Category Archives: रंगरा चौक

Noimg

रंगरा प्रखंड कार्य समिति की बैठक आयोजित ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के रंगरा प्रखंड कार्य समिति की बैठक मदरौनी चौक महावीर मंदिर के प्रांगण मे भाजपा रंगरा प्रखंड अध्यक्ष रवि रंजन की अध्यक्षता में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप भागलपुर लोकसभा प्रभारी अर्जुन शर्मा , भाजपा नवगछिया जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, प्रखंड अध्यक्ष रवि रंजन, प्रखंड महामंत्री मनोरथ सिंह, एवं बूथ अध्यक्ष , शक्ति केंद्र प्रमुख, सभी प्रखंड पदाधिकारी, सभी जिला पदाधिकारी एवं अन्य लोग उपस्थित थे । इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी कार्यक्रम बुथ स्तर तक सुनिश्चित करना एवं 22 जनवरी को भव्य दिवस बनाने के लिए विचार करना । DESK 04 B

Noimg

भवानीपुर में अक्षत एवं आमंत्रण पत्र का हो रहा हर घर वितरण ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया : आयोध्या से आए पूजित अक्षत को हर घर तक पहुँचाने के लिए सभी स्वयंसेवक पूरे जोश के साथ तैयारी में लगे हुए हैं। यह महाअभियान 1 जनवरी से 15 जनवरी तक चलेगा और लक्ष्य है कि एक भी घर नहीं छूटे। यह योजना हर हाल में पूरा किया जायेगा। सभी स्वयंसेवक इस कार्य में पुरे समर्पण के भाव से लगे हुए हैं। भूपेंद्र पोद्दार ने कहा कि मुझे विश्वास है जिस प्रकार निधि समर्पण कार्यक्रम में सबों के घर गया था उससे भी अतिउत्साह के साथ मैं पुनः आपके घर आ रहा हूँ।हमें मालूम है आप भी हमसबों का बरसों से इंतजार कर रहे हैं। इसलिए इस कार्य में सभी स्वयंसेवक अपने समूह टोली के साथ आपके द्वार […]

Noimg

शराब के साथ रंगरा पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर स्थित अजय ढाबा के पास से 7 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रंगरा थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल के द्वारा कार्रवाई करते हुए गोपालपुर थाना क्षेत्र के करारी तीनटंगा निवासी गणेश भारती के पुत्र नील रतन भारती को 7.2 ली० देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इनके ऊपर रंगरा थाना में बिहार मध् निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 के अंतर्गत मामला अंकित करते हुए . न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं दूसरी घटना रंगरा थाना के सहायक अवर निरीक्षक ललन कुमार झा के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा से थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी सिकंदर यादव के पुत्र अरविंद […]

Noimg

रंगरा बी. आर. सी में कार्यशाला का हुआ आयोजन ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा प्रखंड संसाधन केन्द्र में रविवार को एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम यूडाइस प्लस सत्र 2023-24 का आयोजन किया गया। जिसमें डाटा ऑपरेशन बी.ई.डी.एम.सी मो० वाजिद ने कार्याशाला में प्रोफाइल शिक्षक और छात्रों का डाटाबेस तैयार करने को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। मौके पर प्रखंड के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक आलोक कुमार, प्रदीप कुमार, नवीन कुमार, विश्वास झा, अभिषेक कुमार, बिपिन कुमार, प्रेम ठाकुर, शिवानी कुमारी, संजीव कुमार, पंकज झा सहित बी.आर.सी. कर्मियों की मौजूदगी रही। DESK 04 B

Noimg

रंगरा के कोसी किनारे धड़ल्ले से हो रहा है सफेद बालू का अवैध खनन ||GS NEWS

DESK 04 B0

जांच में जुटी रंगरा पुलिस नवगछिया रंगरा थाना क्षेत्र के कोसी किनारे से अवैध रूप से उजले बालू का खनन इन दिनों धड़ल्ले से जारी है। स्थानीय दबंगो और माफियाओं के द्वारा बेरोक टोक रोजाना सैकड़ों गाड़ियां सफेद बालू का अवैध खनन कर आसपास के इलाकों में सप्लाई किया जा रहा है। हालांकि रंगरा पुलिस का दावा है कि बालू खनन की सूचना पर पहुंची रंगरा पुलिस को कोसी किनारे में कोई भी गाड़ी या बालू खनन कर रहा जेसीबी नहीं मिला। जल्द ही बालू खनन की घटना का जांच कर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। पूर्व में भी बालू खनन के मामले में कई गाड़ियों को पुलिस के द्वारा जप्त किया गया था। कौन कर रहा है बालू का खनन? […]

Noimg

मजदूरी करनें जा रहे मजदूर को अज्ञात वाहन नें रौंदा, मौत ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर गुरुवार को अज्ञात वाहन की ठोकर से मजदूर की मौत हो गई । मृतक की पहचान रंगरा गांव निवासी रामचंद्र मंडल पिता राजेंद्र मंडल उम्र 40 वर्ष के रूप में की गई । वही घटना के बाद शव को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया । मौके पर परिजनों द्वारा दहाड़ मार कर रोने से माहौल गमगीन हो गया । परिजनों ने बताया कि मृतक मजदूरी करने जा रहा था वह दो भाई में बड़ा भाई था मृतक का छोटा भाई छोटू भी मजदूरी ही करता है । मृतक अपने पीछे पत्नी सुलेखा देवी व बच्चों में लक्ष्मी कुमारी साक्षी कुमारी प्रिया कुमारी पूर्णी कुमारी राधा कुमारी को […]

Noimg

रंगरा में भारतीय जनता पार्टी की बूथ सशक्तिकरण को लेकर बैठक||NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया : रंगरा प्रखंड अंतर्गत मदरौनी चौक समीप महावीर मंदिर के प्रांगण में गुरुवार को प्रखंड अध्यक्ष एवं जिलाअध्यक्ष की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी की बूथ सशक्तिकरण को लेकर बैठक की गई। जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए वोटरों को जोड़ने का काम के साथ, साथ बूथ सशक्तिकरण को लेकर बूथ अध्यक्ष की नियुक्ति, बूथ शक्ति केंद्र प्रमुख की नियुक्ति, मन की बात कार्यक्रम सुनने के लिए लोगों को प्रेरित करना एवं पन्ना प्रमुख बनाने की योजना पर जोर दिया गया। वही कार्यक्रम में उपस्थित शंभू ठाकुर गोपालपुर विधानसभा प्रभारी ने सरकार के दिए हुए कई योजनाओं से कार्यकर्ताओं को जागरूक कराया ताकि वह लोगों को जाकर बताएं और सरकार के दिए हुए योजनाओं से लाभ ले […]