Category Archives: भक्ति पूजा अर्चना

चैत्र नवरात्र पूजन का हुआ आज से प्रारंभ, प्रथम स्वरूपा शैलपुत्री की हुई पूजा- अर्चना // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,चैत्र नवरात्र का आरंभ होते ही शनिवार को कलश स्थापना के साथ दुर्गासप्तशती के पाठ से शहर गूंजने लगा है. सुबह से ही मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए भक्तों की कतार लगनी शुरु हो गई और जयकारों से गूंजने लगे हैं. चैत्र नवरात्रि के पर्व में नियम और अनुशासन का विशेष महत्व बताया गया है. ऐसी मान्यता है कि नियमों का पालन कर और विधि-विधान से पूजा करने पर मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है. श्रद्धालु नौ दिनों तक नवरात्रि का व्रत करेंगे करेंगे मां दुर्गा की पूजा अर्चना भी करेंगे. आज प्रथम दिवस पर मां शैलपुत्री का पूजा अर्चना लोगों ने पूरे निष्ठा और विधि विधान से किया आज की विशेष पूजा की […]

वासंतिक नवरात्र और रामनवमी को लेकर नवगछिया थाना में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक // GS NEWS

DESK 04 B0

आदर्श थाना नवगछिया में शुक्रवार को थाना अध्यक्ष भारत भूषण और अंचलाधिकारी विश्वास आनंद के नेतृत्व में वासंतिक नवरात्र और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जानकारी दी गयी कि नवगछिया थाना क्षेत्र में दो जगहों शाहिद टोला और नया टोला में वासंतिक नवरात्र का आयोजन होता है. जबकि रामनवमी को लेकर विभिन्न जगहों पर निकलने वाले जूलूस की भी जानकारी ली गयी. थनाध्यक्ष ने कहा कि डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा और जुलूस में उत्तेजक नारों को प्रयोग पर मनाही रहेगी. इस अवसर पर नवगछिया थाना अध्यक्ष भरत भूषण, अंचलाधिकारी विश्वास आनंद, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्ल्यू यादव, पुनामा प्रताप नगर के मुखिया प्रतिनिधि पप्पू यादव, श्रीधर कुमार समेत […]

जोमैटो ऑनलाइन फूड डिलीवरी सेवा शहर में रहा प्रभावित, जोमैटो राइडर अपने कंपनी के रवैया से दिखे नाखुश ||GS NEWS

DESK 04 B0

जोमैटो के फूड डिलीवरी बॉयज का धरना, कंपनी पर लगाया आर्थिक शोषण करने का आरोप निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के डिलीवरी बॉयज ने आज कंपनी के विरोध में सीएमएस स्कूल मैदान भागलपुर में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के चलते ऑनलाइन फूड डिलीवरी सेवा आज भागलपुर शहर में प्रभावित रही। इस प्रदर्शन में जोमैटो कंपनी के सभी राइडर हड़ताल पर उतर गए हैं ।उनका कहना है ।हमलोगों से 16 घंटे काम लिया जाता है परंतु उस हिसाब से हमलोगों को पेमेंट नहीं किया जाता है। हमलोगों के मोटरसाइकिल में तेल भी पर्याप्त मात्रा में नहीं दी जाती है । उसको लेकर हमलोग आज जोमैटो का कोई काम नहीं करेंगे। आज हमसभी जोमैटो राइडर हड़ताल पर रहेंगे। […]

मनसकामना नाथ मंदिर में महासतचंडी यज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा // GS NEWS

DESK 04 B0

कल से पंचांग पूजन, मंडप पूजन, अग्नि पूजन से प्रारंभ होगा 9 दिनों तक चलने वाला महायज्ञ निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, मनसकामना नाथ मंदिर में आज भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें 1001 महिलाओं ने कलश शोभायात्रा में अपने सिर पर कलश लेकर नगर भ्रमण किया । महाशतचंडी यज्ञ के लिए इस शोभायात्रा का आयोजन काफी भव्य तरीके से किया गया ।मंदिर प्रशासन की ओर से यज्ञ आचार्य पंडित बाला शुक्ला ने कहा कि विगत कई वर्षों से इस मंदिर में महासतचंडी यज्ञ होता चला आ रहा है लेकिन दो साल कोरोना के चलते यज्ञ नहीं हो सका था । उम्मीद है इस बार काफी हर्षोल्लास व उत्साह के साथ सभी श्रद्धालु गण इस यज्ञ में पहुंचेंगे । बताते चलें […]

रामनवमी के अवसर पर भगवा क्रांति दल द्वारा 8 अप्रैल को निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर बाबा बूढ़ानाथ मंदिर के प्रांगण में भगवा क्रांति दल के द्वारा 8 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा निकालने को लेकर प्रेसवार्ता रखी गई। इसमें मीडिया से बात करते हुए पंडित मनोज झा, विजय चंद्र झा, नागेंद्र झा, भूपेश मिश्रा ,लक्ष्मण उपाध्याय, शंकर मिश्रा के अलावे कई लोग शामिल थे। इस प्रेसवार्ता में निर्णय लिया गया कि 8 अप्रैल को घंटाघर के टीचर्स ट्रेनिंग प्रांगण से भगवा क्रांति दल द्वारा विराट भव्य शोभायात्रा निकल कर खलीफाबाग चौंक, वैरायटी चौक, स्टेशन चौक, पटलबाबू रोड, भीखनपुर चौक, विषहरी स्थान होते हुए पुनः टीचर्स ट्रेनिंग परिसर में समाप्त होगी ।प्रेसवार्ता में सबों से अपील किया गया कि इस भगवा क्रांति के भव्य शोभायात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हो और श्रीराम […]

रामनवमी के मौके पर भागलपुर में निकालेगी जाएगी भव्य शोभायात्रा… आगमानंद जी महाराज // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी ,भागलपूर रामनवमी शोभा यात्रा समिति भागलपुर के द्वारा भागलपुर में रामनवमी के मौके पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी । समिति के संरक्षक स्वामी आग्मानंद जी महाराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राम के महात्मय की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए राम नवमी के अवसर पर आयोजित होने वाले शोभा यात्रा के विषय में बताया । आगमानंद जी महाराज ने कहा कि सभी राम के मानने वाले श्रद्धालु 8 अप्रैल को रामनवमी के मौके पर भागलपुर के घंटाघर स्थित टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में जमा होंगे । जहां से शोभायात्रा खलीफाबाग चौक ,वैरायटी चौक, स्टेशन चौक ,कोतवाली चौक होते हुए महादेव टॉकीज होकर लाजपत पार्क पहुंचकर संपन्न होगा । इस दौरान राम भक्त प्रभु श्री राम का जयकारा लगाते हुए चलेंगे […]

पैन गांव में आयोजित राम कथा ज्ञान महायज्ञ का उदघाटन जिला परिषद सदस्य आशा जयसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपूर। भागलपुर सुलतानगंज प्रखंड क्षेत्र के पैन गांव में शुक्रवार की शाम आयोजित श्री श्री 108 श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ का उदघाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य आशा जयसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किए। इस दौरान कथा वाचक ध्रुब दास जी के द्वारा प्रवचन एंव कथा श्री राम जन्मोत्सव के बारे मे विस्तार से बताए गए।वहीं भक्तों ने श्री राम के जन्म के बारे मे कथा सुनते हुए.भक्ति के रस में डूब गए। पूरा यज्ञ स्थल जय श्री राम के नारों से गुंजयमान हो गए थे।इस दौरान गांव के सभी ग्रामीण भक्त एंव राम कथा ज्ञान महायज्ञ के सदस्य अवधेश कुमार सिंह,गोकर्ण प्रसाद केसरी,मोती लाल ,संजय तांती ,आपेश्वर पासवान सहित तमाम सदस्य मौजुद थे। DESK 04 B

2 अप्रैल से शुरू हो रही चैत नवरात्रि, जानें कलश स्‍थापना की विधि और शुभ मुहूर्त ||GS NEWS

DESK 04 B0

दो अप्रैल से चैत्र नवरात्र(चैती नवरात्र) आरंभ हो रहा है। इस मौके पर जिले में कई जगहों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती है। जिला मुख्यालय के पूर्वी केबिन ढाला दुर्गा मंदिर, राजेंद्र चौक स्थित बड़ी वसंती चैती दुर्गा मंदिर, अघौरी स्थान खगड़िया आदि जगहों पर प्रतिवर्ष धूमधाम से चैती नवरात्र पर पूजा-अर्चना की जाती है। चैत्र नवरात्र आत्मशुद्धि और मुक्ति का आधार: स्वामी आगमानंद जी महाराज इधर श्री शिव शक्ति योग पीठ नवगछिया के पीठाधीश्वर परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज ने बताया कि देवी भागवत पुराण के अनुसार पूरे वर्ष में चार नवरात्र होते हैं। दो गुप्त, तीसरे शारदीय और चौथे चैत्र नवरात्र। अमूमन लोग गुप्त नवरात्र के बारे में कम ही जानते हैं। साल […]

विश्व कल्याण के लिए नवादा मुखिया प्रतिनिधि के नेतृत्व मे सैकड़ो महिलाओं के साथ कलश शोभा यात्रा // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी ,भागलपूर। भागलपुर सुलतानगंज के नवादा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रभाकर कुमार मंडल के नेतृत्व मे कलश शोभायात्रा निकाला गया। इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि प्रभाकर कुमार मंडल ने बताया कि विश्व में अशांति फैला हुआ है। इसका असर मानव से लेकर पशु पक्षी पर पढ़ने लगा है। विश्व में अशांति ना फैलें इसको लेकर आज हजारों की संख्या में अजगैविनाथ उत्तरवाहिनी गंगा घाट से कलश में गंगा जल भरकर शाहाबाद चौक पर 24 घंटे का रामधुन एंव कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। और विश्व की कल्याण के लिए, हवन कुंड में अशांति का नश कर, शांति सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रार्थना किया जाएगा। यह कार्यक्रम 23 मार्च से 24 मार्च तक, होगा।इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए […]