Category Archives: भक्ति पूजा अर्चना

राघोपुर पंचायत में गरीबों से अवैध वसूली कर रहे फर्जी आवास सहायक को ग्रामीणों ने दबोचा ||GS NEWS

DESK 040

ग्रामीणों ने पकड़ कर मुखिया और सरपंच को किया सुपुर्दसरपंच और मुखिया ने फर्जी आवाज सहायक के बारे में खरीक बीडीओ को दी सूचना.मौके पर खरीक बीडीओ ने राघोपुर पंचायत के आवास सहायक को फर्जी आवास सहायक के विरुद्ध धोखाधड़ी और जालसाजी की प्राथमिकी दर्ज कराने का दिया आदेश.परबत्ता थाना में प्राथमिकी दर्ज कर की जा रही अग्रिम कार्रवाई.खरीक प्रतिनिधि खरीक प्रखंड के राघोपुर में वार को फर्जी आवास सहायक बनकर राघोपुर की निरीह जनता से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मुहैया कराने का झांसा देकर गांव के भोले भाले लोगों से आवास योजना से संबंधित कागजात लेने और अवैध धन की वसूली करने का मामला प्रकाश में आया है. राघोपुर पंचायत के विभिन्न गांव में घूम कर फर्जी […]

पीरपैंती के पर्यावरण प्रेमी मोहम्मद अयाज को विश्व नीम महोत्सव एवं सम्मान समारोह 2022 के लिए किया गया चयन || GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/ निवास मोदी भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड के पर्यावरण प्रेमी व संजीवनी गंगा के संस्थापक मोहम्मद अयाज़ को विश्व नीम महोत्सव एवं सम्मान समारोह 2022 के लिए चयन हुआ है। यह अन्तराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान एवं ग्लोबल नीम ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा सम्मान दिया जायेगा पूर्व कैबिनेट मंत्री जल शक्ति व नमामि गंगे उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य अतिथि श्री डॉक्टर महेन्द्र सिंह के हाथों पुरस्कृत किए जायेंगे। ये पीरपैंती भागलपुर के लिए गर्व की बात है. पर्यावरण प्रेमी मोहम्मद अयाज द्वारा लाखों पेड़ों को अलग दिशा में लगाया गया है प्रखंड के सारे संस्थानो में अपना पर्यावरण को जागरूक करके पेड़ों को सजाया है। ये बहुत ही अलग अंदाज रखते है घर परिवार से ज्यादा पेड़ -पौधों से प्रेम […]

7 समुंदर पार कर England से Sultanaganj गंगा घाट पहुंची भोलेनाथ की Diwani रेबीका, करेंगी पैदल यात्रा

Barun Kumar Babul0

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर के सुलतानगंज मे सावन के पावन महीना में यु तो देश के कई हिस्सों सहित पड़ोसी देश नेपाल, भूटान से श्रद्धालू सुल्तानगंज के अजगैवीनाथ धाम के गंगा घाट से जल भर कर देवघर भगवान भोलेनाथ को जल अर्पण करने जाते हैं. लेकिन इस सावन सात समंदर पार कर भगवान महादेव शिव कि महिमा से रूबरू होने इंग्लैंड से रेबीका सुल्तानगंज पहुंची. रेबीका इंग्लैंड में एक टीचर है. रेबीका इंग्लैंड में रह रहे भारतीय से 110 किलोमीटर पैदल कांवर यात्रा के बारे सुनी थी. तब रेबीका को इस पैदल यात्रा को करीब से देखने कि उत्सुकता हुई. जिसके बाद से वह सुल्तानगंज आने कि ठान ली. पैदल कांवर यात्रा देखने के लिए रेबीका ने भागलपुर के पनसल्ला निवासी […]

साईंनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा उत्सव और भंडारा का हुआ आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया:- अनुमंडल का पहला नवनिर्माणधिन साईंनाथ मंदिर में  श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के तत्वाधान में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर पुज्य गुरुदेव स्वामी आगमानंद जी के निर्देशानुसार साईंनाथ मंदिर में साईं गुरू चरण पादुका का पुजन कर पुष्प अर्पित कर सत्संग भजन किया गया तत्पश्चात साईंबाबा महाप्रसाद भंडारा में खिचड़ी का सैकड़ों श्रदालुऔ ने महाप्रसाद ग्रहण किया इस बाबत श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम कुमार ने कहा की. बड़े भाग्य से प्राप्त मानव जीवन का यही अंतिम व सर्वोच्च लक्ष्य होना चाहिए. ” गुरु एक मशाल है, शिष्य प्रकाश अंग क्षेत्र के युग पुरुष स्वामी आगमानंद जी महाराज के निर्देशन में गुरू पुर्णिमा के महत्व का अलख  क्षेत्रवासियों के बीच जागृत हुआ है. मौके […]

गुरुपूर्णिमा पर देशभर में अवकाश घोषित होना चाहिये : स्वामी आगमानंद

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : विश्व भर में गुरुपूर्णिमा के मौके पर गुरु शिष्य परंपरा को लोग काफी लंबे समय से मनाते आ रहे हैं। जिसे हमारे देश भर में विशेष उत्सव के रूप में मनाया जाता रहा है। जबकि केन्द्र और राज्य सरकारों द्वारा विभिन्न उत्सवों के अवकाश घोषित हैं, लेकिन आदिकाल से चली आ रही गुरु-शिष्य परंपरा के उत्सव गुरुपूर्णिमा पर केन्द्र या राज्य सरकार द्वारा अबतक अवकाश घोषित नहीं किया जा सकना धर्म संगत नहीं है। इसे घोषित किए बिना भारत का धर्मगुरु देश बन पाना असंभव है। ये बाते श्रीशिवशक्तियोगपीठ के पीठाधीश्वर संत शिरोमणि परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज ने नवगछिया स्थित बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय श्रीगुरुपूर्णिमा विराट महोत्सव के दूसरे और अंतिम दिन […]

नवगछिया से श्रद्धालुओं की जत्था ने माता वैष्णो देवी का किया दर्शन || GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के श्रद्धालुओं ने गुरूवार को विश्व प्रसिद्ध शक्ति स्वरूपा मां वैष्णो देवी का दर्शन पुजन किया मां वैष्णो देवी के दर्शन के  लिए नवगछिया से पूर्व युवा राजद जिलाध्यक्ष कान्तेश कुमार उर्फ टीनू यादव सहित मनोज यादव सपरिवार  माता वैष्णो के दर्शन किया इस पर उन्होंने माता वैष्णो देवी से देश प्रदेश मे अमन चैन खुशहाली के साथ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के उत्तम स्वास्थ्य की मंगलमय कामाना किया मौके पर युवा राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष कान्तेश कुमार उर्फ टीनू यादव, राजद नेता मनोज यादव  सपरिवार , सौगंध साह, गुड्डू कुमार सहित अन्य सामिल हुए. DESK 04 B

आगामी 12 व 13 जुलाई को होने वाले विराट श्री गुरुपूर्णिमा महोत्सव के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित ||GS NEWS

DESK 040

श्रीशिवशक्ति योगपीठ के तत्वावधान में आषाढ़ पूर्णिमा के मौके पर आगामी 12 व 13 जुलाई को नवगछिया स्थित बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज परिसर में होने वाले विराट श्री गुरुपूर्णिमा महोत्सव के आयोजन को लेकर बुधवार की शाम बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज के बहुद्देश्यीय प्रशाल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जहां योगपीठ के पीठाधीश्वर संत शिरोमणि परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज के सचिव तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य डॉ मृत्युंजय सिंह गंगा ने की। इस बैठक में स्वामी शिवाप्रेमानंद, स्वामी मानवानंद , स्वामी कुंदन सिंह, पंडित प्रेम शंकर भारती, भाजपा नेता रोशन सिंह, अजय सिंह कुशवाहा, राजद नेता शैलेश कुमार, सराफ कॉलेज […]