October 10, 2021
रंगरा : मधुमक्खी पालन कर रहे व्यवसाई का चोरों ने चुराया मधुमक्खी का बक्सा, व्यवसाई ने दर्ज कराई प्राथमिकी ||GS NEWS
DESK 04रंगरा ओपी क्षेत्र के एनएच 31 स्थित ठाकुर ढाबा के समीप पूर्णिया जिला के जलालगढ़ थाना के सपहा रहिका गांव निवासी रामदयाल मेहता के पुत्र जितेंद्र मेहता ने रंगरा ओपी में मधुमक्खी का बक्सा चोरी हो जाने के विरुद्ध आवेदन दिया है। आवेदन प्राप्त कर रंगरा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस घटना के विरुद्ध रंगरा ओपीध्यक्ष महताब खान ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्णिया जिला के व्यवसाई जितेंद्र मेहता ठाकुर ढाबा के समीप मधुमक्खी पालन का प्लांट लगाया हुआ था। व्यवसाई द्वारा कुल 400 मधुमक्खी पेटी रखी गई थी। जिसके देखरेख के लिए अररिया जिले के बरदाहा थाना के करहाबारी गांव के रहने वाले हैं भागवत मंडल के पुत्र ज्ञानेंद्र मंडल को रखा गया था। व्यवसाई […]