Category Archives: रंगरा चौक

रंगरा के चापर गांव में 55 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से गयी जान ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के चापर गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई मृतक की पहचान चापर गांव के 55 वर्षीय देवनंदन यादव के रूप में की गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार सधुआ चापर पंचायत पूरी तरह बाढ़ के पानी से जलमग्न हो गया। कोसी नदी में आई बाढ़ का पानी उतरने के बाद भी उन लोगों के घरों के चारों तरफ जलजमाव हो गया है। लोगों के घरों में अब भी पानी भरा हुआ है। मृतक अपने घर के पीछे चापाकल पर पानी लेने गया था। जहां पानी लेने के क्रम में उनका पैर फिसल गया और वे अथाह जल में डूब गए। घर के लोगों को जब […]

रंगरा में 940 लोगों को दिया गया कोराना का वैक्सीन ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा के द्वारा चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन कुमार के निर्देश पर कैंप लगाकर लोगों को कोराना का वैक्सीन दिया गया। इस संबंध में डॉक्टर रंजन कुमार ने बताया कि प्रखंड के सिमरिया, भीम दास टोला, झल्लू दास टोला, चापर दियारा, कस्तूरबा विद्यालय रंगरा, मदरौनी, जहांगीरपुर बैसी, बनिया, भवानीपुर और मुरली गाँव में कोरोना वैक्सीनेशन का . कैंप लगाया गया था। जहां पर 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को कोराना का वैक्सीन दिया गया। सभी कैंपों को मिलाकर कुल 940 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। उन्होंने बताया कि आगे भी वैक्सीनेशन का कार्य जारी रहेगा ताकि अधिकतम लोगों को वैक्सीन दिया जा सके। DESK 04

नवगछिया : केंद्रीय टीम ने लिया जायजा बाढ़ से क्षति का ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते केंद्रीय टीम एवं स्थानीय पदाधिकारियों के साथ का नवगछियानवगछिया के रंगरा गोपालपुर एवं नवगछिया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में बार एवं कटाव से हुए क्षति का आकलन लेने भारत सरकार के 6 सदस्य टीम भागलपुर के जिला पदाधिकारी के साथ नवगछिया पहुंची इस मौके पर इन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में . सभी तरह के क्रम से सड़क फुल घर फसल आदि का जायजा लिया इस मौके पर इस्माइलपुर प्रखंड में डिमहा गांव के समीप तटबंध ध्वस्त होने को लेकर के विशेष तौर पर जानकारी लिया गया स्थानीय पदाधिकारियों के द्वारा जल संसाधन विभाग से निर्माण तटबंध ध्वस्त होने की जानकारी दी गई जिसमें बताया गया कि 15 अगस्त को अचानक सीपेज के […]

रंगरा : जर्ज़र सड़क होने से सरकारी चावल लदा पिकअप पलटने से बचा ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा प्रखंड क्षेत्र के तिनटंगा दियारा जा रही सरकारी चावल लदा बोलेरो पिकअप गाड़ी डुमरिया तिनटंगा दियारा सड़क मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होकर चालक के सूझ-बुझ से पलटने से बच गयी। घटना सोमवार के दोपहर की है। घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार नवगछिया से जन वितरण प्रणाली की दुकान के लिए चावल का लादकर बोलेरो पिकअप से तीनटंगा दियारा की ओर जा रहा था। इसी क्रम में डुमरिया और कालिंदी नगर के बीच बाढ़ के पानी से सड़क कट जाने और जर्जर हो जाने के कारण पिकअप वैन चालक की सूझबूझ से किसी तरह पलटने से बच गया। हालांकि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। घटना के बाद लोगों के सहयोग से […]

रंगरा में नौकायान प्रतियोगिता का आयोजन, दिलीप मंडल की टीम बनी विजेता ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा प्रखंड के रंगरा गांव में नौकायान प्रतियोगिता का आयोजन रंगरा के छठ पूजा सेवा समिति के द्वारा बीते रविवार को नौकायान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कूल 10 टीमों ने भाग लिया जिसमें रंगरा के 5 टीम और शोरमारी, चापर एवं डुमरिया, आजमाबाद के एक एक टीम ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता को रंगरा के दिलीप मंडल की टीम ने रोचक बना दिया। नौकायन प्रतियोगिता के आयोजक मुकेश कुमार चौधरी ने बताया कि रंगरा के कलबलिया धार स्थित छठ घाट से नौका प्रतियोगिता की शुरुआत की गई। इस घाट से नौकायान प्रतियोगिता करते हुए डुमरिया स्थित पुल तक सभी टीम अपनी अपनी नाव लेकर आये और फिर वापस वहीं छठ घाट पर पहुंचे। इस प्रतियोगिता में […]

रंगरा : मदरौनी मध्य विद्यालय के शिक्षका नम्रता मिश्रा को शिक्षा मंत्री ने किया राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत रंगरा प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय मदरौनी की शिक्षिका नम्रता मिश्रा को रविवार को शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री द्वारा उन्हें अंग वस्त्र, गुलदस्ता एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया ।राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होने के बाद शिक्षिका नम्रता मिश्रा ने कहा कि उन्हें जो सम्मान मिला है यह सम्मान उनका नहीं है बल्कि यह सम्मान पूरे जिले का है । साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं के अलावा स्थानीय अभिभावक एवं जिले के वरीय अधिकारियों के स्नेह और आशीर्वाद के फल स्वरुप उन्हें इस पुरस्कार को प्राप्त करने का मौका मिला है। उन्हें सम्मानित होने […]

रंगरा के सहोड़ा में घर के आगे बने चचरी को पार करने में वयोवृद्ध की डूबकर मौत ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा थानाक्षेत्र के सहोड़ा गाँव में बीते रविवार को दोपहर में एक 90 वर्षीय वृद्ध की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गयी। मृतक की पहचान कोशकीपुर सहोड़ा पंचायत के NH-31स्थित सहोड़ा गाँव के हिरदी सिंह के रूप में की गयी है। पीड़ित परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक हिरदी सिंह अपने घर से निकलकर चचरी पुल के सहारे एन एच 31 सड़क पर आ रहा था। इसी क्रम में हिरदी सिंह का पैर चचरी पुल से फिसल गया। जिससे घर के आगे फैले बाढ़ के पानी में डूबने से मौक़े पर हीं उनकी मौत हो गयी। घर के लोगों को इस बात की जानकारी करीब दो घंटे बाद हुई। जिसके बाद परिजनों के द्वारा लाश को […]

रंगरा : तीनटंगा दियारा में हो रहे कटाव को ले उद्योग मंत्री को सौंपा आवेदन ||GS NEWS

DESK 040

बिहार के उद्योग मंत्री सैय्यद शाहनवाज़ हुसैन अपने कार्यकर्ताओं की मांग पर बीते शनिवार को नवगछिया स्थित मारवाड़ी धर्मशाला पहुंचे। जहां पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। इसी क्रम में नवगछिया अनुमंडल स्थित रंगरा प्रखंड के तीनटंगा दियारा दक्षिणी पंचायत में हो रहे भीषण कटाव को रोकने के लिए पंचायत के मुखिया भोला मंडल के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने मिलकर आवेदन सौंपा। रंगरा प्रखंड के तीनटंगा दियारा दक्षिण पंचायत के आधे दर्जन गांवों के बड़ी आबादी इन दिनों कटाव के कारण भयभीत हैं। जबकि अब तक इन पंचायतों के 50 से अधिक परिवार विस्थापित होकर कहीं अन्यत्र चले गए हैं। साथ ही सैकड़ों परिवार यहां से पलायन करने की तैयारी में लगे हुए हैं। […]

रंगरा में नौका प्रतियोगिता का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा प्रखंड के रंगरा गांव में नौका प्रतियोगिता का आयोजन प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रंगरा पंचायत के मुखिया नवीन मंडल उर्फ पिंटू के द्वारा बीते शुक्रवार को नौका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कूल आठ टीमों ने भाग लिया जिसमें रंगरा के 5 टीम और शोरमारी, चापर एवं डुमरिया के एक एक टीम ने हिस्सा लेकर प्रतियोगिता को रोचक बना दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रंगरा के कलबलिया धार स्थित चैती दुर्गा मंदिर घाट से नौका प्रतियोगिता की शुरुआत की गई। इस घाट से नौका चलकर डुमरिया स्थित पुल तक सभी टीम अपनी अपनी नाव लेकर आने के बाद वापस वहीं पर पहुंचे। इस प्रतियोगिता में रंगरा पंचायत के वार्ड नंबर 5 के दिलीप […]