Category Archives: रंगरा चौक

रंगरा : शौच करने गए 60 वर्षीय वृद्ध का पैर फिसलने से बाढ़ के पानी में डूबने से मौत ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा थाना क्षेत्र एवं कटिहार बरौनी रेलखंड के  कटरिया स्टेशन के पूर्वी केबिन के समीप शौच करने गए एक 60 वर्षीय वृद्ध का पैर फिसल जाने से बाढ के पानी में डूबने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के सधुआ गांव निवासी सुपन हरिजन के रूप में की गई है। घटना के बाद रंगरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया ।शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को किया जाएगा।पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मृतक का बाढ़ के पानी में घर-बार डूब जाने के कारण बांध पर अपने पूरे परिवार के साथ झोपड़ी बनाकर शरण लिए हुए था। बुधवार की शाम वह शौच के लिए रेल पटरी के किनारे […]

रंगरा पुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल ||GS NEWS

DESK 040

थाना क्षेत्र के रंगरा गाँव से पुलिस ने एक पुराने मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रंगरा गाँव के मो.गरभी, पेसर मो.मनुरूद्दीन, मो.मोजाहिद, पेसर मो.साजिद और मो.मोख्तार पेसर मो. नईम साकिन रंगरा को पुलिस ने बीते गुरुवार की. सुबह सभी को उनके घर से गिरफ्तार किया है। जिसके बाद रंगरा पुलिस के द्वारा तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस सम्बन्ध में ओपीध्यक्ष महताब खां ने बताया कि तीनों एक पुराने केस में न्यायलय से ज़मानत पर बाहर था परन्तु न्यायलय द्वारा उनका ज़मानत रद्द करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। DESK 04

रंगरा कृषि पदाधिकारी का विदाई समारोह आयोजित ||GS NEWS

DESK 040

सोमवार को रंगरा प्रखंड कृषि कार्यालय के प्रांगण में  वर्तमान कृषि पदाधिकारी विनोद कुमार मंडल का विदाई समारोह आयोजित किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान वेदव्यास चौधरी के द्वारा किया गया। इस मौके पर नवगछिया के प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार सिंह ने रंगरा बीएओ का कार्यभार संभाला। विदाई समारोह के दौरान विनोद कुमार मंडल ने कहा कि रंगरा प्रखंड में कृषि पदाधिकारी के रूप में कार्य करने के दौरान यहां के किसानो के अलावे क्षेत्र के कृषि सलाहकार,कृषि समन्वयक एवं किसानों का भरपूर सहयोग मिला ।जिसे वह हमेशा याद करेंगे । वहीं दूसरी ओर पदभार संभालते हुए विजय कुमार सिंह ने कहा कि रंगर प्रखंड के बीएओ के रूप में वह किसानों के हित में हर संभव प्रयास करेंगे […]

नवगछिया : महिला के साथ पड़ोसियों ने की मारपीट व छिनतई ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी उपेंद्र दास की पत्नी सुनीता देवी ने अपने पड़ोसियों पर लोहे के रड से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रंगरा थाने में सोमवार को मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी है. जबकि चोटिल महिला का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में करवाया गया है. महिला ने बताया कि सोमवार को देर शाम उसके पड़ोसी शत्रुघन दास, मीना देवी, करिश्मा कुमारी और सोनाली कुमारी ने उस पर हमला बोल दिया. उसके सर पर लोहे के रड से प्रहार किया गया. लेकिन उसने प्रहार को हाथ से रोक दिया जिससे उसकी एक उंगली चोटिल हो गयी है. इधर रंगरा के थनाध्यक्ष माहताब खान ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है. DESK 04

रंगरा : कोसी के जल स्तर में वृद्धि होने के साथ ही मंदरौनी पंचयात की बड़ी आबादी बाढ़ प्रभावित ||GS NEWS

DESK 04 B0

रंगरा – कोसी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने के साथ ही रंगरा के मंदरौनी पंचयात की बड़ी आबादी बाढ़ प्रभावित हो गयी है. पंचायत के मुखिया अजित कुमार उर्फ मुन्ना ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत के नासी टोला, गोढ़ीयारी टोला, ठाकुर टोला, पुवारी टोला, पछियारी टोला के लोग पूरी तरह से बाढ़ प्रभावित हो गए हैं. करीब आठ सौ परिवार बाढ़ प्रभावित हैं. इधर रंगरा के सीओ आशीष कुमार ने शनिवार को पंचायत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया है. पंचायत के मुखिया अजीत कुमार उर्फ मुन्ना ने बताया कि पिछले 13 दिनों से पंचायत के लोगों के बाढ़ प्रभावित होने का सिलसिला प्रारंभ हो गया था लेकिन अब तक किसी भी प्रकार का राहत कार्य […]

रंगरा पहुंचे राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय किया गया स्वागत ||GS NEWS

DESK 040

नौका हादसे में मारे गए दो लोगों के परिजनों को दिया गया चार चार लाख का चेक   मंगलवार को राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रामसूरत राय रंगरा पहुंचे. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. भाजपा कार्यकर्ता धर्मेश ठाकुर उर्फ गुड्डन, मनोज मंडल ,वीरेंद्र मंडल आदि  ने उन्हें अंग वस्त्र से सम्मानित किया. इस क्रम में मंत्री रामसूरत राय भाजपा कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत हुए. कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में बाढ़ की समस्याओं से अवगत कराया. साथ ही  उन्होंने एनडीए के कार्यकर्ताओं से साथ मिलकर काम करने की बात कही. DESK 04

रंगरा प्रखंड में आज कोरोना का वैक्सीनेशन ||GS NEWS

DESK 040

आरएनएन- रंगरा रंगरा प्रखंड क्षेत्र में कोराना वैक्सीनेशन का कार्य तीव्र गति से पूरा किया जा रहा है। जिसे लेकर आज (गुरुवार) भी कोरोना का वैक्सीन दिया जायेगा। इस संबंध में स्वास्थ्य केंद्र रंगरा के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन ने बताया कि आज आज प्रखंड क्षेत्र में कुल 12 जगहों पर कोविड टीकाकरण दिया जायेगा। जो की है मध्य विद्यालय सधुवा, प्राथमिक विद्यालय NH31सहोरा, प्राथमिक विद्यालय सधुवा, प्राथमिक विद्यालय चापर, कोशकीपुर, मदरौनी, भवानीपुर सरस्वती स्थान, मध्य विद्यालय बनिया बैसी, जहांगीरपूर बैसी, भीमदासटोला तिनटंगा, साधोपुर, कस्तूरबा विद्यालय रंगरा और मुस्लिम टोला रंगरा। DESK 04

रंगरा यूको बैंक के ग्राहकों से उड़ाए गए रुपये को ले बैंक ने सौंपी रिपोर्ट, ग्राहकों ने रंगरा थाना में कराया मामला दर्ज ||GS NEWS

DESK 040

आरएनएन- रंगरा पिछले 2 वर्षों से यूको बैंक रंगरा के आधे दर्जन से भी अधिक ग्राहकों के खाते से लाखों रुपए उडाने के विरुद्ध सभी पीड़ित ग्रहकों ने रंगरा थाना में आवेदन दिया है।बताते चलें कि इस वर्ष के फरवरी-मार्च से ही सभी पीड़ित ग्राहक अपने उड़ाए गए रुपए को लेकर बैंक का चक्कर लगा रहा था। इसके लिए बैंक प्रबंधक पूजा कुमारी से कई महीनों से सभी पीड़ित व्यक्ति आरजू मिन्नत कर रहा था। परंतु बैंक प्रबंधक के द्वारा पीड़ित व्यक्ति का एक भी नहीं सुना जा रहा था। उल्टा हीं उसे बैंक से डांट डपट कर भगा दिया था। जिसे लेकर क्षेत्र के कई अखबारों के साथ राष्ट्रीय न्यूज़ नेटवर्क ने भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया […]