Category Archives: रंगरा चौक

Noimg

मध्य विद्यालय भीमदास टोला में स्पोर्ट्स मीट तरंग प्रतियोगिता का आयोजन|| GS NEWS

DESK 040

रंगरा प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय भीम दास टोला में बीते शनिवार को बिहार स्कूल स्पोर्ट्स मीट तरंग 2022 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे विद्यालय के 1 से 8 तक के सभी छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 11 बजे से शाम के 3 बजे तक किया गया। प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में 24 एवं छात्रा वर्ग में 24 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगित  में रजनीश कुमार, अनिरुद्ध कुमार, साक्षी कुमारी, सोनी कुमारी ,मोनू कुमार, गौरव कुमार, खुशी कुमारी, राजीव कुमार ने सफलता हासिल किया। इस मौके पर  प्रधानाध्यापक सेवक कुमार मंडल, शिक्षक जयप्रकाश मंडल, न्यूटन कुमार ,अनिल कुमार यादव, अमरजीत पासवान, शिक्षा सेवक विनोद कुमार राजकुमार, शिक्षिका नीतू भारती, मुस्कान कुमारी, ललिता कुमारी […]

Noimg

बीडीओ ने विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश || GS NEWS

DESK 040

रंगरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बीते शुक्रवार को रंगरा प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय नपटोलिया तीनटंगा दियारा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में बीडीओ ने प्रभारी प्रधानाध्यापक नितेश कुमार से शिक्षकों उपस्थिति पंजी, छात्रों उपस्थिति पंजी एवं विद्यालय से संबंधित अभिलेख पंजी की मांग की। जिसे विद्यालय प्रधान के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को सभी पंजी दिखाई गई। विद्यालय से संबंधित सभी अभिलेखों की जांच गहनता से करते हुए वीडिओ काफी संतुष्ट दिखे। साथ हीं प्रभारी प्रधानाध्यापक को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया। इसके बाद वहां संचालित हो रहे कक्षाओं में जाकर बच्चों से भी पूछताछ की गई। विद्यालय में हो रहे पठन-पाठन से वीडियो संतुष्ट दिखे। विशेषकर के विद्यालय में बन रहे मध्यान भोजन को […]

Noimg

रंगरा में पांच दिवसीय रामचरितमानस कथा एवं भागवत गीता ज्ञान का आयोजन || GS NEWS

DESK 040

रंगरा – मध्य विद्यलाय रंगरा में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा बीते मंगलवार से लेकर आगामी शनिवार तक पांच दिवसीय श्रीरामचरितमानस एवं गीता ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी शुक्रमानंद जी महराज एवं नारायण झा (शिक्षक) रमेश चंद्र सिंह, अरविंद ठाकुर, सुभाष मोदी पुलकित पासवान, अशोक मोदी तथा युवा परिवार सेवा समिति के उपस्थित सभी सदस्यों ने प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम के प्रथम दिन संस्थान के संस्थापक एवं संचालक सतगुरु सर्वश्री आशुतोष महाराज जी की शिष्य स्वामी शुक्रमानंद जी ने रामचरितमानस कथा वाचन करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम का चरित्र हमारे मानस में कैसे उतरे ? उनके जैसे आदर्शवान व चरित्रवान हम कैसे बनें ? हम त्यागपूर्ण व मर्यादित जीवन कैसे जियें ? […]

Noimg

मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया- रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर स्थित मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल में सोमवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनायी गयी। इस अवसर विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन वर्ग प्रथम से पंचम तक के छात्रों के बीच किया गया। ओपन थीम के अन्तर्गत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में सोनाक्षी आर्या, रितिका कुमारी, शिवानी कुमारी, पल्लवी कुमारी, रानी कुमारी, रेशम कुमारी, प्रियांशु कुमार, रिशु राज, सत्यम कुमार एवं प्रियांशु कुमार को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। सभी सफल छात्रों को विद्यालय प्रबंधन समिति के द्वारा मैडल देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक विश्वास झा, निदेशक शिखा कुमारी, शिक्षक ऋषभ झा, संदीप कुमार, मेघा शर्मा, […]

Noimg

रंगरा थाना प्रभारी को दी गई विदाई || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – रंगरा थाना प्रभारी महताब खान के स्थानांतरण के बाद उन्हें थाने पर एक समारोह का आयोजन कर विदाई दी गयी. इस अवसर पर वक्ताओं ने श्री खान के कार्यकाल की सराहना की और लोगों ने कहा कि उम्मीद है कि श्री खान जहां जायेगें वहीं पर पुलिस की साख को लोगों के बीच और ज्यादा मजबूत और अटूट बनाएंगे. इस अवसर पर नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज, डीएसपी दिलीप कुमार, बिहपुर थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह, सरोज कुमार राजवंशी, रंगरा ओपी के नए थाना प्रभारी बिट्टू कुमार कमल, भवानीपुर मुखिया मुकेश कुमार शर्मा, उप मुखिया अनंत कुमार, अभिषेक कुमार उर्फ छोटू, झंडा थाना प्रभारी अशोक कुमार मौजूद थे. DESK 04

Noimg

पैसे की लालच में बड़ी सास ने नई नवेली बहू को ही बेच डाला,नवगछिया के तीनटंगा दियारा में पांव पसार रहा मानव तस्करी

Barun Kumar Babul0

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव से एक नई नवेली दुल्हन को उत्तर प्रदेश के दलाल के हाथों 3 दिनों पहले बेचने का मामला प्रकाश में आया है। घटना थाना क्षेत्र के तीनटंगा दियारा उत्तरी पंचायत के सिमरिया गांव की है।घटना के संबंध में लड़की (उम्र 17 वर्ष) के पिता बिशन साहनी ग्राम तीनघड़िया थाना कुरसेला जिला कटिहार ने बताया कि 2 माह पहले ही मेरी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर सिमरिया गांव के मसोमात समिया देवी पति स्वर्गीय अलखी महतों ने सिमरिया गांव के ही मखरू महतों के पुत्र अमरजीत कुमार के साथ भगाकर शादी करवा दी और तब से मेरी बेटी अपने ससुराल सिमरिया में हीं रह रही थी। बीते बुधवार से ही मेरी लड़की […]

देव दीपावली पर भवानीपुर काली मंदिर में जलाए गए 15 हजार 51 मिट्टी के दीये || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया | रंगरा प्रखंड स्थित दक्षिणेश्वरी मां काली मंदिर भवानीपुर में सोमवार को देव दीपावली के अवसर पर 15 हजार 51 मिट्टी के दिये जलाया गया। दीप प्रज्वलन से पहले वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा मां काली का पूजा पाठ किया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी प्रोफेसर प्रभात झा के सानिध्य में शंखनाद, ढोल नगाड़ों और वैदिक मंत्रोच्चार से पुरा वातावरण भक्ति भाव से सराबोर हो गया। भक्ति भजन मंडली द्वारा भजनकीर्तन किया गया। देव दीपावली के महत्व को बताते हुए मंदिर के व्यवस्थापक प्रशांत कुमार उर्फ पिंटू यादव ने कहा की दैत्य से सभी देवी देवता परेशान थे। दैत्य त्रिपुर के उत्पीड़न से परेशान देवताओं ने इससे मुक्ति के लिए भगवान शंकर से प्रार्थना की। जिसके बाद भगवान शिव ने देवताओं […]

देव दीपावली पर भवानीपुर काली मंदिर में आज जलेंगे 11000 दीये || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया- देवदीपावली के महत्व को बताते हुए विश्वास झा ने कहा कि त्रिपुर नाम के दैत्य से सभी देवी देवता परेशान थे. दैत्य त्रिपुर के उत्पीड़न से परेशान देवताओं ने इससे मुक्ति के लिए भगवान शंकर से प्रार्थना की. जिसके बाद भगवान शिव ने देवताओं के प्रार्थना पर त्रिपुर का वध किया वह दिन कार्तिक पूर्णिमा का था. राक्षस के वध के बाद देवताओं द्वारा खुशी में स्वर्गलोक में घी के दीये जलाकर दीपावली मनाई गई थी. बस तब से ये परम्परा चली आ रही है. लोग मंदिरों व गंगा किनारे दीपोत्सव मनाते हैं. रंगरा प्रखंड स्थित दक्षिणेश्वरी मां काली मंदिर भवानीपुर में सोमवार को 11000 मिट्टी के दिए जलाकर देव दीपावली मनाई जाएगी. दीप प्रज्वलन से पहले वैदिक मंत्रोच्चार […]