Category Archives: रंगरा चौक

रंगरा में पीएचसी स्टाफ समेत 37 लोग लोग कोरोना संक्रमित, सबों को भेजा गया होम कोरेंटिन ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा – रंगरा पीएचसी में सोमवार को किये गए कोरोना जांच में कुल 37 कोरोना संक्रमित लोगों की पहचान की गयी है. कोरोना संक्रमितों में एक रंगरा पीएचसी का कर्मी भी है. रंगरा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन ने बताया कि संक्रमित पाए गए लोगों में सभी रंगरा गांव के 15 ग्रामीण, कुमादपुर के छः ग्रामीण, सधुवा के पांच ग्रामीण, पकड़ा के चार ग्रामीण, कलुचक के दो ग्रामीण और रतनगंज, नवगछिया, बनिया, कलिंदीनगर के एक एक ग्रामीण समेत एक पीएचसी स्टाफ भी शामिल हैं. डॉ रंजन ने कहा कि सबों को होम कोरेंटिन रहने की सलाह दी गयी है. जबकि पीएचसी स्तर से सबों को दवा भी उपलब्ध करवाया गया है. DESK 04

रंगरा में पीएचसी स्टाफ समेत 37 लोग कोरोना संक्रमित,वहीं 200 लोगों का हुआ वेक्सिनेशन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के रंगरा पीएचसी में सोमवार को किये गए कोरोना जांच में कुल 37 कोरोना संक्रमित लोगों की पहचान की गयी है. कोरोना संक्रमितों में एक रंगरा पीएचसी का कर्मी भी है. रंगरा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन ने बताया कि संक्रमित पाए गए लोगों में सभी रंगरा गांव के 15 ग्रामीण, कुमादपुर के छः ग्रामीण, सधुवा के पांच ग्रामीण, पकड़ा के चार ग्रामीण, कलुचक के दो ग्रामीण और रतनगंज, नवगछिया, बनिया, कलिंदीनगर के एक एक ग्रामीण समेत एक पीएचसी स्टाफ भी शामिल हैं. डॉ रंजन ने कहा कि सबों को होम कोरेंटिन रहने की सलाह दी गयी है. जबकि पीएचसी स्तर से सबों को दवा भी उपलब्ध करवाया गया है. वहीं रंगरा पीएचसी में सोमवार को कोविड – […]

रंगरा 10+2 विद्यालय में कार्यरत युवा शिक्षक की कोरोना से मौत ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा – रंगरा के तेज नारायण इंटर स्तरीय विद्यालय में कार्यरत एक युवा शिक्षक की मौत कोरोना संक्रमण के बाद इलाज के क्रम में हो गयी है। जानकारी मिली है कि करीब आठ दिन पहले शिक्षक कोरोना संक्रमित हुए। दो दिनों तक उनका इलाज भागलपुर मायागंज अस्पताल में हुआ। स्थिति में सुधार नहीं होने पर शिक्षक को इलाज के लिये दो दिन बाद ही सिलीगुड़ी ले जाया गया। सिलीगुड़ी के एक अस्पताल में इलाज के क्रम में मंगलवार को दोपहर 12 बजे उनकी मृत्यु हो जाने की बात कहीं जा रही है। शिक्षक भागलपुर में एक किराए के मकान में अपनी शिक्षिका पत्नी के साथ रहते थे और रोजाना भागलपुर से रंगरा आ कर ड्यूटी करते थे. शिक्षक का पैतृक […]

रंगरा : मदरौनी चौक के समीप बैंक कर्मी से लूट मामले में दो अपराधी गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा थाना क्षेत्र के मदरौनी चौक के समीप एन एच 31 सड़क मार्ग पर बैंक कर्मी से  पिछले दिनों हुई लूट कांड में पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दो अपराधीयों को लूट की सामग्री के साथ उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है।घटना के प्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार अपराधी गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा निवासी राजेश कुमार,पिता रामविलास यादव एवं गाछी टोला अभिया निवासी खंतर मंडल,पिता माखन मंडल बताया जाता है। गिरफ्तार अपराधीयों के घर से लूट की सामग्री लैपटाप एवं दो मोबाइल की भी  बारामादगी हुई है।इनमें से गिरफ्तार अपराधी खंतर मंडल का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। इनके उपर नवगछीया पुलिस जिले के गोपालपुर थाने में गोपालपुर थाना कांड संख्या 172/19 एवं बिहपुर (भवानीपुर) थाना कांड […]