Category Archives: रंगरा चौक

Noimg

रंगरा : सर्वश्रेष्ठ विद्यालय संचालन हेतु पुरुस्कृत हुए विश्वास झा || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया- रंगरा प्रखंड के प्रखंड संसाधन केंद्र में 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमारी निर्मला ने किया। वहीं प्रखंड के भवानीपुर स्थित मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल के संचालक विश्वास झा को शिक्षण क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ विद्यालय संचालन हेतु प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमारी निर्मला ने मेमैंटो भेंट सम्मानित करते हुए कहा कि श्री झा प्रखंड में एकमात्र ऐसे निजी विद्यालय संचालक हैं जिनका विद्यालय सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। वहीं दूसरी तरफ मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल में झंडोत्तोलन प्राचार्य विश्वास झा ने किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आदर्श मध्य विद्यालय के प्राचार्य बलराम रजक एवं सहायक शिक्षक संतोष मिश्रा उपस्थित हुए। कार्यक्रम में […]

Noimg

जहाँगीपुर बैसी को कटाव से रोकने के लिए मुख्यमंत्री के जनता दरबार में लगाई गुहार ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के रंगरा चौक जहांगीरपुर बैसी के कटाव पीड़ित पूर्व सरपंच प्रतिनिधि मो गफ्तार कटाव रोकने के लिए मुख्यमंत्री के जनता दरबार में गुहार लगायी. पूर्व सरपंच प्रतिनिधि ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिल कर बताया कि नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत रंगरा प्रखंड के जहांगीरपुर बैसी गांव कोसी नदी के कटाव के मुहाने पर है. यहां की आबादी 3000 परिवार हैं. कोसी नदी के कटाव से पिछले वर्ष सैकड़ों घर नदी में विलीन हो गया था. गांव को बचाने के लिए कटाव निरोधी कार्य कुल 1500 मीटर में बोल्डर पीचिंग होना था. वर्ष 2023 में कटाव निरोधी कार्य मात्र 300 मीटर में हुआ. वह भी गांव के बीच में जियो बैग का कार्य हुआ, जिससे गांव के दोनों तरफ खतरा […]

Noimg

जल संसाधन विभाग की लापरवाही से 50 हजार की आबादी प्रत्येक वर्ष बाढ़ का दंश झेलने को मजबूर ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के रंगरा चौक प्रखंड में जल संसाधन विभाग की लापरवाही से 50 हजार की आबादी प्रत्येक वर्ष बाढ़ का दंश झेलने को मजबूर है. प्रखंड के मदराैनी, कौशकीपुर सहोड़ा, सधुआ चापर पंचायत में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. बाढ़ का पानी रिंग बांधसे होकर इन तीनों पंचायतों में प्रवेश कर जाता है. वर्ष 2013 में कोसी नदी के भीषण कटाव ने रिंग बांध के दो सौ मीटर हिस्सा काट दिया था. रिंग बांध का मरम्मत समय पर नहीं किया गया. कोसी नदी काटते काटते रिंग बांध का यह कटाव एक किलोमीटर से अधिक हो गया है. इसी होकर बाढ़ का पानी नदी भरने से पूर्व ही गांव में प्रवेश कर जाता है. ग्रामीणों ने रिंग बांध के […]

Noimg

रंगरा प्रखंड के कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी ||GS NEWS

DESK 040

मदरौनी में 500, सहोड़ा में 1000 व सधुआ चापर पंचायत के 1000 घरों में घुसा बाढ़ का पानी नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र मेंकोसी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही रंगरा प्रखंड के मदरौनी, कोसकीपुर सहोड़ा, सधुआ चापर पंचायत में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. बाढ़ का पानी लोगों के खेतों व घरों में घुस गया है. मदरौनी पंचायत के मुखिया अजीत कुमार मुन्ना ने बताया कि पंचायत के लगभग पांच सौ घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. बाढ़ का पानी मदरौनी के गोढ़ियारी टोला, नासी टोला, पूर्वी टोला, ठाकुर टोला में घुस गया है. राजेश भगत, विभाष सिंह, लालो सिंह, पंचानंद सिंह के घर में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. सहोड़ा पंचायत में बाढ़ […]

Noimg

जलस्तर में तेजी से वृद्धि व तेज बारिश के कारण कटाव निरोधी कार्य नीचे धंस कर नदी में समाया ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के रंगरा चौक प्रखंड के जहांगीरपुर बैसी में कोसी नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि व तेज बारिश के कारण कटाव निरोधी कार्य नीचे धंस कर नदी में समाया. जहांगीरपुर बैसी के पास कोसी नदी का भीषण कटाव हो रहा है. कटाव निरोधी किया गया कार्य जीओ बेग में धसान हो रहा है. ज्ञातव्य हो कोसी नदी के कटाव रोकने के लिए इस वर्ष तीन करोड़ 40 लाख रूपये की लागत से कटाव निरोधी कार्य हुआ था. कटाव के दोनो तरफ डेढ़ सौ मीटर में परक्युपाइन का काम है. बीच में जीओ बेग कार्य हुआ है. उसमें धसान हो रहा हैं. यदि जीओ बेग कटकर नदी में चला गया तो जहांगीरपुर बैसी पूरा गांव कटकर नदी में समा […]

Noimg

रंगरा चौक प्रखंड में मंगलवार को हल्की बारिश में पूरी रात बिजली रही गायब ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के रंगरा चौक प्रखंड में मंगलवार को हल्की बारिश में पूरी रात बिजली कटी रही. पूरी रात बिजली नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानी हुई. मंगलवार की रात के आठ बजे की कटी बिजली दिन के 12 बजे बहाल हुई. शमीम अख्तर ने बताया कि हल्की बारिश में बिजली काट ली जाती है. बिजली नहीं रहने से लोग पूरी रात ठीक से सो भी नहीं पाते हैं. मनोज कुमार ने बताया कि बिजली नहीं रहने से इंडिया वेस्टइंडीज का टी-20 मैच नहीं देख पाये. बिजली की समस्या को लेकर बिजली विभाग के जेई या एसडीओ को फोन करते हैं, तो वह फोन भी नहीं उठाते हैं. बिजली नहीं रहने से प्रखंड के10 पंचायतों के लोग परेशान रहे. DESK […]