5
(1)

नवगछिया । नवगछिया थाना के जीरोमाइल स्थित एक चाय की दुकान के गल्ले (कैश बॉक्स) से अज्ञात लोगों द्वारा लगभग तीन हजार रुपये चोरी करने की घटना सामने आई है। घटना के संबंध में दुकानदार ने नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्राथमिकी में दुकानदार ने बताया कि हरिजन टोला तेतरी निवासी मनीष दास के नेतृत्व में तीन अज्ञात व्यक्ति रात्रि आठ बजे दुकान में आए। उन्होंने दुकान से सिगरेट का डब्बा उठा लिया। जब दुकानदार ने उनकी कार्रवाई पर सवाल किया तो मनीष दास और उसके साथ आए तीनों अज्ञात व्यक्ति दुकान की लाइट बंद कर धक्का-मुक्की और मारपीट करने लगे।

दुकानदार ने बताया कि इस दौरान उसकी पत्नी बचाने आई तो उसके साथ भी छेड़खानी की गई। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने दुकान के गल्ले से लगभग तीन हजार रुपये निकाल लिए।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: