February 17, 2024
वैशाली के पहलवान ने किया जवाहर को किया चित,नवगछिया के सबसे बड़े कुश्ती दंगल का समापन ||GS NEWS
DESK 04 Bनवगछिया अनुमंडल के रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर के सरस्वती मेले के दूसरे दिन भी महादंगल का आयोजन किया गया। दंगल का आयोजन होने से पहले मुख्य अतिथियों की ओर से ध्वजारोहण व फीता काटकर उद्घाटन किया गया। वहीं कुश्ती में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश, बनारस, दिल्ली, हरियाणा, बिहार सहित अन्यत्र राज्यों के महिला एवं पुरूष पहलवान पहुंचे। इस दौरान कुश्ती को देखने के लाखों की संख्या में जनसैलाब उमड़ा। कमिटी की ओर से महिलाओं को कुश्ती दिखाने के लिए प्रोजेक्टर को भी लगाया गया। वहीं कार्यक्रम में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिक संख्या में पुलिस जवान तैनात किया गया जिसकी मॉनिटरिंग खुद रंगरा थानाध्यक्ष सुजीत वारसी कर रहे थे। पूरे कार्यक्रम पर नज़र रखने के लिए […]