Category Archives: भक्ति पूजा अर्चना

Noimg

नवगछिया : बाबा गणिनाथ की निकली विशाल शोभा यात्रा || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बाबा गणिनाथ सेवा समिति नवगछिया के तत्वावधान मे बाबा गणिनाथ का विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा बाबा गणिनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती के अध्यक्षता मे निकाली गई, वही इस कार्यक्रम का संयोजन चंद्रगुप्त साह, रंजीत कुमार साह ने की।शोभा यात्रा के शुभारंभ से पहले चैती दुर्गा मंदिर के प्रांगण मे आचार्य अजीत पाण्डेय के नेतृत्व मे पूजन कर की गई। वही पहुंचे बुजुर्ग अभिभावकों को अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर समिति के सदस्यों के द्वारा सम्मानित किया गया। शोभा यात्रा मे सैकड़ो भक्त गण नवगछिया नगर भ्रमण करते हुए खरीक गणिनाथ धाम के लिए रवाना हुआ।शोभा यात्रा मे पैदल चल रहे भक्तो के लिए जगह जगह पर पुष्प वर्षा, शरवत, जल एवं फलाहार की […]

Noimg

गोपालपुर के अभिया में श्रीमद्भागवत कथा सह श्री राम महायज्ञ का आयोजन, निकाला गया कलश यात्रा || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया | गोपालपुर थाना क्षेत्र के अभिया में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सह श्री राम महायज्ञ शुरुआत रविवार को हो गई है। जिसको लेकर रविवार को 1051 कलश की यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। ढोल नगाड़ों और बैंड बाजों के साथ यह कलश यात्रा को अभिया काली मंदिर से निकलकर बुद्धुचक पहुंची जहां कलश में गंगा जल भर कर वापस अभिया स्थित काली मंदिर आया गया। यह यज्ञ डॉ० लखन लाल मंडल के पुण्य स्मृति दिवस पर उनके पुत्र डॉ० पप्पू कुमार के द्वारा करवाया जा रहा है। जिसमे ग्रामीणों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। यह यज्ञ 9 दिनों तक चलेगी। वहीं श्री वृंदावन ,मथुरा से आए संत भागवत शरण जी […]

Noimg

गंगा किनारे वाला गोसाई गांव गंगा घाट पर गंगा महाआरती का आयोजन || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत गोसाई गांव के छोटी गंगा घाट पर पहली बार ग्रामीणों द्वारा गंगा महाआरती का आयोजन हर्षोल्लास धूमधाम से किया गया गंगा आरती में पंडित प्रसन्नचार्य एवं पंडित विनीत विलोचन झा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना शुरू हुई । जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों द्वारा मां गंगा की आरती उतारी गई. मौके पर ग्रामीण शिक्षक अमरनाथ झा ने बताया की गंगा की अविरल धारा गोसाई गांव में रहती हैं जहां इस समय जिस घाट पर छठ हो रहा है वहां 2 दिन पहले पानी का सिर्फ नाम था । ग्रामीण काफी चिंतित थे कि छठ पूजा कैसे होगा .? यह समस्त ग्रामीणों के लिए एक सोचनीय प्रश्न हो गया था इसी […]

नवगछिया में हो रहा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 1 से 7 नवंबर तक बहेगी भक्ति रसधारा || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया के बाल भारती विद्यालय में आगामी 1 नवंबर से 7 नवंबर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है । इस बाबत नवगछिया के स्थानीय मारवाड़ी विवाह भवन में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया । जिसमें आगामी भागवत कथा कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई । मौके पर मुख्य यजमान राजेंद्र कुमार यादुका एवं अमित यादुका नें मुख्य रूप से भूमिका निभाने वाले सुभाष चंद्र वर्मा, रमेश चौधरी, कमल टिबरेवाल, रवि केजरीवाल, संतोष अग्रवाल, राजेश सराफ, गोविंद केडिया, विजय शर्मा, सौरव गांगुली, उपस्थित थे । इसके अलावा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संजय यादुका, सोनू शर्मा बैंगलोर,अजय शर्मा चेन्नई , मुकेश यादुका, दयानंद यादुका, का श्रवण यादुका,अरुण यादुका, मनोज चौधरी, […]

Noimg

औलियाबाद की बिचली मां काली की विसर्जन शोभा यात्रा में उमड़ा सैलाब , महिलाओं ने खौइछा भर दी विदाई || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहपुर – गुरुवार   को प्रखंड के औलियाबाद बिचली काली स्थान की काली महारानी की प्रतिमा का विसर्जन शोभा यात्रा में भक्तों का सैलाब उमड़ गया था.औलियाबाद से लेकर जमालपुर विसर्जन घाट तक मां काली के जयकारों  से पूरा इलाका गूंजता रहा.प्रतिमा विसर्जन यात्रा के पूर्व मां  काली महारानी को विदाई देनेवाली महिलाओं ने माता को खोईछा दिया और विदाई गीत गाकर  अश्रुपुरीत नेत्रों से मातारानी को विदाई दी. महिलाओ ने अरवा चावल ,हल्दी ,दूभरी ,सिक्के ,सिंदूर ,केले ,सेव और  पान सुपारी देकर मां का खोईछा भरा. विसर्जन के  दौरान झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार  की अगुवाई में पुलिस प्रशासन की चौकस व्यवस्था दिखी. मां काली के प्रतिमा विसर्जन में जदयू नेता पप्पू निषाद,अध्यक्ष छंगूरी सिंह ,सचिव चित्तरंजन कुमार रंजन ,कोषाध्यक्ष […]

Noimg

स्व उमेश बाबू की स्मृति में होगा भव्य देवी जागरण का आयोजन || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

होंगे कई तरह के धार्मिक आयोजन, पूजा समिति के सदस्यों ने की बैठक बिहपुर के बभनगामा गांव स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में इस बार इलाके के प्रसिद्ध समाजसेवी रहे स्व उमेश चौधरी उर्फ उमेश बाबू की स्मृति में नवमी पूजा के दिन देवी जागरण का प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा. इस प्रेग्राम में कई ख्यातिप्राप्त गायक और नृत्यांगना शिरकत करेंगे. कार्यक्रम के संदर्भ में बभनगामा वैष्णवी दुर्गा मंदिर पूजा समिति की एक बैठक का आयोजन गुरुवार को मंदिर परिसर में अध्यक्ष मनहर चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में देवी जागरण सहित अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए रणनीति तैयार की गयी. जानकारी देते हुए अध्यक्ष मनहर चौधरी ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी नवरात्रि के […]

आज बुधवार 28 सितंबर को नवगछिया के प्रोफेसर कॉलोनी में होगा श्याम बाबा का भव्य भजन संध्या का आयोजन || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र के सभापति व मुख्य पार्षद प्रत्याशी खुशबू कुमारी के पति सुरेंद्र कुमार सुमन के आवास प्रोफेसर कॉलोनी में आज 28 सितंबर को भव्य श्याम बाबा का भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा । उक्त जानकारी देते हुए प्रत्याशी प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार सुमन ने बताया कि यह बाबा की कृपा से आयोजन हो रहा है इसमें नवगछिया नगर परिषद के सभी श्याम प्रेमी एवं धार्मिक कार्यों से जुड़े रहने वाले सादर आमंत्रित हैं । वही मौके पर महाप्रसाद का भी आयोजन किया जा रहा है । इसके पूर्व सुरेंद्र कुमार सुमन नें अपने समर्थकों के साथ नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र में घूम घूमकर श्याम बाबा भजन संध्या का आमंत्रण पत्र वितरित किया हैं । Barun Kumar Babul

बकाया रकम मांगने पर धोबिनियां की महिला के साथ मारपीट व छिनतई, थाने में दिया आवेदन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – नवगछिया के धोबिनियां निवासी मुस्कान कुमारी ने नवगछिया के पोस्ट ऑफिस रोड निवासी रौशन भगत के विरूद्ध बकाया पैसे मांगने पर गली गलौज, मारपीट एवं छिनतई करने का आरोप लगाते हुए नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. महिला का कहना है कि रौशन ने पैसे की जरूरत होने की बात कह कर उसके पति को फोन किया था और उनके कहने पर ही रौशन को ₹45000 फोन पे पर और ₹51 हजार नगद दिया था. रौशन ने रकम लेने के समय जल्द ही लौटा देने की बात कही थी. यह बात उसके घर वालों को पता था. जब वह रकम मांगने गयी तो लौटने से मना कर दिया और गाली गलौज, मारपीट व […]