Category Archives: रंगरा चौक

18 चक्र कारतूस और दो देशी कट्टा के साथ मतवाला हत्याकांड के आरोपी सनोज यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया- रंगरा पुलिस ने मतवाला हत्याकांड मामले में आरोपी  सधुवा निवासी सनोज कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने सनोज के पास से दो देशी कट्टा और 18 जिंदा कारतूस बरामद किया है. रंगरा के थनाध्यक्ष माहताब खान ने बताया कि फ्लैग मार्च के दौरान सनोज यादव अपने घर से दो सौ मीटर दूर सधुवा बाजार से अपने घर की ओर जा रहा था. सनोज को देखते ही पुलिस ने चारों तरफ से उसकी घेराबंदी कर लिया. जानकारी मिली है कि हत्याकांड के बाद से ही सनोज यादव फरार चल रहा था जबकि वह हत्याकांड का मुख्य आरोपी है. हत्याकांड का एक अन्य आरोपी महाराणा यादव अभी भी फरार चल रहा है. DESK 04

भाजपा ने बैठक कर की आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा, बनायी गयी रणनीति ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – भारतीय जनता पार्टी कार्यालय नवगछिया में आगामी कार्यक्रम की तैयारी को लेकर एक बैठक जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल की अध्यक्षता में की गई. बैठक में 23 जून से 6 जुलाई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस से जन्म जयंती तक सभी बूथों पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पण और उनके बलिदान दिवस के अवसर पर जीवन परिचय पर गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर चर्चा की गयी. इस कार्यक्रम के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव के संयोजन में यह कार्यक्रम आयोजित होगा. इस अवसर पर चर्चा की गयी कि 25 जून को आपातकाल काला दिवस मनाया जाएगा. जबकि 6 जुलाई तक अनुमंडल में पौधरोपण कार्यक्रम की जिम्मेदारी जिला उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा को दिया […]

भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामसूरत राय के निर्देश के बावजूद भी जहांगीरपुर बैसी में कटाव निरोधी कार्य नहीं ||GS NEWS

DESK 040

भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामसूरत राय के निर्देश के बावजूद भी जहांगीरपुर बैसी में कटाव निरोधी कार्य नहीं हो पाया। रंगरा ओपी क्षेत्र के जहांगीरपुर बैसी में कोसी नदी का भीषण कटाव हो रहा हैं। एक हजार परिवार का घर कभी भी नदी में विलीन हो सकता हैं। ज्ञातव्य हो कि 15 मई को मंत्री ने कटाव की जानकारी पाकर जहांगीरपुर बैसी पहुंच कर स्थल निरीक्षण किया था। कटाव की भयावता को देखते हुए एक सप्ताह के अंदर जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता को कटाव निरोधी कार्य करवाने का निर्देश दिया था। मौके पर मौजूद कार्यपालक अभियंता ने बताया था पहली बार निविदा निकाली गई थी। किंतु किसी संवेदक ने निविदा नहीं खोला। दूसरी बार टेंडर के लिए […]

राष्ट्रीय मेधा सह-आय-छात्रवृत्ति 2022 में मिली सफलता ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – प्रखंड रंगरा चौक के 4 छात्रों को मेधा छात्रवृति में सफलता प्राप्त हुई है इन्हें आगे की पढ़ाई के लिए ₹48000 सरकार की ओर से डीबीटी के माध्यम से खाते में दिए जाएंगे. सफलता प्राप्त करने वाले में मध्य विद्यालय चापरहाट के अभय कुमार एवं कृष्ण कुमार शर्मा मध्य विद्यालय तीन टंगा दियारा के मनीष कुमार मध्य विद्यालय भवानीपुर के जयप्रकाश कुमार है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रंगरा चौक कुमारी निर्मला ने छात्रों के साथ साथ विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कराने के लिए विद्यालय के शिक्षकों एवं संबंधित प्रधानाध्यापकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री दिनेश सिंह ने कहा है इस बार कोशिश रहेगी सभी छात्रों को परीक्षा में बैठाया जाए और उम्मीद […]

राम न मिलेंगे हनुमान के बिना- स्वामी आगमानंद जी महराज || GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया- रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत के काली मंदिर समिति परिसर में श्री राम मंदिर के निर्माणोप्रांत भगवान श्री राम की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा पंडित प्रभात झा, शैलेश झा, परमहंस स्वामी आगमानंद जी महराज के सानिध्य में पूरे विधि-विधान से संपन्न हुआ. वहीं कार्यक्रम में कथावाचक डॉ. सत्यवान ठाकुर ने श्री राम कथासरित्सागर से अमृत पान करवाया. कार्यक्रम में स्वामी आगमानंद महराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए कहा कि पूरे विश्व में जहां-जहां भगवा लहराता है श्रीराम वहां वहां दिखाई देते हैं. श्री राम एवं हनुमान की ही पूजा इस कलयुग में मनुष्य का कल्याण करते हैं. इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. गांव में मेले जैसा आनंद की अनुभूति नजर आई. […]