Category Archives: रंगरा चौक

Noimg

रंगरा पुलिस ने छापेमारी कर 12 कार्टून विदेशी शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के रंगरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के सहोरा गांव में छापेमारी कर 12 कार्टून विदेशी शराब के साथ शराब कारोबारी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इस संबंध में नवगछिया आरक्षी अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि सहोरा गांव निवासी निवासी लुखर यादव के पुत्र कारे यादव के द्वारा अपने बासा पर थोक मात्रा में विदेशी शराब को स्टॉक किया गया है। जिसे खपाने की तैयारी की जा रही है। सूचना प्राप्त होते हीं रंगरा ओपीध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल और अन्य पुलीस बलों सहित नवगछिया एलटीएफ के द्वारा सूचना वाली जगह पर जब छापेमारी की गई तो कारे यादव के […]

Noimg

रंगरा के भीम दास टोला में सर्पदंश से महिला की मौत ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा थाना क्षेत्र के तीनटंगा दियारा दक्षिणी पंचायत के भीम दास टोला गांव में एक महिला की मौत सर्पदंश की वजह से हो गई। घटना मंगलवार की सुबह की बताई जा रही है। पारिवारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अरविंद ठाकुर की पत्नी 35 वर्षीय इंदु देवी अपने घर में घरेलू कार्य कर रही थी, इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उन्हें हाथ में काट लिया। जिसके बाद महिला ने इस घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को दी। परिवार वालों ने आसपास के लोगों के सहयोग से इलाज के लिए महिला को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल […]

Noimg

बिहार सरकार के स्वास्थ्य सलाहकार सह पूर्व आईएस ने नवगछिया गोपालपुर रंगरा के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लिया जायजा ||GS NEWS

DESK 040

रिटायर्ड आईएएस सह स्वास्थ्य विभाग के सलाहकार केसी साहा ने अनुमंडल अस्पताल नवगछिया की बारिकी से जायजा लिया. इस दौरान उनके साथ अस्पताल के डीपीएम मणिभूषण झा, अस्पताल के उपाधीक्षक अरूण कुमार सिन्हा, अस्पताल प्रबंधक रमण कुमार व केयर इंडिया की टीम मौजूद थे. स्वास्थ्य विभाग के सलाहाकार ने मरीजों की नियमित राउंड व जांच की. व्यवस्था को और बेहतर करने का निर्देश दिया. साहा का फोकस मातृ-शिशु के इलाज पर रहा. महिला वार्ड में नर्स से पूछा गया कि प्रत्येक माह लगभग कितने शिशु की मृत्यु हो जाती है. साहा ने नर्स को मृत्यु दर में कामी लाने का निर्देश दिया. इसके बाद सदर अस्पताल के प्रसव कक्ष का जायजा लिया. जहां नर्स से प्रसव महिलाओं के बारे में […]

Noimg

स्मैक नहीं देने पर चाकू मार कर दुकानदार को घायल करने वाला आरोपित गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा पुलिस ने मदन अहिल्या महिला कॉलेज के पास स्मैक नहीं देने पर चाकू मार कर दुकानदार को घायल करने वाला आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं । आरोपित रंगरा ओपी के भवानीपुर निवासी अजीत कुमार है. रंगरा ओपी के साहू टोला भवानीपुर में स्मैक नहीं देने पर चाय दुकानदार साहू टोला भवानीपुर निवासी रवींद्र साह के पुत्र सौरव कुमार और बट्टन साह के पुत्र राजीव कुमार को चाकू मार कर घायल कर दिया था. घायल के बयान पर रंगरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई. जिसमें अजीत कुमार को नामजद आरोपित बनाया गया था. रंगरा ओपी प्रभारी बिट्टु कुमार कमल ने आरोपित को भवानीपुर से बुधवार की शाम गिरफ्तार किया. DESK 04