Category Archives: रंगरा चौक

रंगरा के मदरौनी का वार्ड नो एवं नारायणपुर के मनोहरपुर का वार्ड 11 माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया सील ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया : कोविड 19 के संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार अप्रत्याशित वृद्धि जारी है। आए दिन कोरोना संक्रमित मरीजों पाए जा रहे है. अनुमंडल के नारायणपुर एवं रंगरा प्रखंड में एक ही स्थान के कई लोगो के कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. रंगरा प्रखंड के मदरौनी पंचायत के वार्ड नो में पांच लोग संक्रमित पाए जाने के बाद एसडीओ अखिलेश कुमार ने मदरौनी पंचायत के वार्ड नो नाशी टोला को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया है. नाशी टोला को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए एसडीओ ने सील कर दिया है साथ ही उसमें आवागमन को प्रतिबंधित कर दिया. इसके साथ ही नारायणपुर प्रखंड के मनोहरपुर के वार्ड 11 में 16 व्यक्ति के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने […]

नवगछिया : पूर्व फौजी हत्याकांड का मुख्य आरोपी धनंजय यादव और मिथिला यादव गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा – रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी पूर्व फौजी अजय यादव हत्याकांड मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों गांव के ही धनंजय यादव और मिथुन यादव उर्फ मिथिलेश कुमार उर्फ मिथिला यादव को बुधवार को दोपहर 2:00 बजे कटरिया रेलवे स्टेशन से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. देर शाम दोनों गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है जहां से उसे नवगछिया उपकारा भेजा गया है. मालूम हो कि घटना में दोनों की संलिप्तता मुख्य भूमिका में होने की बात मृतक के परिजनों ने कही थी. आरोप था कि पंचायती के दौरान पूर्व फौजी को धनंजय यादव में ही गोली मारी थी और इसके बाद जब पूर्व फौजी के परिजन धनंजय […]

रंगरा : रामनवमी और वासंतिक नवरात्र पर नहीं लगेंगे मेले

DESK 04 B0

रंगरा – रंगरा थाना में सोमवार को अंचलाधिकारी आशीष कुमार के नेतृत्व में रामनवमी और वासंतिक नवरात्र को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में रंगरा के थानाध्यक्ष माहताब खान भी मौजूद थे जबकि मौके पर बड़ी संख्या में अलग अलग गांवों के बुद्धिजीवी और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी थी. अंचलाधिकारी ने कहा कि इस बार रामनवमी और वासंतिक नवरात्र में श्रद्धालुओं को कोरोना गाइडलाइन का शत प्रतिशत पालन करना है . पदाधिकारियों ने निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना को लेकर इस बार मेला और जुलूस का आयोजन बिल्कुल नहीं होगा. लोग सादगी पूर्वक श्रद्धा भाव से पूजा करेंगे. मौके पर पदाधिकारियों ने सभी लोगों से मास्क को अपने दिनचर्या में शामिल करने का निर्देश दिया […]

रंगरा : मैट्रिक में प्रथम श्रेणी से पास करने वाले सभी छात्र छात्राओं को किया गया पुरस्कृत || GS NEWS

DESK 04 B0

रंगरा – रंगरा चौक प्रखंड के चापर दियारा स्थित मां शारदे कोचिंग सेंटर के तत्वाधान में मैट्रिक की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण करने वाले सभी छात्र छात्राओं को समारोह पूर्वक पुरस्कृत किया गया है. 426 अंक लाकर अपने स्कूल में टॉप करने वाले अभिषेक कुमार को साइकिल देकर सम्मानित किया गया. 417 अंक लाने वाले प्रिंस कुमार और 393 अंक प्राप्त करने वाले सूरज कुमार को साइंस बुक सेट पुरस्कार स्वरूप दिया गया है. वही प्रथम श्रेणी से पास करने वाले छात्र-छात्राओं रवि शास्त्री कुमार, अमित कुमार, दीपक कुमार, अनुराधा कुमारी को भी पुरस्कृत किया गया है. समारोह में विद्यालय के संस्थापक लाल बहादुर शाह उर्फ लालू साह, शिक्षक आशीष कुमार, सूरज कुमार, मुख्य अतिथि पृथ्वी चंद्र शर्मा, […]