Category Archives: रंगरा चौक

रंगरा ओपी पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे दो आरोपित को मुरली गाँव से हथियार के साथ किया गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा ओपी पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे दो आरोपित को मुरली गांव से हथियार के साथ गिरफ्तार किया। आरोपित ओपी क्षेत्र के सहोड़ा निवासी अरविंद यादव, राहुल कुमार हैं। आरोपित के पास से पुलिस ने दो देशी कट्टा 12 राउंड जिंदा कारतुस बरामद किया। इस संबंध में रंगरा ओपी प्रभारी महताब खां ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो अपराधी हथियार लेकर किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने बासा की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने सत्यापन के लिए छापेमारी किया तो दोनो आरोपित पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने दोनो को खदेर कर पकड़ा। दोनो की तलाशी लिया तो हथियार व गोली बरामद हुआ। दोनो को हथियार व गोली […]

रंगरा प्रखंड में अजीत कुमार सिंह बनें मुखिया संघ के अध्यक्ष ||GS NEWS

DESK 040

बनिया बैसी के पंचायत भवन में मुखिया गुड़िया देवी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया। बैठक में रंगरा चौक चौक प्रखंड में मुखिया संघर के अध्यक्ष का चुनाव किया गया। बैठक में भवानीपुर के मुखिया मदरौनी पंचायत के मुखिया अजीत कुमार सिंह का प्रस्ताव अध्यक्ष पद के लिए रखा। सर्व सम्मति से मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए मदरौनी मुखिया का चयन किया गया। बैठक में मुरली मुखिया प्रदीप मंडल, मदरौनी मुखिया अजित कुमार सिंह, कोशकीपुर सहोड़ा पंचायत की मुखिया बबिता देवी, रंगरा पंचायत के मुखिया नवीन कुमार, भवानीपुर के मुखिया मुकेश कुमार मौजूद थे। DESK 04

भवानीपुर गुमटी नंबर 10 पर गैटमेन की अपराधियों ने गोली मारकर कर दी हत्या ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र के रंगरा ओपी के भवानीपुर के गुमटी नंबर 10 पर अपराधियों ने रेलवे के गैटमैन की गोली मार कर हत्या कर दी । मृतक मुकेश कुमार सबौर भागलपुर का रहने वाला है। एक गोली गोली में मारी गई है। घटना स्थल पर ही मुकेश की मौत हो गई थी। घटना के कारणो का अभी पता नहीं चल पाया है। रंगरा ओपी पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई रवि कुमार ने बताया आठ वर्षों से मुकेश यहां पर काम कर रहा था। किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। रंगरा ओपी प्रभारी महताब खा ने […]

रंगरा में सधुआ प्रीमियर लीग- थ्री का शुभारंभ, चापर सुपर नोवा नें जीता उद्धघाटन मैच ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा प्रखंड के सधुआ चापर पंचायत के सधुआ प्रीमियर लीग- थ्री का उदघाटन मैच था हुआ। जिसमे कुल आठ टीम ने भाग लिया। उद्घाटन मैच का पहला मुकाबला सधुआ स्टार इलेवन चापर सुपर नोवा के बीच खेला गया। जिसमे साधुआ स्टार इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 173 रनों के स्कोर खड़ा किया। जिसमे सर्वाधिक देवकांत कुमार ने 36 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चापर सुपर नोवा की टीम ने 19.2 ओवर में एक विकेट से मैच को जीत लिया। मैन ऑफ द मैच नीतीश गोस्वामी बने। इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 26 जनवरी को खेला जाएगा। उद्घाटन मैच के आयोजित कार्यक्रम में रंगरा प्रखंड प्रमुख मोती यादव के अलावा कई अन्य […]

आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर छात्र छात्राएं लिख रही हैं पोस्ट कार्ड ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के प्रखंड रंगरा चौक में अध्ययनरत छात्रों के द्वारा प्रधानमंत्री को स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायक एवं 2047 में मेरे सपनों का भारत से संबंधित लेख पोस्टकार्ड पर लिखकर साउथ ब्लॉक नई दिल्ली भेजेंगे।प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रंगरा चौक कुमारी निर्मला ने बताई आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी क्रम में शिक्षा विभाग द्वारा पोस्टकार्ड लेखन कैंपेन चलाया गया है। कार्यक्रम में समन्वय स्थापित कर रहे प्रखंड साधन सेवी मुकेश मंडल ने बताया कि आज जब संचार के साधन में व्यापक बदलाव हुए हैं। छात्रों को पारंपरिक संचार के साधनों से परिचय कराते हुए पोस्टकार्ड लेखन कराया जा रहा है। आजादी के बारे में स्वतंत्रता दिवस के […]

GRP पुलिस व RPF पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर हथियार के साथ एक को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

जीआरपी पुलिस व आरपीएफ पुलिस ने सयुक्त रूप से छापेमारी कर हथियार के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपित रंगरा ओपी क्षेत्र के नया टोला भवानीपुर निवासी गौरीशंकर यादव हैं। पुलिस ने आराेपित के पास एक देशी कट्टा बरामद किया हैं। इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हथियार के साथ आरोपित माल गौदाम के पास किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने वाला हैं। सूचना के सत्यापन के लिए आरपीएफ एवं जीआरपी पुलिस संयुक्त रूप से छापेमारी किया तो संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति को घूमते पाया गया। पुलिस ने हिरासत में लेकर जांच किया तो आरोपित के पास से देशी पिस्तौल बरामद किया गया। पुलिस आरोपित को […]

रंगरा प्रखंड के 4 पंचायतों के उप मुखिया एवं उपसरपंच का चुनाव संपन्न ||GS NEWS

DESK 040

शुक्रवार को  रंगरा प्रखंड अंतर्गत कौसकीपुर  सहौरा, भवानीपुर, सधुआ चापर एवं वैसी जहांगीरपुर सहित चारों पंचायत के नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों को प्रखंड कार्यालय प्रांगण स्थित ट्राईसैम भवन एवं कृषि भवन में शपथ दिलाई गई। कौसकीपुर सहौरा पंचायत से उप मुखिया पद पर मंजू देवी एवं उपसरपंच पद पर उर्मिला देवी  को विजयी घोषित किया गया। भवानीपुर पंचायत से उप मुखिया पद पर अनन्त कुमार  एवं उपसरपंच पद पर कैलाश यादव को चौथी बार निर्विरोध विजयी घोषित किए किए  गए हैं। जबकि सधुआ चापर पंचायत से उप मुखिया पद पर शोभा देवी एवं उपसरपंच पद पर अरूण यादव  को विजयी घोषित किया किया गया है। वहीं दूसरी ओर वैसी जहांगीरपुर पंचायत से उप मुखिया पद पर सिपक यादव   एवं उपसरपंच पद […]