Category Archives: रंगरा चौक

Noimg

नवगछिया में दो स्थानों पर हुआ जदयू की कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया : जिला जदयू नवगछिया के प्रखंड रंगरा चौक के अर्जुन B.Ed कॉलेज कैंपस एवं नवगछिया प्रखंड के स्टेशन रोड स्थित एक विवाह भवन में जदयू की कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम आयोजित की गई. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती एवं संचालन अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने किया. इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में बिहार सरकार के परिवहन विभाग मंत्री शीला मंडल ने कहा की जननायक कर्पूरी ठाकुर के सपनों को अगर साकार करने का काम किया है तो वह है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अति पिछड़ा एवं महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाओं को चलाया. महिलाओं को 50% आरक्षण देने का काम किया. जननायक करपुरी, अंबेडकर, लोहिया, […]

Noimg

बिहार जाति आधारित गणना कार्य आरंभ ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया : रंगरा चौक प्रखंड में बिहार जाति आधारित गणना कार्य आरंभ हुआ. प्रगणक आंकड़े संग्रह करने हेतु पुनः क्षेत्र में घर-घर जाकर शेष बचे कार्यों को पूर्ण करना आरंभ कर दिए है. प्रगणक मुकेश मंडल ने बताया कि बिहार जाति आधारित गणना को शीघ्र पूर्ण करने का आदेश प्राप्त हुआ है. क्षेत्र में सर्वे करने का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है सर्वे किए गए डाटा को अब एप्स पर अपलोड करना है. एप्स अभी कार्य नहीं कर रहा है. जैसे ही यह कार्य करना आरंभ करेगा शीघ्र सभी जानकारियां अपलोड कर दी जाएगी. हालांकि गांव में जानकारियां एकत्र करने के क्रम में ग्रामीणों के द्वारा कई प्रश्न किए जाते हैं जैसे इससे क्या होगा मेरा राशन कार्ड बनवा […]

Noimg

रंगरा भीमदास टोला में नदी किनारे से मिला अज्ञात किशोर का शव, मची सनसनी ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के रंगरा ओपी क्षेत्र के भीमदास टोला में नदी किनारे अज्ञात किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई. सबसे पहले स्थानीय ग्रामीणों ने नदी किनारे शव को देखा. इसकी जानकारी रंगरा ओपी की पुलिस को दी. रंगरा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा बनाया. मृतक किशोर के शरीर में केवल ब्लैक चैक वाला हाफ पैंट पहना हुआ है. कमर में लाल रंग का डंडाडोर पहने हुआ है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया. शव को पोस्टमार्टम करवाने के पश्चात पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है. इस संबंध में रंगरा ओपी प्रभारी बिट्टू कुमार कमल ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि किशोर की हत्या कर शव को […]

Noimg

नवगछिया अनुमंडल के इस्माइलपुर, गोपालपुर, नारायणपुर, रंगरा प्रखंड के दुधारू गायों में तेजी से फैल रहा लंपी वायरस ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के इस्माइलपुर, गोपालपुर, नारायणपुर, रंगरा प्रखंड क्षेत्र में दुधारू गायों में लंपी वायरस तेजी से फैल रहा है. बीमारी की वजह से पशुपालक हलकान व परेशान हैं. पशुपालकों की दूसरी बड़ी परेशानी यह है कि कई जगहों पर इस बीमारी के इलाज की सरकारी व्यवस्था नहीं है. पशुपालक घरेलू उपचार के भरोसे हैं.वायरस की चपेट में आने के बाद गाय के शरीर पर दाना निकलता है. वह जुगाली बंद कर देती है. खाना कम खाने लगती है. जिसके बाद धीरे-धीरे कमजोर होकर मरने की स्थिति में पहुंच जाती है. गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर, तिनटंगा करारी ,डुमरिया, पोखरिया इस्माइलपुर आदि जगहों पर बड़ी संख्या में गाय वायरस की चपेट में आ रही है. पशुपालक हरेराम सिंह, छोटे लाल राय […]

डॉ शिवानी ने बढ़ाया रंगरा का मान सम्मान, मिला पीएचडी की डिग्री ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा प्रखंड के डॉ शिवानी कुमारी पिता ज्ञान शंकर झा (अधिवक्ता) माता विभा झा (ग्रहणी) पति मनोज कुमार ठाकुर शिक्षक, तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के मानवीय संकाय अंतर्गत दर्शनशास्त्र विभाग में उनके शोध “नारीवाद एक समीक्षात्मक मूल्यांकन” पर 24 मार्च 2023 को उनके सुपरवाइजर डॉक्टर सुनंदा सिंह एसोसिएट प्रोफेसर अवकाश प्राप्त मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय नवगछिया भागलपुर के पर्यवेक्षण में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई . वर्तमान में डॉ शिवानी मध्य विद्यालय प्यारेलाल दास टोला प्रखंड रंगरा चौक में शिक्षिका के रूप में अपना योगदान दे रही है । DESK 04

Noimg

रंगरा के मदरौनी पंचायत के मुखिया ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर पूर्व मुखिया के शिक्षक नियोजन को बताया अवैध ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा के मदरौनी पंचायत के मुखिया अजीत कुमार मुन्ना ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर पूर्व मुखिया के शिक्षक नियोजन को अवैध बताया है. 2003 में इंद्रजीत सिंह व 2005 में मुकेश कुमार सिंह की बहाली पूर्व मुखिया विभाषचंद्र सिंह के समय की गयी, जो रोस्टर के अनुरूप नहीं है, जिसमें निवर्तमान पंचायत सेवक का रिमार्क था कि फारवर्ड क्षेत्र होने से यहां एससी एसटी के रोस्टर को चेंज करते हुए इन दोनों शिक्षकों की बहाली गलत है. यह दोनों शिक्षक पठन- पाठन में भी रुचि नहीं लेते और दोनों शराब के शौकिन हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई की स्थिति ठीक नहीं है. डीइओ ने पंचायत सचिव को निर्देश दिया है कि आपके पंचायत के मुखिया ने आवेदन उपलब्ध […]

Noimg

नवगछिया के मदरौनी में संदेहास्पद स्थिति में घर में मिला महिला का शव ||GS NEWS

DESK 040

मृतिका के पिता नें लगाया पति व परिजन पर हत्या का आरोप 7 वर्ष पूर्व हुई थी अमृता की शादी मदरौनी के शिक्षक सुमन सिंह उर्फ अंश कुमार से नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत मदरौनी गांव में घर में ही संदेहास्पद स्थिति में महिला का शव बरामद हुआ है । जानकारी मिली है कि रंगरा थाना क्षेत्र के मदरौनी गांव निवासी व बांका के बौसी प्रखंड में शिक्षक पद पर कार्यरत सुमन कुमार सिंह उर्फ अंश कुमार सिंह की पत्नी अमृता सिंह उर्फ बबली की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई हैं । घटना की जानकारी शुक्रवार की दोपहर के बाद मृतिका के परिजन कटिहार जिला अंतर्गत नवाबगंज निवासी शैलेंद्र प्रसाद सिंह ने रंगरा थाने की […]

Noimg

एसपी ने नवगछिया महिला थाना का किया वार्षिक निरीक्षण ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बुधवार को नवगछिया महिला थाने का वार्षिक निरीक्षण किया. मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार, डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार पांडे, नवगछिया थानाध्यक्ष भारत भूषण, एससी एसटी के थानाध्यक्ष राहुल कुमार, महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी मौजूद थी. सिरिस्ता पंजी, प्राथमिकी पंजी, रनिंग रजिस्टर, वारंटी पंजी, अनुसंधान पंजी सहित अन्य पंजियों को निरीक्षण किया गया. पंजी निरीक्षण में बहुत कम गलतियां मिली. पंजियों का संधारण बेहतर तरीके से कैसे किया जाये इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. अधिकतर कांडों का निष्पादन कर दिया है. बचे कांडों का शीघ्र निष्पादन कर दिया जायेगा. दुष्कर्म व पाक्सों के मामलों को 60 दिनों में निष्पादन कर दिया जाता है.कांडों के निष्पादन में तेजी लाने को कहा […]

Noimg

आशा कार्यकर्ता अपनी मांग पूरी करने के लिए गए अनिश्चितकालिन हड़ताल पर ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के रंगरा सीएचसी में आशा कार्यकर्ता अपनी मांग पूरी करने के लिए अनिश्चितकालिन हड़ताल पर गए. आशा कार्यकर्ता ने सीएचसी के गेट पर अपनी मांग को पूरा करने के लिए जमकर नारेबाजी किया. आशा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कह रही थी कि एक हजार में दम नहीं 10 हजार से कम नहीं. आशा का शोषण बंद करो. आशा को सरकारी सेवक घोषित करना पड़ेगा. राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होश में आओं. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होश में आओ. आशा अनिता कुमारी, उषा जायसवाल, जयमाला देवी, रानी देवी, बीबी तनुजा, किरण कुमारी, सुनीता देवी, सबिता देवी, रूपा देवी, शीला देवी, श्वेता कुमारी सहित अन्य आशा हड़ताल पर थी. DESK 04