Category Archives: भक्ति पूजा अर्चना

नवगछिया में होगा संतमत सत्संग का 111 वां महाधिवेशन // GS NEWS

DESK 04 B0

अखिल भारतीय संतमत सत्संग का 111 वां महाधिवेशन नवगछिया में होने की घोषणा मंदिर परिसर में की गई है. इसकी जानकारी मंदिर कमेटी के मीडिया प्रभारी अशोक केडिया ने देते हुए बताया कि इस संबंध में महासभा के पदाधिकारियों द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण में अखिल भारतीय महासभा के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, महामंत्री विजय कुमार यादव, एवं साथ में आए जिला कमेटी के महामंत्री राम कुमार, अध्यक्ष अरुण कुमार भगत, मंत्री मनु भास्कर सहायक मंत्री विकास कुमार शामिल थे. अनुमंडलीय संतमत सत्संग मंदिर नवगछिया में अध्यक्ष संतोष कुमार कानोडिया एवं समिति के सदस्यों के साथ इस संबंध में आवश्यक बैठक की गई और आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया. जानकारी दी गयी है कि इस […]

नवगछिया में विशाल निशान शोभा यात्रा में उमड़ा रामभक्तों का जनसैलाब // GS NEWS

DESK 04 B0

50 से अधिक गांवों से निकला जुलूस, पहुंचा पंचमुखी हनुमान मंदिर नवगछिया शहर सुबह होते ही जय श्री राम के नारों से गुंजायमान दिखा तो पूरा शहर भगवा रंग में रंगा दिखा. हर वर्ष रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली शोभा यात्रा में इस बार हजारों भक्तों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. नवगछिया शहर के आस पास के करीब 50 गांवों के धार्मिक स्थलों से राम भक्त जुलूस बना कर निकले और नवादा के पंच मुखी हनुमान मंदिर पहुंचे. सुबह नवगछिया की हरेक सड़कों और गलियों पर राम भक्तों के हुजूम को देखा जा सकता था. अधिकांश भक्त भगवा पोशाक में थे. नवगछिया स्टेशन सहित कई जगहों पर राम भक्तों की सेवा में लोगों को विभिन्न सामग्रियों के साथ […]

श्री संकट मोचन दरबार वारसलीगंज रोड मिर्जान हाथ स्थित हनुमान मंदिर में दो दिवसीय अष्टयाम व भंडारा का हुआ आयोजन // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर,विगत 25 वर्षों से चली आ रही परम्परा के अनुसार श्री संकट मोचन दरबार, वारसलीगंज रोड मिर्जानहाट स्थित हनुमान मंदिर में भव्य रामनवमी का त्योहार मनाया गया। इस पावन अवसर पर सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से ध्वजारोहण करते हुए दो दिवसीय अष्ट्याम एवं भंडारा का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के आयोजन में समीति के प्रधान संरक्षक जयशंकर कुमर, संरक्षक शिवशंकर प्रसाद उर्फ मुन्ना , अध्यक्ष सहदेव प्रसाद मंडल, उपाध्यक्ष विनय कुमार स्वर्णकार, कोषाध्यक्ष श्री विशुनदेव साह, सचिव निर्मल कुमार साह उर्फ नीरू एवं कार्यकारिणी के तमाम लोगों का सहयोग रहा। कार्यक्रम के शांतिपूर्ण आयोजन में तमाम जनता का सराहनीय सहयोग रहा एवं सभी लोगों ने कार्यक्रम में उत्साह के साथ भाग लिया। DESK 04 B

चैती नवरात्र में मां दुर्गा की हुई पूजा अर्चना, कई मंदिर पंडालों में मेला देखने वालों की उमड़ी भीड़ // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,चैती नवरात्र के अंतिम दिन मां दुर्गा की पूजा की गई। सभी मंदिरों के पंडालों में शक्ति स्वरूपा मां जगदंबा का पूजन उत्सव शांति व सौहार्द के साथ किया गया। वही भव्य पंडाल ,तोरण द्वार ,रंग-बिरंगे फूलों से मंदिरों की सजावट , आगंतुक श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध व शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई थी। हर मंदिरों के आसपास सुरक्षा हेतु प्रशासन के लोग भी मौजूद थे।हर जगह मंदिरों व पंडालों में पूरे नेम निष्ठा से मां की पूजा हुई। कोरोना महामारी के दो साल बाद मूर्ति पूजन किया गया। इस बार मेला में भी काफी भीड़ देखने को मिली। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मंदिरो में पूजा अर्चना के साथ-साथ मेला का आनंद लेते दिखे। […]

रामनवमी पर टीचर्स कॉलोनी नवगछिया में हुआ अखंड रामधुन संकीर्तन प्रारंभ //GS NEWS

DESK 04 B0

रामनवमी के अवसर पर नवगछिया नयाटोला के टीचर्स कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में रविवार की संध्या 24 घंटे का अखंड रामधुन संकीर्तन का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन जमीन दाता विनोद खंडेलवाल तथा उनकी धर्मपत्नी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया. रामधुन का समापन सोमवार को किया जाएगा. उपरोक्त जानकारी मंदिर कमिटी के सदस्यों ने देते हुए बताया कि इस मौके पर वार्ड पार्षद मदन शर्मा सहित मंदिर कमिटी के अध्यक्ष जयनाथ यादव, सचिव शंकर मालाकार, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार दिनकर, प्रमुख ग्रामीण गोवर्धन ठाकुर, राजेन्द्र ठाकुर, सभापति मंडल, सुनील चौरसिया, बिनोद यादव, उमेश रजक, अरविंद साह, किशोर पासवान, प्रमोद ठाकुर, गोपाल साह, ज्योतिष रजक, उदय गुप्त, दिलीप यादव, सोनू चौरसिया, अनिल कुमार अनल, अविनाश शर्मा, […]

आज होगा भव्य निशान शोभा यात्रा का आयोजन // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया – हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोमवार को नवगछिया के श्री गोपाल गौशाला, नयाटोला, गोसाई गांव, तेतरी, तुलसीपुर एवं नवगछिया के विभिन्न गांवों से विशाल निशान शोभायात्रा का आयोजन होना है. यह शोभा यात्रा पूरे नगर भ्रमण करते हुए पंचमुखी बालाजी धाम पहुंचेगी. निशान शोभा यात्रा को लेकर यहां के श्री राम भक्तों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. उनका कहना है कि यह निशान शोभा यात्रा ऐतिहासिक होगी. निशान शोभायात्रा के लिए विभिन्न संस्थाओं द्वारा रास्ते में कई प्रकार की सेवाएं भी प्रदान की जाएगी. निशान शोभायात्रा के पंचमुखी धाम पहुंचते ही श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था भी की गई है. सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई है.  बताते चलें कि रामनवमी […]

नवगछिया के मील टोला में अखंड राम धुन का आयोजन, भक्ति में डूबे मोहल्लावासी // GS NEWS

DESK 04 B0

राम नवमी के अवसर पर नवगछिया के मील टोला में भक्तिमय माहौल है । पूरे मोहल्ला के लोग भक्ति में डूब गए हैं चारों तरफ राम नाम की गूंज है नवगछिया के मील टोला में स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में राम नवमी के अवसर पर 24 घंटे का अखंड राम धुन का आयोजन किया गया है वही मौके पर मोहल्ले के भक्तों ने बताया कि गत वर्ष ही प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा हुआ है मंदिर का निर्माण तो पूर्व में ही हुआ था लेकिन 2021 में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही प्रतिमा पूजा-अर्चना शुरू हुई है । वहीं 24 घंटे के लिए मोहल्ले के लोग भक्ति में डूब गए हैं मौके पर रंगरा प्रखंड के सिमरिया की भक्ति मंडली […]

चैती नवरात्र में दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओ की उमड़ी भीड़ ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर प्रखंड के नगरपारा चैती दुर्गा मंदिर परिसर एवं महवागढ आशाटोल में रामनवमी के अवसर पर रविवार को दुर्गा मंदिर में पुजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ लगा रही है। मंदिर परिसर में नौ दिवसीय भागवत कथा में वृदावन की कथावाचिका राधा रानी एवं महंथ गंगा दास महाराज,गुजरात सूरत के संत प्रयाग दास जी महाराज ने संगीतमय प्रवचन में श्रद्धालुओ को झुमने पर मजबुर कर दिया। आसपास के नारायणपुर, नगरपारा, चकरामी,बलाहा,बीरबन्ना, सतियारा, मधुरापुर समेत अन्य गॉव के महिला पुरूष ने प्रवचन सुना।मौके पर पुजा समिति के गजेन्द्र कुमार सिंह उर्फ मुन्ना ,पुर्व मुखिया बैरिस्टर सिंह,समाजसेवी पवन सिंह,धर्मेंद्र सिंह,समाजसेवी कृष्ण कुमार सिंह,शंभू ठाकुर,प्रकाश पासवान,रामाकांत झा,सुभाष झा,सुबोध महंथ समेत अन्य युवा एवं ग्रामीणों के साथ भवानीपुर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर […]

रामनवमी के अवसर पर गोड्डा लोकसभा के सांसद के घर कई राजनेता पहुंचे, किया प्रसाद ग्रहण // GS NEWS

DESK 04 B0

गोड्डा सांसद ने रामनवमी की लोगों को दी बधाई निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,रामनवमी के अवसर पर गोड्डा लोकसभा के सांसद निशिकांत दुबे के आवास भवानीपुर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम धजारोहन कार्यक्रम में उपस्थिति देकर प्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय सिंह प्रमुख प्रदेश, जदयू के महामंत्री विभूति गोस्वामी, प्रदेश जदयू के सचिव संजय कुमार सिन्हा, पीरपैंती विधायक ललन पासवान, पूर्व विधायक अमन पासवान, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता ,जिला परिषद और मुखिया उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया DESK 04 B