Category Archives: रंगरा चौक

रंगरा : आकाशीय बिजली से तीन मवेशियों की मौत, पशुपालक घायल ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के तीनटंगा दियारा में बीते बुधवार कि सुबह तीन मवेशियों की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हो गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तीनटंगा दियारा उत्तरी पंचायत के भीमदास टोला निवासी नारायण यादव के पुत्र पपलेश यादव अपने तीनों मवेशियों (भैंस) को लेकर सुबह के 6:00 बजे चारा खिलाने के लिए अपने खेत ले गया था। लगभग 7:00 बजे जोरदार आकाशीय बिजली गिरने से खेत में चर रहे तीनों मवेशियों की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि मवेशी चरा रहे पशुपालक वहीं घायल हो कर बेहोश हो गया। थोड़ी दूर पर ही और मवेशी चरा रहे पशुपालकों ने दौड़ कर पपलेस को वहां से उठाकर स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। जहां […]

रंगरा जिला परिषद क्षेत्र के तीनटंगा झल्लू दास टोला एवं भीम दास टोला में कन्हैया मंडल नें घर घर जाकर किया जनसम्पर्क ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा चौक जिला परिषद क्षेत्र के तीनटंगा झल्लू दास टोला एवं भीम दास टोला में बुधवार को रुक रुक कर हो रहे जोरदार बारिश में ही जिला परिषद प्रत्याशी सिंधो कुमारी के पति कन्हैया कुमार नें घर घर जाकर मतदाताओं से आशीर्वाद लिया। मौके पर स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके पंचायत में भी कई कार्य अधूरा पड़ा है और कई बड़े मुद्दे का अब तक निपटारा नहीं किया गया है। वहीं मौके पर प्रत्याशी प्रतिनिधि कन्हैया कुमार मंडल के उनके कई समर्थक भी मौजूद थे । DESK 04

रंगरा में मेगा कैंप का आयोजन कर 2700 लोगों को दिया गया कोरोना का वैक्सीन ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों में कोरोना टिकाकरण को लेकर बीते मंगलवार को मेगा कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 2700 लोगों को कोराना का वैक्सीन दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र मैं 22 जगहों पर कोरोना वैक्सीनेशन के लिए मेगा कैंप का आयोजन किया गया। यह आयोजन दो दिवसीय सोमवार और मंगलवार को किया गया। जिसमें सिमरिया, भीम दास टोला, झल्लू दास टोला, चापर दियारा, कस्तूरबा विद्यालय रंगरा, मदरौनी, जहांगीरपुर बैसी, बनिया, भवानीपुर, मुरली, सहोड़ा, सधुआ के अलावे अन्य गांवों में कैंप लगाकर 18 वर्ष से ऊपर के कुल 2700 व्यक्तियों को वैक्सीन […]

रंगरा प्रखंड के तीनटंगा भीम दास टोला में कन्हैया मंडल नें बारिश में भींगकर घर घर जाकर किया जनसम्पर्क ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा चौक जिला परिषद क्षेत्र के तीनटंगा भीम दास टोला में मंगलवार को जिला परिषद प्रत्याशी सिंधो कुमारी के पति कन्हैया कुमार नें घर घर जाकर मतदाताओं से आशीर्वाद लिया। मौके पर स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके पंचायत में भी। कई कार्य अधूरा पड़ा है और कई बड़े मुद्दे का अब तक निपटारा नहीं किया गया है। बरसात में गांव की स्थिति और बदतर हो जाती है गंदा पानी भी इस सड़क पर बहने लगता है। तीनटंगा भीम दास टोला में प्रत्याशी प्रतिनिधि कन्हैया कुमार मंडल के उनके कई समर्थक भी मौजूद थे । DESK 04

मुख्यमंत्री जनता दरबार तक पहुंचा डुमरिया तीनटंगा सड़क एवं इस्माइलपुर जहान्वी चौक की जमीन अधिग्रहण का मामला ||GS NEWS

DESK 040

नवगछियानवगछिया के इस्माइलपुर एवं रंगरा प्रखंड में सड़क एवं तटबंध निर्माण को लेकर के हो रहे विलंब में को देखते हुए यहां के स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य लोगों के द्वारा मुख्यमंत्री जनता दरबार पहुंचकर तत्काल इससे राहत देने का मन किया है जानकारी के अनुसार सोमवार को मुख्यमंत्री जनता दरबार होने के कारण डुमरिया तिनटगा दियारा सड़क की हालत बद से बदतर है इसकी जानकारी देने के लिए दियारा के मनोज मंडल ने मुख्यमंत्री जनता दरबार पहुंचकर जानकारी दिया जिसे तत्काल बनाने का. आश्वासन मिला है वही इस्माइलपुर से जहान्वी चौक तक बनने वाले तत्व निर्माण में किसानों की जमीन अधिग्रहण को लेकर के मिलने वाली राशि समय पर नहीं मिलने को लेकर मुख्यमंत्री जनता दरबार इस्माइलपुर के जिला परिषद […]

रंगरा : बिजली की किल्लत के बीच बरसात ने बढ़ाई परेशानी, दो दिनों स बिजली आपूर्ति चरमराई ||GS NEWS

DESK 040

बीते एक पखवाड़े से लगातार ही बिजली की समस्या से प्रखंड क्षेत्र के उपभोक्ता जूझ रहे हैं। जिससे लगातार ही बिजली विभाग को उपभोक्ताओं की खरी-खोटी सुननी पड़ रही है। इसी बीच बेमौसम हुए बरसात ने प्रखंड क्षेत्र में बिजली की और संकट उत्पन्न कर दी है। लिहाजा बीते 2 दिनों से बिजली की समस्या इस कदर बढ़ गई है कि दो रातों से लोग अंधेरे में अपनी रातें गुजार है। मौसम खराब रहने के कारण उपभक्ताओं को बिजली नहीं मिल पा रही है। जिससे लोगों के घरों में लगे इनवर्टर बैटरी भी जवाब देने लगे हैं। हालांकि सोमवार को दिन में बिजली की आंख मिचौली जारी रही और फिर शाम होते ही चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात […]

नवगछिया : भवानीपुर काली मंदिर पूजा समिति की हुई बैठक चौथी बार व्यवस्थापक बने पिंटू यादव ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया- रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर काली मंदिर में पूजा समिति की बैठक ग्रामीणों की उपस्थिति में आहूत हुई। जिसकी अध्यक्षता उपेंद्र यादव ने की। जिसमें पूजा समिति का अध्यक्ष राम जी पोद्दार, व्यवस्थापक पिंटू यादव, संरक्षक हरि किशोर झा, रविंद्र कुमार रवि, उपेंद्र यादव, कैलाश यादव एवं गोविंद यादव को बनाया गया। वहीं पूजा कमेटी में कैलाश यादव, गोविंद यादव, भूपेंद्र पोद्दार, त्रिपुरारी कुमार भारती, सुबाली यादव, नागो यादव, मदन राम, बाबू लाल हरिजन, कैलाश पोद्दार, सजन कुमार पोद्दार, तपेश झा, विश्वास झा, सुनील कुमार निराला, गणेश शर्मा, धनबहादुर साह, रवि साह एवं देवेंद्र साह को मनोनीत किया गया। बैठक में बीते वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा लेते हुए, एक दिवसीय काली मेला लगाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। […]

कन्हैया मंडल नें रंगरा गाँव में किया जनसम्पर्क, लिया मतदाताओं से आशीर्वाद ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा चौक जिला परिषद क्षेत्र के रंगरा गाँव में रविवार को जिला परिषद प्रत्याशी सिंधो कुमारी के पति कन्हैया कुमार नें रंगरा गाँव में घर घर जाकर मतदाताओं से जनसम्पर्क कर मतदाताओं से आशीर्वाद लिया। मौके पर स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके पंचायत में भी कई कार्य अधूरा पड़ा है और कई बड़े मुद्दे का अब तक निपटारा नहीं किया गया है। रंगरा गाँव में प्रत्याशी प्रतिनिधि कन्हैया कुमार मंडल के उनके कई समर्थक भी मौजूद थे कन्हैया ने कहा कि उनकी पत्नी सिंधु कुमारी को इस पंचवर्षीय चुनाव में विजयी बनाएं निश्चित रूप से वे लोग मतदाताओं के विश्वास पर पूर्णरूपेण खरे उतरेंगे । DESK 04

सोच समझ कर करें मतदान 5 साल के बाद मिला हैं मौका बोले रंगरा जिलापरिषद प्रत्याशी प्रतिनिधि कन्हैया कुमार मंडल ||GS NEWS

DESK 040

पंचायत चुनाव का अवसर 5 साल के बाद मिलता हैं यह एक अवसर हैं जो सभी नागरिकों को मिलता है कि वे अपने पसंद से एक अच्छे जनसेवक को चुने । इस बार कोरोना एवं विभिन्न आपदा वाले समय को भी लोगों ने देखा ,बाढ़ की विभीषिका के बीच किस तरह लोग जी रहे थे इसलिए भी सोच समझकर मतदान करेंगें । आप का मतदान सबसे बड़ा हथियार है सोच समझकर मतदान करें । उक्त बातें रंगरा जिला परिषद प्रत्याशी प्रतिनिधि कन्हैया कुमार मंडल ने जी एस न्यूज़ के साथ टेलिफोनिक बातचीत में कहा । उन्होंने बताया कि दियारा क्षेत्र के लोगों सहित रंगरा प्रखंड जिला परिषद क्षेत्र के लोग काफी सीधे साधे हैं जिसका प्रत्येक चुनाव में लोग अवसर […]