Category Archives: रंगरा चौक

Noimg

एसपी को आवेदन देकर चोरी का अफवाह फैलाने का लगाया आरोप | GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के रंगरा थाना मुरली के मनीष कुमार ने नवगछिया एसपी को आवेदन देकर चोरी का अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है. हत्या मामले में अनुसंधानकर्ता अभियुक्त के साथ मिलकर गाली गलौज व दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है. 13 अगस्त को दोपहर में ज्योति हत्याकांड के अनुसंधानकर्ता संतोष कुमार हत्याकांड के नामजद अभियुक्त बुद्धुचक थाना रानीदियारा के रामजीत कुमार के साथ मुरली गांव अपने मामा अनिरुद्ध सिंह के घर पहुंचा. संतोष कुमार ने मेरे मोबाइल पर कॉल करके बोला कि मनीष कुमार बड़ा शातिर निकला है. हत्याकांड के अभियुक्त अनिरुद्ध सिंह के घर को खोल कर सामान निकालने लगा. इस दौरान दर्जनों ग्रामीण वहां खड़े थे. तभी एसआई संतोष कुमार ने ग्रामीणों से गाली गलौज करना शुरू कर दिया […]

Noimg

बेटे ने मां पर लगाया आरोप: शूटर को सुपारी देकर हत्या की साजिश का आरोप ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी रामचंद्र शाह के पुत्र गौतम कुमार शाह उर्फ बम बम कुमार ने अपनी सगी मां पर गंभीर आरोप लगाया है। बम बम कुमार ने आरोप लगाया है कि उसकी मां सरोजनी देवी, भाई मुकेश शाह और मुकेश के ससुर प्रमोद कुमार शाह ने मिलकर उसे मारने के लिए शूटर को सुपारी देने की साजिश रची है।गौतम शाह उर्फ बम बम का कहना है कि इस साजिश का प्रमाण उसके पास है और उसने इस संबंध में आदर्श थाना नवगछिया में लिखित आवेदन दिया है। थाना अध्यक्ष रवि शंकर सिंह ने बताया की आवेदन प्राप्त हुआ और मामले की जांच की जा रही हैं DESK 04 B

Noimg

आजमाबाद के समीप रिसाव होने से सड़क कटाव के कगार पर ||GS NEWS

DESK 04 B0

सड़क कटने से चार पंचायत के लाखों की आबादी का अनुमंडल एवं जिला मुख्यालय से संपर्क भंग होने की संभावना कटाव के कारण दर्जनों गांवों के लोगों की उड़ी नींद नवगछिया। रंगरा प्रखंड क्षेत्र के भीमदास टोला, आजमाबाद, पकरा, शेरमारी गांव होते हुए एनएच 31 स्थित चापर चौक तक जानेवाली मुख्य सड़क मार्ग में आजमाबाद के समीप रिसाव होना शुरू हो गया है। जिससे कि सड़क में कटाव होने की संभावना प्रबल हो गई है। ग्रामीणों द्वारा सड़क में रिसाव की सूचना स्थानीय सुकटीया बाजार पंचायत के मुखिया अश्वनी कुमार को दी गई। इसके बाद मुखिया ने सड़क में रिसाव एवं कटाव की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी। स्थानीय प्रशासन द्वारा आनन फानन में रिसाव को रोकने के लिए कार्य […]

Noimg

रंगरा प्रखंड सधुआ गांव में बाढ़ का पानी निचले हिस्से में प्रवेश, किसानों की फसलें बर्बाद ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के रंगरा प्रखंड के सधुआ गांव में बाढ़ का पानी निचले हिस्से में प्रवेश कर चुका है, जिससे मदरौनी और सहोड़ा पंचायत के कई गांव प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के पानी ने मकई और सब्जी की फसलों को बर्बाद कर दिया है। किसानों का कहना है कि लगभग ढाई सौ एकड़ में फैली मकई और सब्जी की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। मनोज कुमार बताते हैं कि निचले क्षेत्र में रहने वाले लोग बाढ़ के कारण अपने घरों का सामान समेटने लगे हैं। बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ रहा है, जिससे प्रभावित लोग ऊंचे स्थानों की तलाश में जुट गए हैं। मदरौनी के पास रिंग बांध के कटे हुए हिस्से को नहीं बनाए जाने के […]

Noimg

दहेज व अवैध संबंध में महिला की पति नें एसीड पिलाकर कर दी हत्या,शव को बहाया ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के रंगरा थाना की पुलिस ने दहेज के लिए एसीड पिलाकर हत्या करने वाले पति सहित दो आरोपित को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित रंगरा थाना के जहांगीरपुर बैसी निवासी मु. फैयाज व रानी खातुन को गिरफ्तार किया. इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश ने अपने कार्यायल में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि समीमा खातुन की लड़की शबनम खातुन की शादी जहांगीरपुर बैसी में मु. फैयाज के साथ दो वर्ष पूर्व हुई थी. फैयाज का अवैध संबंध अपनी मामी के रीना खातुन के साथ था. शबनम खातुन पति के अवैध संबंधों का विरोध करने लगी. इस बात को लेकर पति व रीना खातुन उसके साथ अक्सर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देते थे. ससुराल […]

Noimg

दहेज को लेकर महिला की हत्या कर शव को कोसी नदी में बहा देने का आरोप | | GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के रंगरा थाना के जहांगीरपुर बैंसी में दहेज को लेकर मु. फैयाज ने पत्नी शबाना की हत्या कर शव को कोसी नदी में बहा देने का आरोप लगाया. इस संबंध में शबाना की मां खरीक थाना के खरीक बजार के बड़ी घरारी निवासी वजीर की पत्नी समीना खातुन ने रंगरा थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. समीना खातुन ने पुलिस को बताई कि शबाना की शादी दो वर्ष पूर्व दोनों पक्ष की सहमती से मुस्लिम रिति रिवाज के अनुसार मु. फैयाज के साथ हुई थी. शबाना को ससुराल वाले बराबर दहेज के लिए परेशान करते रहते थे. दहेज के लिए एक लाख रूपये की मांग करते थे. दहेज नहीं देने पर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित […]

Noimg

शहीद सुमन यादव के तेरहवीं कार्यक्रम पर ग्रामीणों ने अर्पित की श्रद्धांजलि ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया : रंगरा प्रखंड के सहौरा गांव के वीर सपूत शहीद सुमन यादव की तेरहवीं के अवसर पर ग्रामीणों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद सुमन यादव ने 21 जुलाई 2024 को हिमाचल के रोपा पहाड़ी क्षेत्रों में दुश्मनों से लोहा लेते हुए वीरगति प्राप्त की थी। उनके पार्थिव शरीर को 24 जुलाई 2024 को उनके पैतृक गांव सहौरा में राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई थी। 3 अगस्त 2024 को शहीद सुमन यादव की तेरहवीं के मौके पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार यादव उर्फ मोती यादव ने किया। आयोजनकर्ता हियालाल यादव ने शहीद की वीरता को युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। शहीद के भाई पवन कुमार यादव, रमन […]

Noimg

बिहार पुलिस की तैयारी कर रहे छात्र की ट्रक के पलटने से मौत || GS NEWS

AMBA0

रंगरा के मुरली चौक पर घटी घटना नवगछिया : बिहार पुलिस की तैयारी कर रहे छात्र अमन कुमार की रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली चौक पर ट्रक के पलटने से मौत हो गई। अमन कुमार, मुरली के नंदलाल शर्मा का पुत्र था, जो बिहार पुलिस में भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था।सुबह एनएच-31 पर दौड़ने के बाद वह एनएच-31 पर खड़ा होकर पीटी कर रहा था, तभी अचानक ड्राइवर की आंख लगने से ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। इस हादसे में अमन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया ले जाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर कर […]

Noimg

एसपी को आवेदन देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया के रंगरा थाना भवानीपुर के प्रमोद यादव ने नवगछिया पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगायी है. आवेदन के अनुसार भवानीपुर गांव के अवधेश यादव, लालू उर्फ प्रिंस कुमार, ज्योति कुमारी, कल्पना देवी को नामजद किया. बताया कि 19 जुलाई को अपने बाड़ी में आम का बगीचा घेर रहा था. अवधेश यादव, लालू उर्फ प्रिंस कुमार, ज्योति कुमारी, कल्पना देवी ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडा से मारपीट की. जब मेरी पत्नी कविता देवी बचाने आयी, तो उसके साथ मारपीट की. मेरे सिर पर लाठी से अवधेश यादव ने मारा, जिससे मेरा सिर फट गया. इससे मेरी जान भी जा सकती थी. आरोपित केस करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे […]