



नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनिया ठठेरी टोला में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। स्थानीय निवासी उपेंद्र साह (पिता- प्रेमनाथ साह) एवं गौरव कुमार (पिता- राजेश साह) घरेलू कहासुनी के दौरान हुई मारपीट में घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत पड़ोसियों के बीच आपसी तनाव से हुई, जो धीरे-धीरे उग्र हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने चाकू से हमला कर दोनों को घायल कर दिया।
घायलों को तत्काल नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।













