Category Archives: रंगरा चौक

Noimg

गेहूं सफाई के दौरान धूल उड़ने को लेकर हुए विवाद में महिला के साथ ईट पत्थर से मारपीट ||GS NEWS

DESK 04 B0

डायल 112 पुलिस ने जख्मी महिला को अनुमंडल अस्पताल में कराया भर्ती नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गुमटी नंबर 10 के समीप शुक्रवार को घर के आंगन में गेहूं सफाई करने के दौरान धूल उड़ने को लेकर सास पुतोहु व गोतनी में विवाद हो गया। मामूली बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों के बीच के विवाद में किसी तीसरे पक्ष के लोगों ने एक महिला के साथ बड़ी बेरहमी से मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी महिला धर्मेंद्र यादव की पत्नी पूनम देवी बताई गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 की बाइक पुलिस ने गंभीर रुप से जख्मी महिला को लहूलुहान हालत में अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया। जहां महिला इलाजरत है। ईट पत्थर […]

Noimg

रंगरा चौक प्रखंड के छह गांव की 50 हजार की आबादी पर कटाव का संकट ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के रंगरा चौक प्रखंड के छह गांव ज्ञानीदास टोला, झल्लूदास टोला, उसरहिया, नवटोलिया, सिमरिया व कुतरू दास टोला की 50 हजार की आबादी पर कटाव का संकट मंडरा रहा है. गंगा नदी के कटाव से पिछले दो-तीन वर्षों में ज्ञानी दास टोला का लगभग पांच सौ घर गंगा नदी में समा चुका है. काफी संख्या में लोग पलायन कर गये हैं और कुछ ग्रामीण प्लास्टिक शीट के सहारे विनोबा उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में नारकीय जीवन जी रहे हैं. हालांकि नवगछिया बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल ने इस वर्ष बाढ़ व कटाव से बचाव के लिए 250 लाख रुपये की लागत से कटाव निरोधी कार्य करवाया जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि इस वर्ष गंगा नदी गांव के […]

Noimg

रंगरा प्रखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक आहूत ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के रंगरा चौक प्रखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक मवि रंगरा के प्रांगण में हुई .सर्व सम्मति से रंगरा प्रखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का पुनर्गठन किया गया. चुनाव पदाधिकारी अनिल कुमार व चुनाव पर्यवेक्षक सुबोध चंद्र यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ. अध्यक्ष के रूप में पवन सिंह, वरीय उपाध्यक्ष विपिन कुमार, सुधीर पासवान, उपाध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद साह, देवनारायण मंडल, वीरेंद्र कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार, सचिव जितेंद्र कुमार, उपसचिव रामावतार पासवान, शबनम कुमारी, सहसचिव ज्योति कुमारी, संजय कुमार पासवान, अंबिका प्रसाद सिंह, कार्यालय सचिव चंद्रशेखर मंडल, अंकेक्षक दयानंद सिंह, राज्य प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार, जिला प्रतिनिधि देवनारायण मंडल, अभिमन्यु कुमार व सुधीर पासवान, अनुमंडल प्रतिनिधि माला सिन्हा, दयानंद सिंह, रमेश कुमार जायसवाल, मो अशद, विनय कुमार यादव, राजीव कुमार […]

रंगरा से लापता युवती मिली जयपुर में ||GS NEWS

DESK 04 B0

रंगरा से लापता युवती पुलिस को राजस्थान प्रदेश के जयपुर में मिल गयी. रंगरा थानाध्यक्ष रामराज सिंह ने बताया कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर उससे मिलने युवती जयपुर चली गयी. खगड़िया जिले के भरतखंड थाना परवत्ता के मनमोहन झा ने जनवरी 2024 में पुत्री स्वाति कुमारी की अपहरण की प्राथमिकी रंगरा थाने में दर्ज करवायी थी. स्वाति कुमारी घर से घूमने में निकली थी. वह राजस्थान प्रदेश के जयपुर चली गयी. पुलिस अनुसंधान में युवती के मोबाइल लोकेशन जयपुर बता रहा था. स्वाति कुमारी रंगरा गांव अपने ननिहाल में रह रही थी. इंस्टाग्राम पर जयपुर की युवती सविता वंशी से दोस्ती हो गयी. सविता वंशी के कहने पर घूमने जयपुर चली गयी. रंगरा ओपी की पुलिस ने युवती की मेडिकल […]

Noimg

गैस सिलिंडर ब्लास्ट में घायल दोनों शिक्षकों की हालत गंभीर, पटना रेफर ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के गैस सिलिंडर ब्लास्ट में घायल दोनों शिक्षकों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल से पटना पीएमसीएच रेफर किया. रंगरा चौक प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय टोला मदौरानी में मध्याह्न भोजन बनाने के दौरान गैस सिलिंडर ब्लास्ट होने से रसोइया सहित दो शिक्षक झुलस गये थे. शिक्षक प्रभारी प्रधानाध्यापक मदरौनी के स्व वेदानंद सिंह का पुत्र इंद्रजीत कुमार, सहायक शिक्षक नवगछिया थाना महदत्तपुर के उमेश रजक का पुत्र विपिन कुमार, रसोइया सविता देवी है. सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया गया है. अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सकों ने तीनों का इलाज किया. तीनों की गंभीर हालत को देख बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर किया गया. दोनों शिक्षक इंद्रजीत कुमार, विपिन कुमार […]

रंगरा के एक व्यक्ति की भोपाल के मांझी थाना क्षेत्र में हुई मौत ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया : मध्यप्रदेश के भोपाल के मांझी थाना क्षेत्र में भागलपुर जिला के रंगरा के एक व्यक्ति की मौत हो गयी. उसकी पहचान विनय कुमार के रूप में हुई है. बताया गया कि विनय कुमार परिवार के साथ कुबेरेश्वर धाम आया था. स्नान करने के लिए पुलिया के पास गया था. उसके बाद से लापता था. परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज करायी थी कि उनके साथ आये 70 वर्षीय विनय ठाकुर लकी ढाबे के पास नाले में नहाने का कह कर गये थे. इसके बाद वो वापस नहीं लौटे. पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया था. आष्टा मार्ग स्थित लकी ढाबा के समीप स्थित एक पुलिया के नीचे अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली थी. चार-पांच दिन बाद […]

Noimg

साढ़े ग्यारह सौ पीड़ितों के बीच हुआ राशन व कपड़ें का वितरण ||GS NEWS

DESK 04 B0

रंगरा प्रमुख मोती यादव नें कैम्प लगा कर उसरहिया में किया वितरण नवगछिया अनुमंडल के रंगरा प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय उसरैया स्कूल में प्रमुख व मुखिया के द्वारा अग्नि पीड़ितों के बीच सुखा राशन व कपड़े का वितरण किया गया. उसरैया गांव में आग लगने के कारण करीब ढाई सौ घर जलकर राख हो गया था. पीड़ित परिवार के पास ना तो खाने के लिए राशन बचा ना ही पहनने के लिए कपड़ा और ना बच्चा रहने के लिए घर. पीड़ित परिवार एक-एक दाने को मोहताज हो गए हैं. पीड़ित परिवार के मदद के लिए सधवा,चापर के मुखिया मंजू देवी एवं रंगरा प्रमुख संजीव कुमार उर्फ मोती यादव के द्वारा सभी लोगों की सूची बनाकर उनके बीच करीब साढ़े ग्यारह […]