Category Archives: रंगरा चौक

रंगरा सीएचसी में चिकित्सक की लापरवाही से नवजात शिशु की मौत ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया के रंगरा सीएचसी में चिकित्सक की लापरवाही से नवजात शिशु की मौत हो गई। इस संबंध में रंगरा ओपी क्षेत्र के कुमदपुर निवासी राहुल कुमार ने बताया कि पत्नी शिल्पी कुमारी को प्रसव पीड़ा होने पर 28 अप्रैल की रात में रंगरा सीएचसी में भर्ती करवाया गया था। सीएचसी में दो दिन रखने के बाद भी डिलवरी नहीं हुआ। सीएचसी में बीना परिजनों को बताए छोटी आपरेशन कर दिया। इसके पश्चात भी बच्चे की डिलवरी नहीं हो पाया। सीएचसी से भागलपुर अस्पताल रेफर कर दिया। बच्चा व उसकी मां को जान का खतरा देख कर निजी क्लिनिक में भर्ती करवा कर बच्चे की डिलवरी हुआ। बच्चा को एक घंटा शीशा में रखने के पश्चात रेफर कर दिया। भागलपुर में […]

रंगरा : रमजान का तीसरा असरा जहन्नम की आग से आजादी का जुमे के मगरिब के अजान होते ही शुरू ||GS NEWS

DESK 040

रमजान का तीसरा असरा जहन्नम की आग से आजादी का जुमे के मगरिब के अजान होते ही शुरू हो गया। यह बाते जुमे के नमाज की दौरान रंगरा चौक प्रखंड के सधुआ के मश्जिद के इमाम नमाज के दौरान मौलवी नूरूल्लाह ने बताया। उन्होंने कहा किमगफिरत का दूसरा अशरा शुक्रवार को मगरिब की अजान के साथ समाप्त हो जाएगा। इसी के साथ जहन्नम से आजादी का तीसरा अशरा शुरू हाेगा और रोजेदार अजीम शब-ए-कद्र की पहली रात का इस्तकबाल करेंगे। यू तो पूरे साल में 365 रातें हैं, लेकिन सब एक जैसी अजमत वाली नहीं हैं। इनमें से बहुत सी ऐसी रातें हैं जिनकी अहमियत और फजीलत दूसरी रातों से कई गुना अधिक है। जितनी भी फजीलत वाली रातें हैं, […]

सड़क दुर्घटना में बीजेपी के नेता गंभीर रूप से घायल // GS NEWS

DESK 04 B0

सड़क दुर्घटना में रंगरा प्रखंड के भवानीपुर गांव के जनसंघकालीन वरिष्ठ भाजपा नेता उपेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी मिली है कि वे सड़क किनारे खड़े थे और उन्हें एक साइकिल सवार ने जबर दस्त धक्का दे मारा. धक्का लगते ही वे सड़क पर गिर गए. उनके सर में गंभीर चोटें आयी हैं. उन्हें इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को. गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. उपेंद्र यादव के हादसे में घायल हो जाने की सूचना इलाके में फैलते हैं लोग उनका हालचाल लेने के लिए उनके परिजनों को लगातार फोन कर रहे हैं. […]

रंगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया स्वास्थ्य मेले का आयोजन // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के रंगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में बुधवार को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. मेले का उद्घाटन गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने फीता काटकर किया है. कैंप में सभी प्रकार के रोगियों को सलाह दी गई और जरूरत के अनुसार दवाई भी दी गई. कैंप में कई विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति थी. आयोजन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन कुमार, बी एच एम श्वेता कुमारी, धर्मेंद्र कुमार ओझा समेत अन्य की भी भागीदारी देखी गई. DESK 04 B

नवगछिया के मंदरौनी में किया सम्मान समरोह का आयोजन // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के रंगरा के मदरौनी गांव में एमएलसी विजय कुमार ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को सबसे पहले सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराया जाएगा. यह किसी भी जनप्रतिनिधि के लिये पहली आवश्यकता है. सरकार का स्पष्ट है कि जनप्रतिनिधियों को 15 दिन के अंदर शस्त्र की अनुज्ञप्ति देनी है. एसएलसी ने बांका, नवगछिया और भागलपुर में पिछले दिनों हुई जनप्रतिनिधियों की हत्या पर चिंता जाहिर किया. उन्होंने कहा कि नवगछिया के लिये कटाव एक बड़ी समस्या है. इसके लिये सरकार से बात करेंगे, मुख्यमंत्री जी मिल कर उन्हें जनप्रतिनिधियों की समस्याएं और इलाके की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा. एमएलसी ने सभी जनप्रतिनिधियों से कहा कि आप लोगों ने जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें एमएलसी बनाने का कार्य किया है, […]