Category Archives: रंगरा चौक

भवानीपुर में आपसी विवाद में वृद्ध का सिर फोड़ा, पति-पत्नी सहित तीन जख्मी, मायागंज रेफर ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर में गुरुवार को दो पक्षों के आपसी विवाद में खूब लाठी-डंडे बरसे। इस मारपीट में एक पक्ष के वयोवृद्ध 76 वर्षीय पुरुषोत्तम चौधरी सहित पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुरुषोत्तम चौधरी के सिर पर लाठी से प्रहार किया गया है, जिससे उनका सिर फट गया। जबकि महिला संगीता कुमारी और उनके पति अमरदीप कुमार के हाथ-पाँव और शरीर के अन्य हिस्सों पर जख्म हैं। सूचना पर पहुंची रंगरा थाना पुलिस ने सभी घायलों को ईलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने सभी का ईलाज किया। वहीं गंभीर रूप से जख्मी पुरुषोत्तम चौधरी को बेहतर ईलाज के लिए मायागंज स्थित जेएलएनएमसीएच मेडिकल अस्पताल भागलपुर भेज रेफर कर दिया गया। […]

रंगरा : बोगस वोटिंग का आरोप लगा तीनटंगा दियारा उत्तरी में पुनर्मतदान की मांग ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा प्रखंड के तीनटंगा दियारा उत्तरी पंचायत में हुए मतदान के दौरान मतदानकर्मियों द्वारा एक खास प्रत्याशी के पक्ष में बोगस वोटिंग कराने का आरोप लगाते हुए चार मुखिया प्रत्याशियों ने एसडीओ को आवेदन देकर पुनर्मतदान की मांग की है। आवेदन में भागवत मंडल, व्यास जी दास, भुवनेश्वर मंडल, ललन जायसवाल ने कहा कि बूथ संख्या 98,101,106 और 107 पर विजयी मुखिया प्रत्याशी सिकंदर दास ने मतदान कर्मियों को विश्वास में लेकर बोगस वोटिंग कराई। मतदान कर्मियों की मिलीभगत से मृतक और जेल में बन्द मतदाताओं के नाम पर भी वोट डाले गए। स्थानीय पदाधिकारियों को सूचना देने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। DESK 04

भवानीपुर में महिला के साथ पड़ोसियों नें किया मारपीट ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव की संगीता चौधरी पति अमरदीप चौधरी नें मारपीट कर घायल करनें का आरोप अपनें पड़ोसी किरण देवी पति मंटू चौधरी , मंटू चौधरी पिता विश्वनाथ चौधरी, प्रतिभा कुमारी एवं तिलक चौधरी पिता मंटू चौधरी पर मारपीट कर घायल करनें का आरोप लगाते हुए रंगरा थाने में आवेदन दिया है दिया आवेदन में संगीता कुमारी ने बताया कि मुझे घर में अकेला पाकर मेरे साथ गाली गलौज, मारपीट एवं छिनतई किया। तिलक कुमार अपने हाथ में बांस की लाठी से बाएं हाथ में प्रहार किया जिससे हाथों में खरोच आ गया है । मारपीट के क्रम में ही मेरे गले से सोने का चैन भी खींच लिया और कान का बाली […]

बोले पप्पू यादव : काहे का बधाई.. जिला पार्षद बने हैं जनता का सेवा करिये ||GS NEWS

DESK 040

दुबारा जिला पार्षद बनी जाप की नेत्री शबाना आजमी के रंगरा स्थित घर पर पहुंचे राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने जिलापार्षद को बधाई देने की बात कर कहा की काहे का बधाई, जनता ने सेवक चुना है, जनता का सेवा करिये । एमपी, एमएलए और जिलापार्षद बधाई देने लेने के लिये नहीं, सेवा के लिए बनते हैं । पप्पू यादव ने शराबबंदी कानून पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि शराबबंदी पर सख्ती करने की आवश्यकता है. छोटे लोग पकड़ा जाते हैं और बड़े लोग बाहर घूम कर आसानी से कानून तोड़ते हैं । उन्होंने कहा जो शराब पीते हैं उन्हें चुनाव लड़ने के अधिकार से वंचित कर देना चाहिए, जो शराब के माफिया हैं उनका आधार […]

रंगरा एनएच 31 के किनारे वृद्ध महिला का मिला शव, इलाके में सनसनी ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा चौक ओपी क्षेत्र के रंगरा चौक के पास एन एच 31किनारे से वृद्ध महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने बताया छह माह पूर्व महिला रंगरा चौक आई थी। महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। रंगरा चौक पर ही महिला मांग कर खाती थी। सुबह लोगों ने एन एच 31 किनारे शव देखा। महिला के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। वहां पर ठंड से बचने के लिए लकड़ी में आग जलाकर तापा गया था। वहां राख भी है। महिला उत्तर प्रदेश की उर्मिला देवी 50 वर्षीय बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना रंगरा ओपी पुलिस को दिया। रंगरा ओपी प्रभारी महताब खा पुलिस बल के साथ मौके […]

रंगरा ओपी पुलिस ने देशी शराब की भट्ठी ध्वस्त ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा ओपी पुलिस ने देशी शराब की भट्ठी को ध्वस्त किया। इस संबंध में नवगछिया एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि ओपी क्षेत्र के ज्ञानीदास टोला निवासी विपिन मंडल का गंगा दियारा में शराब की भट्ठी चल रहा था। ओपी प्रभारी महताब खां, अनि चनवीर यादव के. द्वारा 20 लीटर देशी शराब, 11 सौ लीटर अद्धनिर्मित शराब, पांच देकची, गैस चुल्हा एक, गैस सिलैंडर, एक बड़ा एक छोटा ड्राम बरामद किया। अर्द्ध निर्मित शराब को विनिष्ट किया गया। पुलिस ने आरोपित को मैके पर से गिरफ्तार किया।आरोपित के विरूद्ध रंगरा ओपी में बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया। DESK 04

रंगरा पंचायत चुनाव में पंचायत समिति पद पर छह पुराने चेहरे जीते ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा चौक प्रखंड से पंचायत चुनाव में पंचायत समिति के पद पर छह पुराने चेहरे जीते। पुराने चेहरे में निर्वाचन संख्या सात साधुवा चापर पंचायत से निवर्तमान प्रमुख संजीव कुमार उर्फ मोती यादव पंचायत समिति के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। पुराने चेहरे में निर्वाचन संख्या छह से सधुआ के निर्वतमान उप प्रमुख प्रवीण यादव र्निविरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचन संख्या दो भवानीपुर से राजेश शर्मा, निर्वाचन संख्या पांच से सहोड़ा पंचायत सुलेखा देवी, निर्वाचन संख्या नो रंगरा पंचायत से दिवाकर सिंह, निर्वाचन संख्या 11 तिनटंगा दियारा उत्तर से विष्णुदेव चौधरी हैं। रंगरा चौक प्रखंड के पंचायत चुनाव में पंचायत समिति के पद पर छह पुराने चेहरे जीते। निर्वाचन संख्या एक से जहांगीरपुर बैसी पंचायत से पंचायत समिति के पद पर […]

रंगरा में जिला परिषद पर शबाना सहित चार मुखिया बचा पाए अपनी कुर्सी ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा चौक प्रखंड में जिला परिषद शबाना आजमी सहित चार मुखिया ही अपनी कुर्सी बचा पाने में कामयाब रहे। शबना आजमी प्रतिद्वंदी मंजू देवी से 464 वोट विजयी रही। शबाना आजमी में 7437 वोट मिला। जबकि मंजू देवी को 6973 वोट मिला। चार मुखिया ही अपनी कुर्सी बचा पाए। जिसमें सधुआ चापर की मुखिया मंजू देवी, मदरौनी के मुखिया अजीत कुमार उर्फ मुन्ना, रंगरा के मुखिया नवीन कुमार, मुरली चंद्रखारा के मुखिया प्रदीप मंडल दोबारा मुखिया के पद पर विजयी हुए हैं। मंजू देवी ने प्रतिद्वंदी रेणू देवी को दो हजार नौ सौ वोट से पराजित किया। मंजू देवी को 4565 वोट प्राप्त हुआ। मदरौनी पंचायत में अजित कुमार मुन्ना ने प्रतिद्वंदी अमरेंद्र कुमार सिंह को 102 वोट से हराया। […]