Category Archives: बिहपुर

Noimg

मवि सहोडी में एमडीएम नही बनने व अनियमितता को ले ग्रामीणों ने दिया धरना || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर।सोमवार को मध्य विद्यालय सहोडी में एमडीएम नही बनने व विद्यालय में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने एकदिवसीय धरना प्रर्दशन दिया। धरने की अध्यक्षता वार्ड सदस्य अरविंद यादव व संचालन मोहम्मद कलीम ने किया। वहीं धरने में ग्रामीण ई मूरलीधर ,मणिलाल यादव ,बदरी पंडित ,मोहम्मद अलाउद्दीन ,फुलेश्वर पंडित ,रवींद्र मुनि ,सीताराम पंडित ,किशोर मंडल ,नीरज यादव ,आदि ने बताया की प्रभारी प्रधानाध्यापक राजीव कुमार सिंह विद्यालय नही आते है। एमडीएम नही बन रहा है । शौचालय साफ नही है। शुद्द पानी की व्यवस्था नही है।वहीं ग्रामीणों ने बताया अगर सात दिनों के अंदर व्यस्था नही सुधरी तो हमलोग विद्यालय में ताला बंदी करेंगे । धरना प्रदर्शन कर रहे लोगो ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया […]

वाईसीसी चैलेंजर्स ट्रॉफी टेनिस बॉल टी 20 किक्रेट का रंगारंग उद्घाटन आज ,उद्घाटन मुकाबला खरीक व झंडापुर के बीच || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – बिहपुर प्रखंड मैदान पर टेनिस बॉल टी- 20 वाईसीसी चैलेंजर्स ट्रॉफी का सोमवार को रंगारंग उद्घाटन होगा.यह जानकारी देते हुये प्रशांत कुमार उर्फ डिंपल ने बताया की चैलेंजर्स ट्रॉफी में कुल आठ टीमों भाग ले रही है. जिसमें भागलपुर ,बिहपुर , खगड़िया ,बेगूसराय ,खरीक,झंडापुर ,खैरपुर की टीमें भाग लेगी.सोमवार को दस बजे उद्घाटन मुकाबले का आगाज होगा. उद्घाटन मुकाबला एलएलसीसी खरीक और सीसीभी झंडापुर के बीच खेला जाएगा.इस मुकाबले का उद्घाटन समाजसेवी उत्तम कुमार व बिहपुर पेक्स बैजनाथ झा उर्फ बैजु रजा करेंगे।इस चैलेंजर ट्रॉफी के विजेता को 15000और उपविजेता को 10000 रुपया पुरस्कार दिया जाएगा.इस मुकाबले में रवि कुमार ,सूरज कुमार ,लालमोहन ,मिलन ,राज गौरव ,राहुल ,अंशु ,रौशन व रितेश सक्रिय रहेंगे. DESK 04

किराना दुकान का गल्ला तोड़ चोरों ने उड़ाये दो लाख कैश || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – झंडापुर बाजार में एक किराना दुकान में अज्ञात चोर द्वारा 11से 12 बजे रात्रि के बीच भेंडीलेटर से घुसकर दुकान का गल्ला तोड़ दो लाख रुपये उड़ा लेने का मामला सामने आया है.जिसको लेकर बाजार के दुकानदारों में डर का माहौल है.जिस रास्ते से चोर घर में घुस रहा था.वहां सीसीटीवी लगा हुआ था.जिसको अपने साथ उखाड़ ले गये.उसके बाद चोर दुकान में घुस गये और गल्ला तोड़ कर दो लाख रुपये पर हाथ साफ कर दिया और जिस रास्ते से आये थे. उसी रास्ते से वापस फरार हो गये.जब दुकानदार सुबह दुकान खोला तो देखा गल्ला का ताला टूटा हुआ है.उसके चोरी की घटना की सूचना झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार को दिया. सूचना पर ओपी प्रभारी […]

Noimg

भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का निकाला अर्थी यात्रा व फूंका पूतला ,विधायक ने कहा जहरीली शराब से मरे लोगों के || GS NEWS

DESK 040

परिजनों को मुआवजा दे सरकार,नीतीश कुमार मुर्दाबाद के लगे नारे बिहपुर – शनिवार को बिहपुर डाकबंगला परिसर से प्रखंड अध्यक्ष प्रभुनन्दन चौधरी व ई गौरव कुमार की अगुवाई में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अर्थी यात्रा निकाला.अर्थी यात्रा डाकबंगला से निकलकर स्टेशन गोलंबर पर पहुंची और पुतला फूंका गया.इस मौके पर बिहपुर विधायक ई शैलेंद्र भी मौजूद थे.इस अर्थी यात्रा में जमकर नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगे.वहीं विधायक श्री शैलेंद्र ने कहा छपरा व सीवान में जहरीले शराब पीने से सैकड़ों लोग मर चुके है. कई बहनें विधवा हो गई.सरकार इनको मुआवजा दें.सदन में मुआवजा की बात मुख्यमंत्री भड़क गये. इन्होंने तो बर्बाद करने की धमकी दे डाली.भ्रष्ट मुख्यमंत्री जो सुशासन बाबू के नाम से जाने जाते थे.हमलोगों जंगल राज […]

बभनगामा में जमीन विवाद में जमकर चले लाठी -डंडे ,दो घायल || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर -प्रखंड के बभनगामा में शुक्रवार को जमीन विवाद में जमकर लाठी -डंडे ,लोहे का रड फरसा चला. जिस कारण दो लोग सिद्दीकअली व मोहम्मद मुश्ताक अली घायल हो गये. दोनों घायलों का इलाज बिहपुर सीएचसी में किया गया.वहीं इस बाबत मोहम्मद सिद्दीक अली ने बिहपुर थाने केस दर्ज कराने को आवेदन दिया है. जिसमें उसने मोहम्मद कलामउद्दिन ,मोहम्मद अरबाज राइन ,मोहम्मद फकरुद्दिन ,मोहम्मद अजीज रजा ,रवीना खातून ,मनीषा खातून ,नूरजो खातून ,मदीना खातून ,बेगम खातून ,बेबी खातून ,व अफसाना खातून को नामजद किया है.अपने आरोप में बताया की उपरोक्त सभी नामजद विवादित जमीन पर कम कर रहे थे.जब कम करने से मना किया तो मुझे व मेरे बेटे का सिर फोड़ दिया.बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया आवेदन के […]

एन एच 31 पर खड़ी ट्रक से टकरा कर मोटरसाइकिल सवार की मौत || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – बुधवार को देर रात एनएच 31पर एक पेट्रोल पंप के समीप एक खड़ी ट्रक से टकरा कर एक बाइक सवार की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. मृतक बाइक सवार युवक की पहचान शिशु कुमार पिता प्रभाष कुंवर साकिन भ्रमरपुर वार्ड नंबर 13 के निवासी के रूप में हुई. मिली जानकारी के अनुसार शिशु एमआर का काम करता था. वह भागलपुर से अपने घर भ्रमरपुर आ रहा था. इसी दौरान ये सड़क हादसा हो गई. मृतक युवक का ससुराल मड़वा गांव में था. जैसे ही सड़क दुर्घटना की सूचना मिली मड़वा, भ्रमरपुर व जयरामपुर से बड़ी संख्या में परिजन जुट गये. परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल हो रहा था. उधर झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार, […]