December 26, 2022
लायंस क्लब ऑफ नवगछिया ने प्रतापनगर टोला में आयोजित किया नेत्र जांच शिविर ||GS NEWS
DESK 04नवगछिया – प्रतापनगर टोला,कदवा में लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया के तत्वाधान में मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन माता सावित्री देवी, पिता -स्वर्गीय बच्ची राय की स्मृति में उनके परिजन श्री भीम राय एवं डॉक्टर कौशल किशोर, पंकज कुमार के सहयोग से बच्ची सावित्री मेमोरियल हॉस्पिटल में आयोजित किया गया. शिविर का विधिवत उद्धघाटन क्लब अध्यक्ष लायन कमलेश कुमार अग्रवाल, डिस्ट्रिक चेयरपर्सन लायन पवन कुमार सर्राफ, लायन प्रो इसराफिल साहब,लायन प्रो विजय कुमार, लायन अजय रुंगटा, लायन मुन्ना हाजी, लायन रतन लाल डोकानियां, श्री भीम राय एवं डॉक्टर कौशल किशोर जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इसके बाद क्लब अध्यक्ष द्वारा विश्व शांति प्रार्थना एवं शहीदों की स्मृति में एक मिनट मोन्न श्रधांजलि अर्पित करते हुए,अध्यक्षीय सम्बोधन दिया गया. […]