Category Archives: रंगरा चौक

रंगरा : नामांकन केंद्र के बाहर पंचायत चुनाव के युवा प्रत्याशी का कन्हैया मंडल कर रहें उत्साहवर्धन ||GS NEWS

DESK 040

पंचायत चुनाव 2021 एक अलग नया स्थान रख रहा है इस बार चुनाव में युवाओं में काफी जोश देखने को मिल रहा है और प्रत्येक पद पर युवा वर्ग आगे बढ़कर इस महापर्व में भाग ले रहा हैं । शुक्रवार को रंगरा प्रखंड कार्यालय के गेट के समीप मानो पूरा प्रखंड ही उमड़ पड़ा है विभिन्न पदों पर हो रहे नामांकन को लेकर ठसमठस भीड़ बनी हुई थी । वही मौके पर रंगरा जिला परिषद प्रत्याशी प्रतिनिधि कन्हैया मंडल पंचायत चुनाव में अपनी भागीदारी हेतु युवाओं का उत्साहवर्धन कर रहे थे। मौके पर उनके साथ कई युवा व उनके समर्थक उपस्थित थे । DESK 04

नवगछिया : भवानीपुर पंचायत के वार्ड 02 से शिखा विश्वास नें दिया नामांकन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत के वार्ड संख्या 2 से वार्ड सदस्य पद हेतु शिखा कुमारी ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया। उनके पति विश्वास झा ने बताया कि वार्ड में फैले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए शिखा कुमारी चुनाव में उतरी हैं। युवाओं एवं ग्रामीणों के सहयोग से जीत सुनिश्चित होने का उन्होंने दावा किया। वहीं प्रत्याशी शिखा कुमारी ने कहा कि इंदिरा आवास, शौचालय निर्माण, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड आदि कार्य को कराने के नाम पर जो घूसखोरी चरमसीमा पर है उसे चुनाव जीतने के साथ ही बिल्कुल बंद करवाना ही मेरा प्रथम उद्देश्य होगा। वहीं उन्होंने बताया कि गरीबों की मदद और अवरुद्ध विकास कार्य हर स्थिति परिस्थिति में पूर्ण होगा। उधर सैकड़ों समर्थक […]

रंगरा में पंचायत चुनाव नामांकन के दूसरे  दिन विभिन्न पदों के लिए 262 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन का पर्चा ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा प्रखंड में सातवें चरण के पंचायत चुनाव के लिए गुरूवार को नामांकन प्रक्रिया  के दूसरे  दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 262 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। नामांकन की प्रक्रिया सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम के 4:00 बजे तक चली। इस दौरान मुखिया पद के लिए 7महिलाओं एवं 11 पुरुष सहित  कुल 19 लोगों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। जबकि पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 7 महिला एवं 7 पुरुष सहित  कुल 14 लोगों ने पर्चा दाखिल किया।वार्ड सदस्य पद के लिए 87 महिला एवं 64 पुरुष सहित कुल 151 लोगों ने ।वहीं दूसरी ओर सरपंच पद के लिए 8 महिला एवं 7पुरुष सहित  कुल 15  लोगों ने एवं ग्राम पंचायत के […]

कदवा में, बारिश से सड़कें हुआ जलमग्न, धान व सब्जियों की फसल बर्बाद ||GS NEWS

DESK 040

ढोलबज्जा: लगातार दिनों तक हुई बारिश से कदवा व ढोलबज्जा थाना जाने वाली सड़कें जलमग्न हो गई है. ढोलबज्जा के थाना चौक व कदवा थाना रोड के कोसी बांध समीप, करीब 50 मीटर के दायरे में बारिश की पानी सड़कों पर चढ़ गई है. जिससे स्थानीय लोगों व अन्य राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वहीं दो-चार पहिया वाहन सड़क से नीचे उतर कर गड्डे में फंस जा रहे हैं. कदवा थाना की रोड टूटी हुई है. जहां पानी चढ़ जाने से कई मोटरसाइकिल चालक गिर कर चोटिल हो जा रहे हैं. गुरूवार को मोटरसाइकिल से दूध की केन लेकर जा रहे नंदग्राम कदवा निवासी सुखो शर्मा गिर गया. वहीं केला के लिए जा रहे एक पिकअप […]

नामांकन केंद्र के बाहर युवाओं का हौसला अफजाई करने पहुंचे रंगरा जिला परिषद प्रत्याशी प्रतिनिधि कन्हैया मंडल ||GS NEWS

DESK 040

पंचायत चुनाव 2021 एक अलग नया स्थान रख रहा है इस बार चुनाव में युवाओं में काफी जोश देखने को मिल रहा है और प्रत्येक पद पर युवा वर्ग आगे बढ़कर इस महापर्व में भाग ले रहे हैं पिछले चरणों के आयोजित चुनाव मुकाबला को अगर देखा जाए तो युवा वर्ग खासकर 40 साल से कम आयु के अधिकतर प्रत्याशी की विजयी हुई है। अब पंचायत में भी अब युवाओं को स्थान दिया जा रहा है ताकि क्षेत्र समृद्ध हो सके । उक्त बातें रंगरा जिला परिषद प्रत्याशी सिंधु कुमारी के पति कन्हैया मंडल ने कहा वही मौके पर उन्होंने युवाओं का उत्साह वर्धन भी किया । मौक़े कर कई दर्जन युवा उपस्थित थे । DESK 04

रंगरा में पंचायत चुनाव नामांकन के पहले दिन विभिन्न पदों के लिए 91 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन का पर्चा ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा प्रखंड में सातवें चरण के पंचायत चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। नामांकन के पहले दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 91 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। नामांकन की प्रक्रिया सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम के 4:00 बजे तक चली। इस दौरान मुखिया पद के लिए कुल 7 लोगों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इनमें से रंगरा पंचायत से ओम प्रकाश मंडल, तिनटंगा दियारा  (उत्तर) पंचायत से ललन जयसवाल ने अपना नामांकन पर्चा भरा। जबकि पंचायत समिति सदस्य पद के लिए कुल 7 लोगों ने पर्चा दाखिल किया।वार्ड सदस्य पद के लिए 61 लोगों ने ।वहीं दूसरी ओर सरपंच पद के लिए कुल 4 लोगों ने एवं ग्राम पंचायत के […]

रंगरा में पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच शुरू हुआ पंचायत चुनाव का नामांकन ||GS NEWS

DESK 040

पंचायत चुनाव को लेकर रंगरा प्रखंड में सातवें चरण के चुनाव के लिए बीते बुधवार से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गया है। जिसे लेकर रंगरा चौक प्रखंड मुख्यालय में विभिन्न पदों के नामांकन के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टिकोण से प्रत्येक पदों के लिए काउंटर के सामने बेरीकेटिंग की व्यवस्था की गई है। जबकि मुख्य द्वार पर मजबूत बेरीकटिंग करते हुए पुलिस बलों को तैनात किया गया है। सभी काउंटरों पर पुलिस बल मौजूद थे। इसके अलावे मुख्य द्वार के सामने सड़क मार्ग पर भी सुरक्षा के लिए पुलिस चप्पे-चप्पे पर खड़ी थी। पुलिस बलों की मॉनिटरिंग रंगरा ओपीध्यक्ष महताब खान कर रहे थे। बीते बुधवार को पूरी शांति व्यवस्था के बीच नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हुआ, […]