Category Archives: रंगरा चौक

रंगरा : 38 साल बाद नहीं बनी विद्यालय जाने वाली सड़क ||GS NEWS

DESK 040

ग्रामीणों ने भाजपा जिलाध्यक्ष से शिकायत रंगरा – रंगरा के बनिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय जाने वाली सड़क वर्ष 1984 के बाद फिर न तो कभी मरम्मत किया गया और न ही निर्माण किया गया है. लिहाज सड़क की हालत खस्ताहाल हो गयी है जिससे बच्चों को स्कूल जाने आने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. कई बच्चे सड़क पर गिर कर चोटिल भी हो गए हैं. शनिवार शाम को बनिया गांव पहुंचे भाजपा के जिलाध्यक्ष से उक्त सड़क की बाबत ग्रामीणों ने शिकायत की. जिस पर जिलाध्यक्ष ने मामले से प्रदेश और केंद्र सरकार के संबंधित विभाग को अवगत करवा कर सड़क निर्माण की दिशा में पहल करने का आश्वासन लोगों को दिया है. मौके पर सिंटू […]

नवगछिया : रंगरा के अर्जुन कॉलेज को फार्मेसी कोर्स के लिए सरकार ने किया मान्यता प्रदान ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के रंगरा प्रखंड स्थित अर्जुन कॉलेज ऑफ एजुकेशन को डी. फार्मा. के लिए मान्यता प्राप्त हो गया है। इस बात की जानकारी अर्जुन कॉलेज ऑफ फार्मेसी की अध्यक्षा नीलम देवी ने पीसीआई के पत्र के माध्यम से दिया। मिली जानकारी के अनुसार भारत सरकार की विधिक संस्था फार्मेसी कॉलेज ऑफ इंडिया ने भारत के सभी फार्मेसी कॉलेज की समीक्षा के बाद अर्जुन कॉलेज ऑफ फार्मेसी नवगछिया को भी 2021-23 सत्र के लिए मान्यता प्रदान किया है। जो महाविद्यालय और राज्य के छात्र छात्राओं के लिए हर्ष की बात है। आगे उन्होंने बताया कि इस निर्णय के बाद बिहार एवं समीपवर्ती राज्यों के छात्र-छात्राएं 2021-23 सत्र के लिए डी फार्मा और बी फार्मा कोर्स में .अर्जुन कॉलेज ऑफ फार्मेसी में […]

रंगरा : भवानीपुर शिव मंदिर के पास बाइक सवार से अज्ञात अपराधियों ने की छिनतई ||GS NEWS

DESK 040

–    अपराधियों ने की 7800 रूपये, एक मोबाइल समेत आवश्यक कागजातों लूट–    पीड़ित ने रंगरा थाने में दर्ज करायी प्राथमिक नवगछिया : रंगरा ओपी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर मंगलवार को अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कैथा गांव निवासी बाइक सवार मो तनवीर से 7800 की नकदी, एक मोबाइल समेत आवश्यक कागजातों की छिनतई कर ली है. घटना की बाबत मो तनवीर ने रंगरा थाने में लिखिल बयान दे कर प्राथमिकी दर्ज करायी है. तनवीर ने बताया कि उसका ससुराल रंगरा गांव में है. वह बकरीद मनाने के लिए दिन के दस बजे अपने गांव जा रहा था. भवानीपुर शिव मंदिर के पास दो बाइक से आपराधियों ने उसे ओवरटेक कर रोक दिया और चारो […]

रंगरा : दहेज़ के लिए प्रताड़ित कर ससुराल से भगाने को ले रंगरा ओपी में मामला दर्ज ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा – रंगरा थानाक्षेत्र अंतर्गत सधुआ गाँव निवासी सुबोध कुमार सिंह पर उनकी पत्नी सुष्मिता सहनी द्वारा  दहेज़ प्रताड़ना और नैहयर से आये परिजनों पर मारपिट कर घर से भगा देने के विरुद्ध रंगरा थाने में  मामला दर्ज कराया गया है. रंगरा ओपी में दिए गए आवेदन में पीड़िता सुष्मिता सहनी ने बताया  है कि कि मेरी शादी वर्ष 2018 में सधुआ निवासी ठाकुर सिंह के पुत्र सुबोध सिंह से हुई थी. जिससे मुझे एक पुत्र भी है. शादी के 1 वर्ष बाद ही मुझे मेरे ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. पति सुबोध सिंह, सास सुशीला देवी, ननंद मंगली देवी मेरे साथ मारपीट करते हैं और ₹500000 दहेज के रूप में मांग करते हैं। नहीं […]

रंगरा : मुख्यमंत्री परिवहन योजना मद की एक लाख रुपये गबन करने के मामले को ले टेंपो शोरूम के मालिक ने दर्ज कराई प्राथमिकी ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा – टेंपो विक्रेता एवं तिलकामांझी स्थित काव्या ऑटोमोबाइल शोरूम के मालिक इंदु शेखर झा ने मुख्यमंत्री परिवहन योजना मद की ₹100000 गबन करने के मामले को लेकर रंगरा थाना क्षेत्र के सधुआ निवासी शिवचरण दास पर रंगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में इंदु शेखर झा ने बताया है कि रंगरा प्रखंड में  मुख्यमंत्री परिवहन योजना अंतर्गत आरोपी का चयन किया गया था. इसके बाद  शिवचरण दास मेरे शो रूम में टेंपों खरीदने आए और वादा किया गया कि अनुदान की राशि ₹100000 खाते में आने के साथ ही मैं शोरूम में उक्त राशि को जमा कर दूंगा. इस वादे के बाद कंपनी द्वारा  28 जनवरी 20 को अतुल कंपनी का टेंपो दे […]

रंगरा : महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरे राजद कार्यकर्ता, पीएम व सीएम का फूंका पुतला ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा:- देश भर में लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता त्रस्त है. डीजल पेट्रोल से लेकर गैस सिलेंडर तथा सभी खाद्य पदार्थो में लगातार बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ आज बिहार प्रतिपक्ष राजद के नेता तेजस्वी यादव के आह्वान पर जिले के रंगरा प्रखंड कार्यालय पर राजद के आपदा जिला अध्यक्ष अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। साथ ही राजद नेताओ ने प्रधानमंत्री एवम मुख्यमंत्री के विरुद्ध नारे भी लगाए तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन भी किया। वही युवा के पूर्व जिला प्रवक्ता शुभम कुमार ने कहा कि महंगाई अपने चरम पर पहुंच चुका है.जनता त्रस्त है सरकार मस्त है आम जनता परेशान है, लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ अपने नेता तेजस्वी यादव के . आह्वान […]