Category Archives: रंगरा चौक

नवगछिया : सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफल हुई नवगछिया की अंशु ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – टीचर्स कॉलोनी नया टोला नवगछिया वार्ड 23 के निवासी पंकज कुमार दिनकर और बरखा कुमारी की पुत्री अंशु कुमारी ने सैनिक स्कूल ग्वालपाड़ा आसाम की प्रवेश परीक्षा में बाजी मार ली है. अंशु कुमारी सावित्री पब्लिक स्कूल की छात्रा है. परिणाम सामने आते ही विद्यालय के निदेशक रामकुमार साहू ने अंशु के घर पहुंच कर उसे मिठाई खिलाकर प्रोत्साहित किया है.  विद्यालय के शिक्षक शिक्षक नंदू सर, ट्यूशन टीचर सुरेश कुमार साह ने अंशु के घर जा कर उसे और उसके पाता पिता को बधाई दी है और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी है. रामकुमार साहू ने कहा कि विद्यालय एक उचित माहौल देता है और मेहनत की ओर छात्र छत्राओं को अग्रसर करता है और इसके […]

रंगरा थाना परिसर में 410 लीटर देशी और 418 लीटर विदेशी शराब को किया गया बर्बाद  ||GS NEWS

DESK 040

दंडाधिकारी की मौजूदगी में की गयी शराब की बर्बादी, गढ्ढा खोद कर किया गया जमींदोज रंगरा – रंगरा थाना परिसर में मंगलवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद किए गए देशी और विदेशी शराब को दंडाधिकारी आशीष कुमार की मौजूदगी में बर्बाद कर दिया है. पुलिस ने रंगरा, इस्माइलपुर, नवगछिया, कदवा और नदी थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से कुल 36 कांडों में बरामद 410 लीटर देशी शराब और 418 लीटर विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया है. थाना परिसर में ही एक गड्ढा खोद कर उसमें शराब को जमीदोज किया गया. मौके पर दंडाधिकारी आशीष कुमार, थनाध्यक्ष माहताब खान समेत कई पुलिस कर्मी मौजूद थे. DESK 04

रंगरा : चापर गांव के समीप अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट ली बाइक ||GS NEWS

DESK 040

पीड़ित ने थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी रंगरा – रंगरा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग से दक्षिण चापर गांव जाने वाले रास्ते पर सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात को तीन हथियारबंद अपराधियों ने सधुवा निवासी सिंटू मंडल की बाइक लूट ली है. मंगलवार को सिंटू मंडल ने लिखित बयान देकर मामले की प्राथमिकी रंगरा थाने में दर्ज करायी है. सिंटू मंडल ने कहा कि सोमवार को वह अपनी भाभी का इलाज करवाने भागलपुर गए थे. इलाज करवाकर वह देर रात भाभी को लेकर अपने घर लौट रहा था. राष्ट्रीय राजमार्ग से दक्षिण कच्ची रास्ते पर चापर गांव के पास एक ही बाइक पर सवार तीन लोगों ने उसे ओवरटेक करके रोक लिया और हथियार के बल कर बाइक की […]

रंगरा : एक बार फिर यूको बैंक के ग्राहक के खाते से ₹45 हजार गायब, पीड़ित ने थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा – रंगरा यूको बैंक के ग्राहकों के खाते से रकम गायब होने का सिलसिला बदस्तूर जारी है. इस बार रंगरा यूको बैंक के ग्राहक श्यामानंद मंडल के खाते से जालसाजों ने ₹45000 गायब कर दिया है. श्यामानंद मंडल को इस बात की जानकारी तब मिली जब उसने अपना बैंक खाता अपडेट करवाया. गाड़ी कमाई के ₹45000 गायब हो जाने के बाद श्यामानंद फूट फूट कर रो रहे थे. उन्होंने रंगरा थाने में लिखित आवेदन देकर मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़ित ने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार उनके ग्रामीण  उपेंद्र मंडल के खाते से. ₹56000, निभा देवी के खाते से ₹16000, पंकज कुमार शर्मा के खाते से ₹15000, विनोद मंडल के खाते से ₹4500, कपिलदेव मंडल के […]

नवगछिया : सड़क ऐसी जो स्वतंत्रता के बाद भी परतंत्रता की बेरियों में जकड़ी हुई है ||GS NEWS

DESK 040

रणवीर कश्यप नवगछिया- रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत के वार्ड नंबर 2 और 3 का मुख्य सड़क लगभग 50 वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है। जिससे सभी ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क के दोनों तरफ गड्ढे और उसमें भरा बरसात का पानी। जो कि कोई बड़ी सड़क दुर्घटना की ओर ईशारा करते नजर आ रही है। कब कौन सा वाहन चालक गाड़ी लेकर गड्ढे में जाकर गिर जाए ये तो भगवान हीं जानें। इस सड़क से रोजाना 5 हजार व्यक्ति सफर करते हैं। मुखिया हो या वार्ड सदस्य सबों ने इस सड़क के प्राकलित राशि में हाथ धोया है। मालूम हो कि इस सड़क का कई बार फंड भी आया लेकिन वह फंड […]

रंगरा के सिमरिया गांव से पुलिस ने 25 लीटर देशी शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा – रंगरा के सिमरिया गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 25 लीटर देशी शराब के साथ दो लोगों को रविवार को देर रात गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मौके से ही एक मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया है. गिरफ्तार लोगों में कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र के शेरमारी निवासी गुलशन कुमार और सिमरिया गांव के बीरबल कुमार हैं. रंगरा के थनाध्यक्ष माहताब खान ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना थी कि सिमरिया गांव से अवैध देशी शराब की तस्करी की जा रही है. पुलिस ने तुरंत टीम गठित कर छापेमारी की . तो दोनों आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया. थनाध्यक्ष माहताब खान ने कहा कि मामले की प्राथमिकी रंगरा थाने में दर्ज […]

रंगरा : कोसी का जल स्तर में बढ़ोतरी, मंदरौनी पंचायत के निचले इलाके में तेजी से फैल रहा है बाढ़ का पानी ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा – कोसी के जल स्तर में हो रही लगातार वृद्धि से मंदरौनी पंचायत के निचले इलाके में बड़ी तेजी से बाढ़ का पानी फैल रहा है. रविवार को कोसी तटीय टोले में जाने वाली सड़क पर बाढ़ का पानी फैल गया था. जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होने लगी है. पंचायत के मुखिया अजीत कुमार सिंह मुन्ना ने बताया कि करीब चार सौ से ज्यादा परिवार बाढ़ प्रभावित हो गए हैं. उन्होंने कहा कि मामले की सूचना स्थानीय पदाधिकारियों को दे दी गयी है. इधर रंगरा के सीओ आशीष कुमार ने कहा कि जल्द ही पंचायत की स्थिति का जायजा लिया जाएगा. DESK 04

रंगरा : सहौरा में हुए नौका हादसे के बाद लापता 3 लोगों में से एक लोगों का कुरसेला पुल के समीप मिला शव ||GS NEWS

DESK 040

शुक्रवार की दोपहर रंगरा थाना क्षेत्र के सहौरा घाट पर हुए नौका दुर्घटना के बाद शनिवार को लापता हुए तीन लोगों में से एक लोगों का शव कुरसेला पुल के समीप से बरामद कर लिया  गया है. बरामद शव की पहचान भवानीपुर निवासी 60 वर्षीय महेश्वर यादव के रूप में की गई है. शेष 2 लोग अब भी लापता है. लापता दोनों लोगों की खोज के लिए शनिवार की सुबह से ही एसडीआरएफ की टीम के द्वारा लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. रंगरा पुलिस द्वारा बरामद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है. बरामद शव का रविवार को नवगछीया अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाएगा. महेश्ववरी यादव का शव मिलते ही […]

रंगरा में भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक का आयोजन, संगठन विस्तारीकरण और मजबूतीकरण पर किया गया विचार विमर्श ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा में भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक मंडल उपाध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्र के आवासीय परिसर में गुरुवार को आयोजित किया गया. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड उपाध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्र ने किया. बैठक में प्रखंड कमिटी के सदस्यों के बीच पार्टी को मजबूती प्रदान करने और इसे विस्तारित करने पर सबों ने सहमति व्यक्त किया. इस अवसर पर कोरोना काल और उसकी चुनौतियों पर भी विचार विमर्श किया गया. बैठक में उपाध्यक्ष सुनील निराला, वरिष्ठ भाजपा नेता उपेंद्र यादव, महामंत्री हिमांशु कुमार, मिथिलेश कुमार, मंत्री निरंजन, मनोज, पंकज, हरिबल्लभ, बिंदू सिंह, हरिश्चन्द्र समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. DESK 04