों में दुबके रहे. लोग जरूरी कम के कारण ही बाहर निकले.वहीं इलाके के लोग ठंढ से बचाव को लेकर अलाव के सहारा लेते नजर आये. बाजारों में आम दिनों के मुकाबले कम लोग ही नजर आये।वहीं बढ़ती ठंड को देखते हुये बिहपुर बाजार में दो जगहों डाकबंगला चौक व स्टेशन गोलंबर चौक पर प्रशासन के द्वारा अलाव का व्यवस्था किया है। बिहपुर सीओ बलिराम प्रसाद ने बताया जरूरत के मुताबिक और जगहों पर भी अलाव जलाया जाएगा.वहीं बिहपुर बाजार में खुर्शीद आलम के द्वारा सोमवार को बाजार में आग की व्यवस्था की गई थी.वहीं बिहपुर सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी […]

Noimg

कुख्यात कन्हैया को पकड़ने को लेकर गंगा दियारा में चलाया सघन छापेमारी || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – बिहपुर पुलिस ने थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अगुवाई में सोनवर्षा के कुख्यात कन्हैया चौधरी को पकड़ने को रविवार के दिन भर गंगा दियारे की खाक छानी.लेकिन कन्हैया पुलिस के हत्थे नही चढ़ा।लेकिन दियारे में किसानों के चेहरे पर खुशी का भाव देखा गया.पुलिस ने पटपारा ,कारगिल आदि में बदमाशों के छुपने के हर संभव ठिकाने पर छापेमारी किया.ज्ञात हो की 29 दिसंबर को जमालदीपुर निवासी किसान सुनील सिंह (45 वर्ष )की पटपारा बहियार में बदमाश कन्हैया ने बेरहमी से पीट- पीट कर हत्या कर दिया था। किसान दियारा गेहूं पटवन करने जा रहा था। कन्हैया के घोड़ी के पैर में चोट लगा था.जिस कारण खून निकल रहा था.किसान से गमछा मांगने पर विवाद हुआ था.इस घटना से सोनवर्षा […]

बिहपुर में नववर्ष पर रहा उत्सबी माहौल || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – प्रखंड में नववर्ष 2023 के अवसर पर पूरी तरह से उत्सबी माहौल रहा.सबो नें अलग -अलग अंदाज़ में नववर्ष को सेलिब्रेट किया।वहीं बिहपुर में पंसस अमन आनंद जमालपुर में रूपेश सिंह , बभनगामा में राहुल कुमार,बिहपुर बाजार में महमूद गजनवी के संयोजन में युवाओं ने नववर्ष को नए अंदाज में केक काटकर एवं आतिशबाजी कर मनाया।वहीं जमालपुर गांव में रूपेश सिंह, लाखो सिंह, सुमन ठाकुर, राहुल ठाकुर, नीलेश सिंह, बंटी सिंह, आदि युवाओं नें सड़क हैपी न्यू ईयर लिख कर व एक दूसरे से गले मिलकर नये साल का जश्न मनाया.वही छात्राओं ने अपने शिक्षक को ग्रिटींग कार्ड देकर व पैर छूकर नये साल का जश्न मनाया. DESK 04

नववर्ष पर ब्रजलेश्वरनाथ धाम मड़वा में उमडे श्रद्धालु , महादेव की पूजा कर किया नववर्ष शुरू || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – गंगा व कोसी के बीच प्रखंड के मडवा गांव स्थित बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में नववर्ष 2023 पर श्रद्धालुओं की भाडी भीड़ उमडी.रविवार की अहले सुबह से श्रद्धालु नन्हकार गंगा स्नान एवं घर से स्नान कर ब्रजलेश्वर धाम पहुंचे.जहां भगवान भोले , मां पार्वती,मां काली ,भगवान विश्वकर्मा व ठाकुर जी का पूजा अर्चना किया।साथ ही अपने व अपने परिवार के लिए बाबा भोले से सुख ,सम्पत्ति ,व अपने परिजनों के लिए उज्जवल भविष्य की दुआ एवं सुख समृद्धि के लिये प्रार्थना किया. वही रामजानकी ठाकुरवाड़ी के महंत राजेंद्र दास जी महराज ने बताया की नववर्ष पर श्रद्धालु भक्तों की भीड़ ब्रजलेश्वरनाथ महादेव की पूजा के लिए सुबह से ही आ रही है.जो शाम तक सिलसिला चलेगा.उधर नववर्ष को लेकर […]

वॉलीबॉल में रामगढ़ ने लत्तीपुर को हराया ,लत्तीपुर में आयोजित हुआ खेलकूद प्रतियोगिता || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर- शनिवार को नेहरू युवा केंद्र भागलपुर के द्वारा प्रखंडस्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन प्रखंड के रेलवे मैदान लत्तीपुर में आयोजित किया गया. इस प्रतियोगिता में वॉलीबॉल ,कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद एवं दौड़ का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन वॉलीबॉल प्लेयर सह समाजसेवी सुधीर यादव, कन्हैया झा,अभाविप के जिला संयोजक हैप्पी आनंद भारद्वाज व अरविंद आनंद ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया. इस प्रतियोगिता में वॉलीबॉल का उद्घाटन मुकाबला लत्तीपुर और तेलघी के बीच खेला गया तथा फाइनल मुकाबला लत्तीपुर और रामगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें रामगढ़ की टीम विजयी हुई.वही कबड्डी का मुकाबला लत्तीपुर और भगवत्तीपुर के बीच खेला गया॥ जिसमें लत्तीपुर विजेता रही।वहीं ऊंची कूद में प्रथम स्थान […]

Noimg

बिहपुर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने हीरा बेन मोदी को दी श्रद्धांजलि || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – शुक्रवार को प्रखंड के सोनवर्षा बड़ी भगवती स्थान के परिसर में मंडल भाजयुमो के संयोजन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोकसभा आयोजित किया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी व संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार ने किया.इस मौके पर स्व.हीराबेन मोदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किया.वहीं दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शंति के लि ईश्वर से प्रार्थना है.इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा धन्य है वो मां जिसने मां भारती की सच्ची सेवा के लिए नरेंद्र मोदी जैसे अनमोल शख्सियत को जन्म दिया. भाजपा नेताओं ने कहा कि बीते दिनों सिक्किम में हुए फौज के वाहन […]

Noimg

एसपी ने घटनास्थल पर पहुंच कर बारीकी से किया निरिक्षण,दिये निर्देश || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर। शुक्रवार को नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज सोनवर्षा के पटपारा दियारा में उस जगह पर पहुंचे जहां कुख्यात कन्हैया चौधरी ने जमालदीपुर के किसान सुनील सिंह उर्फ सुन्नी को पीटकर कर अधमरा कर दिया था। एसपी श्री सरोज करीब एक घंटा दियारे में रुके और बासा मालिक से जानकारी लिया। जहां पर किसान को पीटा गया था।वहां से ब्लड के सेंपल भी लिये गये साथ ही बांस के डंडे को भी जब्त किया गया। इस दौरान हेडक्वाटर डीएसपी सुनील पांडे ,इंस्पेक्टर विनय कुमार ,बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ,झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार ,भवानीपुर ओपी प्रभारी रमेश कुमार ,खरीक थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान , नदी थानाध्यक्ष आदि मौजूद थे। वहीं एसपी श्री सरोज ने बताया की कुछ अखबारों में छपी खबर […]

किसान शंकर सिंह हत्याकांड में एक नामजद गिरफ्तार ,पुलिस कर रही ताबड़तोड़ छापेमारी || GS NEWS

DESK 040

कन्हैया पुलिस के पकड़ से दूर किसान के घर पसरा मातमी सन्नाटा पत्नी व बेटी का रो -रो कर बुरा हाल बिहपुर। लत्तीपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड नंबर 8 लत्तीपुर -जमालदीपुर निवासी पूर्व जिला परिषद के छोटे भाई सुनील सिंह हत्याकांड में बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार की देर रात एक नामजद आरोपी को दबोच लिया गया। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया की गिरफ्तार आरोपी कुख्यात कन्हैया चौधरी का पिता मनोज चौधरी है। उन्होंने बताया की मृतक किसान सुनील सिंह की पत्नी रीता देवी उर्फ नमिता के फर्द बयान पर मामला दर्ज किया गया है। जिसमें सोनवर्षा के कुख्यात कन्हैया चौधरी ,मनोज चौधरी और तीन अज्ञात को नामजद किया गया है। जिसमें मनोज चौधरी को […]