Category Archives: रंगरा चौक

Noimg

चारा लेने गए किसान की करंट लगने से गयी जान, परिजनों में मचा कोहराम || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – भवानीपुर गांव से नगरह बहियार गए किसान अनिल यादव की मौत बिजली का करंट लगने से हो गयी है. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है. मृतक की पत्नी रंजू देवी ने रंगरा पुलिस को एक लिखित आवेदन देकर मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी है. रंजू देवी का कहना है कि उसके पति अनिल यादव मवेशियों के लिये चारा लेने बहियार गए थे, जहां बिजली के तार में सटने के बाद उन्हें करंट लगा और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी । जानकारी मिलतें ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया हैं, सबों का रो रो बुरा हाल हैं । DESK 04

Noimg

सहौरा में दस दिनों से बिजली गुल, टांसफार्मर खराब ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया:- रंगरा प्रखंड के सहौरा पंचायत अंतर्गत मुरली फीडर में विगत दस दिनों से बिजली की स्थिति बदहाल है उमस भरी गर्मी में लोग परेशान है खासकर रात के अंधेरे में काफी परेशानी होती है विभाग के कर्मचारी बिजली व्यवस्था को बहाल करते हुए दिखे गए लेकिन लोगों को बिजली से राहत नहीं मिला जरा सी आंधी वर्षा में ही बिजली विभाग की मेंटेनेंस की पोल खुल जाती है और टांसफार्मर कि आपूर्ति बाधित हो जाती है वहीं स्थानीय लोगों ने टांसफार्मर बदलने की विभाग से अपील किया साथ ही नवरात्रि पर्व में भी बिजली बाधित रहना और टांसफार्मर का मरम्मत नहीं हो पाना दुर्भाग्यपूर्ण है. DESK 04