Category Archives: रंगरा चौक

रंगरा : भवानीपुर पंचायत के वार्ड 02 से किरण देवी नें दिया नामांकन,किया जीत का दावा ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत के वार्ड संख्या 2 से सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन वार्ड सदस्य पद हेतु किरण देवी पति मंटू चौधरी ने नामांकन दाखिल किया। मौके पर उनोहनें बताया कि वार्ड 2 में फैले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए चुनाव में उतरी हैं , सरकारी योजना जैसे राशन कार्ड, इंदिरा आवास योजना में भ्रस्टाचार व्याप्त हैं । वहीं चुनाव जीतनें के बाद वो सड़क निर्माण, नाला निर्माण , शौचालय निर्माण इत्यादि कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहकर कार्य करेंगीं । वहीं मौके पर कई अन्य उपस्थित थे । गली नाली युवाओं एवं ग्रामीणों के सहयोग से जीत सुनिश्चित होने का उन्होंने दावा किया। वहीं प्रत्याशी शिखा कुमारी ने कहा कि इंदिरा आवास, शौचालय […]

रंगरा में पंचायत चुनाव नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए 177 ने जबकि अब तक में कुल 1010 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन का पर्चा ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा प्रखंड में सातवें चरण के पंचायत चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 177 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। जबकि अब तक में विभिन्न पदों के लिए कुल1010 प्रत्याशियों ने नामांकन कर चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान किया है। नामांकन के अंतिम दिन होने के कारण चुनावी समर में उतरने वाले विभिन्न प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के काफिले के साथ निर्धारित समय 10:00 बजे से पहले ही प्रखंड मुख्यालय के समीप पहुंच गए थे। और नामांकन कराने वाले प्रत्याशियों का काफिला देर शाम तक प्रखंड मुख्यालय के आसपास देखा गया। राष्ट्रीय उच्च पथ मार्ग पर विभिन्न पदों के समर्थकों के काफिले ने 2 से 3 किलोमीटर तक पैदल मार्च […]

रंगरा जिलापरिषद पद पर सिंधो कुमारी पति कन्हैया मंडल नें किया नामांकन दाखिल ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा जिला परिषद पद पर जिला परिषद पद की उम्मीदवार सिंधु कुमारी पति कन्हैया मंडल नें सोमवार को नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया । वहीं मौके पर जिला परिषद प्रत्याशी सिंधो कुमारी नें बताया कि चुनाव में वह अपने पति के कहने और परिवार वालों के विचार के बाद खड़ी हुई हैं उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में विकास करने का है । वही मौके पर प्रतिनिधि कन्हैया मंडल ने कहा कि चुनाव में उनका मुद्दा सड़क नाला और विभिन्न सरकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का है वह पूरे मेहनत के साथ क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं । लोगों का भी प्यार मिल रहा है हर तरफ लोगों का कहना है […]

रंगरा के साधोपुर में मिट्टी काटने के क्रम में हुआ घसान, दो घायल, एक गंभीर ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा थाना क्षेत्र के सधोपुर गांव में बांध पर मिट्टी काटने के क्रम में हुए घसान में दबने से ढोड़ी शर्मा की 22 वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी और पंकज कुमार दास का 10 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार घायल हो गए हैं. दोनों का इलाज नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया है जिसमें सन्नी की हालत गंभीर बतायी जा रही है. सन्नी को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल से बेहतर इलाज के लिये जेएलएनएमसीएच रेफर किया गया है. नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं रहने के कारण परिजन एक ऑटो से घायल को लेकर भगलपुर के लिये रवाना हुए हैं, जबकि मनीषा की स्थिति खतरे से बाहर है. DESK 04

नवगछिया : महिला प्रत्याशी का उत्साहवर्धन करनें पहुँची जिप शबाना आज़मी ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा प्रखंड सह रंगरा जिला परिषद क्षेत्र के जिप सदस्या शबाना आजमी शनिवार को नामांकन केंद्र रंगरा प्रखंड कार्यालय के समीप उपस्थित महिला प्रत्याशीयों का उत्साहवर्धन करने पहुंची । उन्होंने महिलाओं को पंचायत चुनाव में भागीदारी लेने हेतु बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया । मौके पर उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में अब गांव की सरकार बनाने में महिलाओं का भी शानदार योगदान है खासकर नव उम्र की महिलाएं भी पंचायती सरकार को चलाने में सक्षम है । वहीं मौके पर कई समर्थक व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे । DESK 04