Category Archives: भक्ति पूजा अर्चना

Noimg

नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया सरस्वती पूजा || GS NEWS

Manjusha Mishra0

नवगछिया शहर के मखाताकिया में स्थित सावित्री पब्लिक स्कूल में विद्या की आराध्य देवी मां सरस्वती का पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया । मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से मां सरस्वती की पूजा अर्चना की । मां सरस्वती की वंदना आरती व जय घोष से विद्यालय का माहौल भक्तिमय हो गया । मौके पर कक्षा 10 की छात्र-छात्राओं द्वारा माता की स्तुति की गई  . वहीं मौके पर विद्यालय के निर्देशक रामकुमार साहू ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा का केंद्र होने के कारण इस बार विशेष आयोजन नहीं किया जा सका है । मां सरस्वती की पूजा अर्चना विद्यालय के नए खेलकूद वाले कैम्पस में किया गया है कल गुरुवार को दिन में मां […]

Noimg

26 फरवरी से 3 मार्च तक तेतरी दुर्गा स्थान प्रांगण में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का होगा आयोजन ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया : धर्म संघ परिषद शक्तिपीठ तेतरी दुर्गा स्थान में 26 फरवरी से 3 मार्च तक तेतरी दुर्गा स्थान प्रांगण में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है. भागवत कथा में कथावाचक अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भागवत कथा के मर्मज्ञ आचार्य डॉक्टर भारत भूषण जी महाराज के मुखारविंद से कथा का आनंद नवगछिया प्रखंड के सभी भक्तजन लाभ लेगें. भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ 26 फरवरी को होगा दोपहर के 2:00 बजे अपराह्न से संध्या 7:00 बजे तक आचार्य यजमान 13 बेसिक में शामिल यज्ञ कर्ताओं का विशेष पूजा पाठ वैदिक पद्धति से इलाहाबाद के विद्वान पंडितो द्वारा दिनांक 26 फरवरी 2024 से 3 मार्च 2024 तक सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक […]

Noimg

अयोध्या में 19 को संगीतमय स्त्रोत पाठ करेंगी भागलपुर की बेटी माधवी || GS NEWS

Manjusha Mishra0

अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भागलपुर की बेटी माधवी मधुकर स्त्रोत पाठ करेंगी, माधवी के संस्कृत बैंड मधुरम बैंड के सभी सदस्य इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं, कार्यक्रम उन्नीस जनवरी को, अयोध्या में आयोजित की जाएगी उन्नीस जनवरी को ही अपने संस्कृत बैंड के साथ वह राम मंदिर में प्रस्तुति देंगी ,इस मौके पर माधवी लंका विजय के लिए भगवान श्री राम की ओर से की गई शिव स्तुति रामष्टकम, शिवास्टकम, रामचरितमानस के अयोध्या कांड की चौपाई का भी पाठ करेंगी, वेदव्यास स्तुति सूर्यांशटकम और कृष्णा अष्टकम के संगीतमय स्वर पाठ करेंगे, साथ ही कुछ हिंदी भजनों की भी प्रस्तुति देंगी ,भागलपुर की माधवी मधुकर,की शादी गोड्डा की शास्त्री नगर में हुई है, […]

Noimg

जीवन में नई आशा, उम्‍मीद, विश्‍वास और उत्‍साह भर सकता है योग्‍य काउंसलर – नवोदय प्राचार्य ||GS NEWS

DESK 04 B0

नारायणपुर – जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा भागलपुर में भागलपुर के कॉन्सेलर विकास कुमार के द्वारा कैरियर से संबंधित मार्गदर्शन किया गया।विद्यालय के प्राचार्य रोशन लाल पूरे सम्मान के साथ विकास कुमार का स्वागत करते हुए सभी से परिचय कराये और कहा छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए जरूरी है करियर काउंसलिंग।जिंदगी में सफल होने का एक ही रास्ता है, सही समय पर सही करियर चुनना ।विकास कुमार मंच से बच्चों को संबोधित करते कहा करियर के चुनाव दबाव के बजाय स्वमूल्यांकन से करना चाहिए। रूचि के अनुसार आपको अपने करियर के चुनाव के प्रति काफी सहायता मिलती है| विद्यालय के छात्र छात्राओं में अनन्या, भावना, निधि,निपुण, अनुराग,अल्ताफ,अभिनव,नवनीत, सुमन,अनुरेखा सुदर्शन,सौरभ, रतन,अजित के द्वारा कैरियर से संबंधित कई प्रश्न पूछा गया जिसका […]

नवगछिया के सिमरा में 26 जनवरी से शुरू होगा बहरयात्रा पूजा, 5 दिनों तक भक्ति में लीन रहेंगें ग्रामीण || GS NEWS

Manjusha Mishra0

नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 06 के सिमरा गांव में स्थित माँ दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में आगामी 26 जनवरी 2024 से बहरयात्रा पूजा प्रारंभ होगा जो 30 जनवरी 2024 तक चलेगा । इस बाबत ग्रामीणों द्वारा बनाई गई मंदिर कमिटी की ओर से तैयारी प्रारंभ कर दी गयी हैं । मंदिर परिसर को भव्य और भव्यता से तैयार करनें हेतु कमिटी के सदस्यों नें तैयारी शुरू कर दी हैं । इस बाबत ग्रामीणों ने बताया की राजा झमन्न सिंह ने काली माता की पूजा के लिए कुछ ब्राह्मणों को बसाया था जो सिमरा गांव कहलाया । काली माता की पूजा यहां प्रत्येक वर्ष की जाती है । मौके पर माता के भक्त ग्रामीण पंडित आचार्य कौशल जी वैदिक […]

Noimg

विधायक अजीत शर्मा को भागलपुर से लोकसभा उम्मीदवार बनाने की कांग्रेस आलाकमान से मांग ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया गोपालपुर भागलपुर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सह प्रदेश प्रतिनिधि शीतल प्रसाद सिंह, गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह व नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद सिंह ने अलग -अलग लिखित आवेदन अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटि के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को देकर भागलपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार नगर विधायक अजीत शर्मा को बनाने की मांग की।कांग्रेस नेताओं ने अपने आवेदन में लिखा है कि भागलपुर लोकसभा क्षेत्र कांग्रेस का परंपरागत सीट रहा है।कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में पूर्व सीएम स्व भागवत झा आजाद लगातार छह लोकसभा चुनाव में सफल रहे हैं।गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में श्री शर्मा को उम्मीदवार बनाये जाने से भारी मतों से विजयी होंगे। DESK 04 B

Noimg

झूम नाच कर रिझाया गया झुंझुनू वाली दादी को||GS NEWS

DESK 040

धूमधाम से किया गया रानी सती दादी का मंगल पाठ नवगछिया दादी मंडली नवगछिया में भादो नवमी पर मारवाड़ी विवाह भवन में रानी सती दादी का मंगल पाठ बड़ी धूमधाम से किया गया जिसमें 175 महिलाओं ने मंगल पाठ में हिस्सा लिया । मंगल पाठ तरुण मारोदिया (दरभंगा) द्वारा कराया गया । वही दादी मंडली के द्वारा नृत्य एवं भजनों से दादी को रिझाया जा रहा था । हाथों में निशान हो सामने झुन्झनू धाम हो, लाल चुनरिया चम चम चमके, दिन रात सती मात थारा मंगल गाऊ, धन्य घड़ी धन्य भाग्य हमारा दादी जी मारा घरा पधारा करो स्वागत दादी को हाथो मे निशान हो मुख मे दादी नाम हो आदि भजनों से दादी को रिझाया गया । कार्यक्रम […]

Noimg

वृंदावन बिहारी लाल की जय जैसे जयघोष के साथ गोसाईं में स्थापित प्रतिमा का विषर्जन||GS NEWS

DESK 040

सदियों से चली आ रही परंपरा के साथ ग्रामीणों ने भक्ति भाव में किया विसर्जन नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत गोसाई गांव में चल रहे तीन दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी का शुक्रवार की संध्या प्रतिमा विसर्जन के साथ शांतिपूर्ण संपन्न हो गया । श्री कृष्ण जन्माष्टमी का महोत्सव बुधवार की रात्रि भगवान श्री कृष्ण लाल के जन्मोत्सव प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा से प्रारंभ हुई थी वहीं गुरुवार को दिन मेला व कीर्तन भजन का आयोजन किया गया इसके अलावा शुक्रवार को विसर्जन पूजन के बाद ग्रामीणों द्वारा पूरे भक्ति भाव जय घोष दर्जनों जयकारों के साथ पूरे गांव में भ्रमण करने के बाद प्रतिमा को स्थानीय गंगा घाट पर विसर्जित कर दिया गया । इस दौरान गोपालपुर थाने के कई पुलिस […]