Category Archives: रंगरा चौक

Noimg

गोली लगने के बाद भी अकेले तीन दुश्मनों को मार गिराया था, वतन की खातिर 23 साल में हो गए कुर्बान || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर : 26 जुलाई 1999। यह वो तारीख है, जब हमारे वीर जवानों ने पाकिस्तान को धूल चटाकर कारगिल में तिरंगा लहराया था। इस लड़ाई में नवगछिया के इस जाबांज ने महज 23 साल की उम्र में देश पर अपनी जान लूटा दी थी। गोली लगने के बाद भी अकेले तीन दुश्मनों को मार गिराया था। ऑपरेशन कारगिल विजय में कम उम्र के शहीद हुए वीर योद्धाओं में रंगरा चौक प्रखंड के मदरौनी निवासी गनर प्रभाकर सिंह भी थे। 25 जुलाई 1976 को इनका जन्म हुआ था। 1995 में सेना ज्वाइन किए। चार साल बाद ही कारगिल युद्ध हो गया। 11 जुलाई 1999 को वतन की खातिर खुद को कुर्बान दिया। आने का वादा निभाया, पर उसी तिरंगे में, जिसकी […]

Noimg

ट्रैक्टर चोरी की सूचना पर त्वरित कार्यवाई : घटना के कुछ घंटों में ट्रैक्टर बरामद || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया। विगत 9/10 जुलाई की रात्रि करीब दो बजे रंगरा थाना को सूचना मिली कि चापर दियारा स्थित अरुण दास के दरवाजे पर खड़ी ट्रैक्टर संख्या बीआर 11 एफ 6063 को अज्ञात अपराधियों ने चोरी कर लिया है। सूचना मिलते ही त्वरित कार्यवाई करते हुए रंगरा पुलिस एवं डायल 112 पुलिस टीम ने अपराधियों का पीछा किया। अपराधी भीमदास टोला स्थित रजनी बहियार के समीप गंगा नदी किनारे ट्रैक्टर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहे। पुलिस ने ट्रैक्टर जप्त कर लिया और रंगरा थाना में केस दर्ज कर अग्रतर कार्यवाई जारी है। AMBA

Noimg

रंगरा प्रखंड में वन महोत्सव वर्षा कालीन रोपण की हुई शुरुआत || GS NEWS

AMBA0

जिले से दिए गए बीस हजार पौधों के टारगेट को लेकर 2400 पौधों का हुआ रोपण नवगछिया: रंगरा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांवों में वन महोत्सव वर्षा कालीन रोपण की शुरुआत की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रंगरा प्रखंड की जिला परिषद सदस्य सबाना आजमी ने पौधारोपण की शुरुआत मधुकर सिंह के खेत से की। इस कार्यक्रम में मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी राजीव ठाकुर, संतोष कुमार, कनीय अभियंता नीलकंठ कुमार सिंह, संजीव कुमार एवं अन्य ग्रामीणों की मौजूदगी में पौधारोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिला अधिकारी नवलकिशोर चौधरी एवं डीडीसी कुमार अनुराग के निर्देश पर सोमवार को 2400 पौधों का रोपण किया गया। पहले दिन पौधारोपण रंगरा प्रखंड अंतर्गत जहांगीरपुर बैसी, रंगरा गांव, भवानीपुर, मुरली आदि गांवों में किया […]

Noimg

रंगरा में वज्रपात से किशोरी की मौत || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया। बिहार में मानसून के आगमन के साथ ही प्राकृतिक आपदाएं भी बढ़ गई हैं। भागलपुर जिले के रंगरा गांव में मंगलवार को खेत में मूंग तोड़ने गई एक 12 वर्षीय किशोरी आरती कुमारी की वज्रपात से मौत हो गई। आरती कुमारी पिता विपिन मंडल, ग्राम केलाबाड़ी, पोस्ट गोविंदपुर, थाना इस्माइलपुर, जिला भागलपुर की निवासी थी और अपनी मौसी के घर 10 दिन पहले आई हुई थी। घटना उस समय हुई जब आरती अपनी दो सहेलियों के साथ मूंग तोड़ने के लिए खेत में गई थी। अचानक बिजली गिरने से आरती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी दो सहेलियां ममता कुमारी, पिता फागे मंडल, ग्राम रंगरा, और लुजी कुमारी, पिता बबलू मंडल, ग्राम रंगरा घायल हो गईं। […]

Noimg

तिनटंगा दियारा के दक्षिण में कटाव निरोधी कार्य ध्वस्त होने के कगार पर || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया के रंगरा प्रखंड के तिनटंगा दियारा के दक्षिण में कटाव निरोधी कार्य ध्वस्त होने के कगार पर है. गंगा नदी का कटाव जारी है. बोल्डर पीचिंग के आगे स्लोप अप में नदी का भीषण कटाव हो रहा है. यदि नदी का कटाव नहीं रोका गया तो बोल्डर पीचिंग ध्वस्त हो सकता है. इस वर्ष गांव को बचाने के लिए दो करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से कटाव निरोधी रिपेयरिंग कार्य हुआ था. कार्य हुए अभी 15 दिन भी नहीं हुए हैं कि स्लोप अप में कटाव होने लगा है| ग्रामीणों ने बताया कि कटाव निरोधी कार्य में भारी अनियमितता बरती गई है. सरकारी रुपये की संवेदक व इंजीनियर की मिलीभगत से लूट हुई है. स्लोप में कटाव जारी […]

Noimg

शादी का झांसा देकर 1 साल तक करता रहा यौन शोषण ||GS NEWS

DESK 04 B0

रंगरा : नवगछिया में शादी का प्रलोभन देखकर महिला के साथ 1 साल तक करता रहा यौन शोषण. पीड़ित महिला ने नवगछिया महिला थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.आवेदन में महिला ने बताया कि सेफ-सौफ कंपनी में महिला ने काम करना शुरू किया इसी दौरान इस कंपनी में काम कर रहे हैं नवगछिया नया टोला निवासी मुरली प्रसाद सिंह का पुत्र राजवीर कुमार काम करता था. काम करने के दौरान राजवीर ने महिला का कांटेक्ट नंबर लेकर उससे बात करना शुरू कर दिया. और दोनों में नजदीकी बढ़ गई. इसके बाद राजवीर ने शादी के लिए महिला पर दबाव बनाने लगा. जब महिला ने मना किया तो जिंदगी भर साथ निभाना का वादा भी किया. महिला ने […]

Noimg

कोसी नदी में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की हुई मौत || GS

AMBA0

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना अंतर्गत भवानीपुर निवासी नटुक यादव के 15 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार की डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आशीष अपने बासा पर सोहरा कोसी किनारे भैंस को चारा देने गया था। शुक्रवार की संध्या चार बजे कोसी में नहाने के दौरान आशीष डूब गया। परिजनों ने जब आशीष को काफी खोजा, तो उसका कपड़ा कोसी के किनारे मिला। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद शव को कोसी से बाहर निकाला और अनुमंडल अस्पताल नवगछिया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना रंगरा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया […]

Noimg

दबंगों द्वारा जबरन मापी पर रोक लगाने व मारपीट करने को लेकर एसपी को दिया आवेंदन ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुकटिया बाजार रतनगंज निवासी रीना देवी पति शुशील पंडित ने नवगछिया एसपी कार्यालय में जमीनी विवाद में दबंगों द्वारा मारपीट करने को लेकर आवेदन दिया है। आवेंदन में लिखा है कि विगत 21 जून को गोपालपुर अंचलाधिकारी के आदेश पर बसोबास जमीन की मापी सरकारी अमीन द्वारा की जा रही थी। मौके पर गोपालपुर थाना की पुलिस भी मौजूद थी। वही पड़ोस के ही अभियूक्त अरुण पंडित पिता स्व जहूरी पंडित, जितेंद्र कुमार पंडित, सोनी कुमारी पिता अरुण पंडित, सुनीता देवी, पूनम देवी पति अरुण पंडित उपरोक्त सभी एकजुट होकर बायजबरन मापी पर रोक लगाते हुए लाठी, डंडे, ईंट-पत्थर से मारपीट करने लगा। मारपीट में पुत्र मिथुन कुमार, मंटून कुमार और मेरे पति जख्मी हुए। […]