Category Archives: रंगरा चौक

नवगछिया के तीनटंगा में खेल उत्सव का आयोजन, खेल से होता शारीरिक विकास बोले कन्हैया मंडल

Barun Kumar Babul0

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा प्रखंड क्षेत्र के तीनटंगा भीम दास टोला के मां सरस्वती मैदान में नमामि गंगे प्रखंड स्तरीय खेल उत्सव 2021-22 का विधिवत उद्घाटन उपस्थित युवा नेताओं ने किया । मौके पर उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता कन्हैया मंडल ने कहा कि खेल से शारीरिक विकास होता है यही कारण है कि हर ग्रामीणों की शहरी हर तबके का बालक बालिका खेल से हमेशा जुड़ा हुआ रहता है । दियारा क्षेत्र में खेल प्रतियोगिता का आयोजन होने से क्षेत्र के खिलाड़ियों में उत्साहवर्धन होता हैं । मौके पर उद्धघाटन में खेल अध्यक्ष राजकुमार रजक, जिला मंत्री मनोज मंडल, समाजिक कार्यकर्ता कन्हैया मंडल, दिलीप मंडल खेल व्यवस्थापक अमन कुमार उर्फ रोशन मंडल गौतम कुमार अरविंद कुमार गुरुदेव कुमार राजा कुमार छगोरी […]

रंगरा जिला परिषद उम्मीदवार मंजू देवी ने जिला परिषद शबाना आजमी पर लगाया आरोप, नामांकन के समय छिपाया तथ्य ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के रंगरा चौक प्रखंड के मुरली निवासी सुबोध साह की पत्नी मंजू देवी ने रंगरा जिला परिषद शबाना आजमी पर नामंकन के समय तथ्य छुपाने का आरोप लगाते हुए अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया यतेंद्र कुमार पाल को आवेदन दिया हैं। मंजू देवी प्रतिद्वंदी प्रत्याशी हैं। आवेदन के अनुसार मैं रंगरा प्रखंड से जिला परिषद के पद पर अभ्यर्थी थी। मैं चुनाव हार गई। शबाना आजमी जिला परिषद के पद पर जीत गई। नामंकन में शबाना आजमी के द्वारा दिए गए हलफनामें में तथ्य छिपा लिया गया। शबाना आजमी के विरूद्ध मुकदमा दायर किया गया था। मुकदमा में न्यायालय के द्वारा शबाना आजमी पर सज्ञान लिया गया था। शबाना आजमी न्यायालय में हाजिर होकर जमानत करवाई थी। किंतु नामंकन पत्र मुकदमा […]

14 दिसंबर को अर्जुन कॉलेज में लगेगा नेत्र जाँच शिविर ||GS NEWS

DESK 040

स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार एवं अर्जुन कॉलेज ऑफ नर्सिंग के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 14:12: 2021 मंगलवार को अर्जुन कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्रांगण में (मदरौनी पावर ग्रिड के समीप NH-31 नवगछिया, भागलपुर) मुफ्त जांच, मुफ्त दवा वितरण, मुफ्त चश्मा वितरण का आयोजन सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाना है। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे संयुक्त रूप से करेंगे। इस जांच में दिल्ली, पटना एवं भागलपुर के प्रख्यात चिकित्सक की टीम शामिल होंगे जिनके द्वारा निशुल्क जांच ,दवाई एवं चश्मा वितरण किया जाएगा।उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अर्जुन कॉलेज ऑफ नर्सिंग की अध्यक्ष नीलम देवी ने दिया। DESK 04

रंगरा के जहाँगीपुर बैसी में कोसी नदी का भीषण कटाव ||GS NEWS

DESK 040

जहांगीरपुर बैसी में कोसी नदी का भीषण कटाव से गांव के लोग सहमे हुए हैं। कटाव को लेकर गांव के लोग रतजगा कर रहे कहीं उसका ही घर ना कट जाए। कोसी नदी के कटाव में अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों का घर कटाव के भेट चढ़ चुका हैं। गांव के मु. खालीद, मु. नजीर, मु. शकील, मु. साबीर, मु. मारूफ का घर कटकर नदी में समा चुका हैं। मु. मुस्ताक, मु. मज्जो, मु. अजीम,मु. मसरफ, मुत अजीम, मु. नसीम का घर कभी भी कोसी नदी में समा सकता हैं। लगभग दो माह से कटाव चल रहा हैं किंतु कोई भी पदाधिकारी देखने नहीं पहुंचा हैं। कटाव काफी तेज हैं। इस वर्ष कटाव निरोधी कार्य में लाखों रूपये […]

रंगरा के भवानीपुर गांव में बिना शिलान्यास के हो रहे सड़क निर्माण को ग्रामीणों ने रूकवाया ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा चौक प्रखंड के भवानीपुर गांव के गुमटी नो के पास बिना शिलान्यास के हो रहे सड़क निर्माण को ग्रामीणों ने रूकवाया। ग्रामीणों के साथ राजद के जिला प्रवक्ता विश्वास झा व विधायक प्रतिनिधि त्रिपुरारी भारती भी वहां पर मौजूद थे। बिना जेएसबी रोलर किए ही सड़क बनाया जा रहा था। वहीं सड़क का लैंथ में कमी, घटिया मैटेरियल के अलावे योजना का शिलान्यास भी नहीं किया गया है। कई कमियों को देखते हुए सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुटता से कार्य में सुधार करने की मांग को उठाया। विधायक प्रतिनिधि त्रिपुरारी कुमार भारती ने विधायक गोपाल मंडल से संपर्क करते हुए आश्वासन दिया कि शिलान्यास के पश्चात ही कार्य पूर्ण रूप से व्यवस्थित तरीके से करवाया जाएगा। वहीं इस पर भाजपा […]