Category Archives: भक्ति पूजा अर्चना

ढोलबज्जा : ढोलबज्जा भगवती मंदिर में 69 साल से हो रही पूजा

B BABUL0

भगवती मंदिर ढोलबज्जा में 69 साल से माता की पूजा कलश स्थापित कर की जाती है. 1951 ईस्वी में विश्वनाथ भगत ने ग्रामीणों की मदद से मोहन भगत की जमीन पर मंदिर का निर्माण किया था. ग्रामीणों का कहना है कि जो भक्त सच्चे मन से माता की दरबार में आकर आराधना करता है उसकी मनोकामनाएं माता पूरी करती है. इस मंदिर में माता भगवती की सिर्फ कलश स्थापित कर पंडितों द्वारा वेदोच्चारण के साथ पूजा पाठ की जाती है. यहां की माता की पूजा वैष्णवी रूप में होती हैं. कभी भी यहां बलि प्रथा नहीं चली है. नवरात्रि से ही इलाके से श्रद्धालु भक्तों माता भगवती की संध्या आरती में भाग लेते हैं. वहीं प्रतिदिन शाम में ग्रामीण मंडलियों […]

तेतरी दुर्गा स्थान : यहां से कोई खाली नहीं जाता, 250 वर्ष पुराना है तेतरी दुर्गा मंदिर का इतिहास

B BABUL0

नवगछिया के बहुचर्चित व प्रसिद्ध तेतरी स्थित दुर्गा मैया के बारे में कहा जाता है कि यहां से आज तक कोई खाली नहीं गया. यही कारण है माता का वैभव दिन दूना रात चौगुना बढ़ रहा है. माता के मंदिर माता का इतिहास 250 वर्ष पुराना है. आचार्य मन्नू पंडित समेत ग्रामीण बताते है तेतरी गांव में काजीकोरैया से एक मेढ़ यहां पर बाढ़ के पानी में बह कर चला गया. जब काजीकोरैया के लोग मेढ़ को उठाने आये तो मेढ़ टस से मस नहीं हुआ. और जब तेतरी के कुछ लोगों ने ही मेढ़ को उठाने का प्रयास किया तो मेढ़ उठ गया. फिर कलबलिया धार के निकट ही मेढ़ को स्थापित किया गया और पूजा अर्चना शुरू कर […]

नारायणपुर: उत्तर बिहार में जनजाग्रत है,भ्रमरपुर दुर्गा मैया की दरबार, चार सौ साल पुराना है मंन्दिर का इतिहास

B BABUL0

प्रखंड के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ मणिद्वीप दुर्गा मंदिर भ्रमरपुर उत्तर बिहार में जनजाग्रत है.मैया का दरबार.चार सौ साल पुराना मंन्दिर का इतिहास रहा है.भ्रमरपुर मंन्दिर शक्ति की देवी के रूप में जाने जाते हैं यहां के लोगों का मानना है कि जो भी भक्त सच्चे मन से मां की आराधना करते हैं उसकी मनोकामना पूरी होती है.दुर्गा पूजा के अलावा यहां पर सालों भर भक्तों का तांता लगा रहता है.संध्या आरती में यहां बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालू भाग लेते हैं. यहां बंगला व तांत्रिक पद्धति से पूजा होती है कलश स्थापना के साथ ही प्रतिदिन बड़ी संख्या में पंडित यहां पाठ करते हैं.दुर्गा मंदिर की स्थापना भ्रतखंण्ड ड्योढी के राजा बाबू बैरम सिंह के द्वारा 1684 ई. में […]

रंगरा : सोसल डिस्टेंसिंग के साथ रंगरा दुर्गा मंदिर में शुरू हुई मां देवी दुर्गा की पूजा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

देवी की प्रतिमा निर्माण की प्रक्रिया अंतिम चरण में नहीं लगेगा मेला नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम रंगरा – रंगरा चौक प्रखंड के दुर्गा मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग वह सुरक्षा के व्यापक प्रबंध के बीच मां देवी दुर्गा की पूजा शुरू हो गई है. नवरात्रि के पहले दिन मंदिर में बहुत कम भक्त दिखे. दूसरी तरफ मंदिर में विधि विधान के साथ कलश की स्थापना की गई और पंडित शंभू कुमर द्वारा वैदिक विधि विधान से मां दुर्गा की पूजा आराधना की गई. पंडित शंभू कुमार ने बताया कि पहले दिन कलश स्थापना के बाद मां शैलपुत्री की पूजा की गई. आयोजन मंडल के सदस्यों ने बताया कि मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए सभी तरह के प्रबंध […]

नारायणपुर: मंन्दिर एवं घरों में दुर्गा मां की अराधना शुरू

B BABUL0

– प्रखंड के प्राचीन सिद्धपीठ मनिद्विप समलंकृत दुर्गा मंदिर भ्रमरपुर में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सनातन परम्परा के अनुसार शनिवार को शारदीय नवरात्र की पुजा शुरू हो गई. साथ ही दुर्गा मंन्दिर चौहद्दी नारायणपुर, रेलवे स्टेशन परिसर नारायणपुर,दुर्गा मंन्दिर चौहद्दी शाहपुर में भी ग्रामीणों नें श्रद्धा, आस्था के जय मां दुर्गे की पुजा आरंभ की.शनिवार को अहले सुबह से गंगा स्नान को लेकर जहाज घाट,बलाहा चकरामी गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही.आम लोग अपने अपने घरों में श्रृद्धा पुर्वक मां दुर्गे की नवरात्रि की पुजा शुरू की. B BABUL

नवगछिया : 24 घंटे होगी चेकिंग, अपराधियों की गिरफ्तारी होगी तेज, पैरा मेलेट्री की तीन कंपनी पहुचीं नवगछिया

B BABUL0

नवगछिया एसपी कार्यालय में शुक्रवार एसपी स्वप्ना जी मेश्राम ने पैरामिलेट्री फोर्स के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में एसडीपीओ दिलीप कुमार भी मौजूद थे. बैठक में एसपी ने विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पैरा मेलेट्री फोर्स के पदाधिकारियों को उनके कार्य के बारे मे जानकारी दी गई. एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पैरा मेलेट्री की तीन और कंपनी नवगछिया पहुचीं हैं. इससे पूर्व तीन कंपनी पहले ही आ चुकी है. तीन नई पैरा मेलेट्री की कंपनी के अधिकारी को उनके कार्यो के बारे में बताया गया. एसडीपीओ ने कहा कि अब छह कंपनी नवगछिया में है. एक कंपनी को दो थाना वाइज लगाया गया है. एसडीपीओ ने कहा […]

कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र आज से शुरू, पहले दिन शैलपुत्री स्वरूप की होगी पूजा GS NEWS

B BABUL0

जिलेभर में शनिवार से प्रारंभ हो रहे शारदीय नवरात्र कलश स्थापना के साथ शुरू होगी। नवरात्रि को लेकर जिले के 13 प्रखंडों में मंदिरों के सजावट व पूजा की तैयारी कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। नवरात्र सौभाग्यशाली महिलाओं के लिए विशेष महत्व होता है। प्राचीन ग्रंथों के अनुसार दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती आ रही है। इसमें महाकाली, महालक्ष्मी, महासरस्वती, योगमाया, रक्तदंतिका, शाकुंभरी देवी, दुर्गा, भ्रामरी देवी व चंडिका प्रमुख हैं। इन नौ रूपों को शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धिदात्री नामों से जाना जाता है। इन नौ रूपों के दर्शनों के लिए मंदिरों में जाकर लोग प्रतिदिन पूजा करते हैं।   B BABUL

नवगछिया : एसडीओ ने दुर्गा पूजा समितियों के साथ की बैठक, दिए निर्देश – दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ पर रखें नियंत्रण, कोविड 19 के सरकारी नियमों का कराए पालन GS NEWS

B BABUL0

नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को लेकर पूजा समितियों के साथ बैठक की. बैठक में तेतरी, सैदपुर, पंचगछिया, साहू परबत्ता, एवं राघोपुर पूजा समिति के सदस्य शामिल हुए. बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी पूजा समितियों को दुर्गा पूजा के दौरान मंदिर प्रांगण में भीड़ इकठ्ठा नहीं हो इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. एसडीओ ने पूजा समितियों को निर्देश दिया कि मंदिर प्रांगण में कोविड 19 को देखते हुए सरकार द्वारा जारी किए गए सभी दिशा निर्देशों का शतप्रतिशत पालन कारांगे. नियमों के उल्लंघन होने पर पूजा समितियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. पूजा समिति मंदिर में सामाजिक दूरी का पालन हो इसको लेकर गोल घेरा बनाएंगे. जिस घेरे में […]

नवगछिया : पूजा पंडाल का नहीं होगा निर्माण, नहीं बनेंगे तोरणद्वार न ही लगेगा मेला

B BABUL0

नवगछिया अनुमंडल कार्यालय के सभागार में एसडीओ अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर बैठक आयोजित की गई. बैठक में सभी सीओ, बीडीओ, थानाध्यक्ष सहित शांतिसमिति के सभी सदस्य शामिल हुए. बैठक के दौरान एसडीओ ने कोविड 19 के मद्देनजर सरकार के गाइड लाइन के नियमों का पालन करते हुए सामाजिक दूरी रख कर शांति व्यवस्था के बीच दुर्गा पूजा का त्योहार मनाने की अपील की. इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. बैठक के दौरान एसडीओ ने शांतिसमिति के सदस्यों से दुर्गा पूजा को लेकर की जा रही तैयारी के संदर्भ में जानकारी ली. अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि पूजा के दौरान पूजा से संदर्भित […]