5
(1)

भागलपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर रेलवे प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। इसी क्रम में ईस्टर्न रेलवे मालदा डिवीजन की सीनियर डीसीएम अंजन ने सोमवार को भागलपुर जंक्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर में बने प्रतीक्षालय, भोजनालय सहित सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया।

निरीक्षण के बाद सीनियर डीसीएम अंजन ने बताया कि छठ पर्व के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से विशेष इंतज़ाम किए गए हैं, ताकि किसी भी यात्री को परेशानी का सामना न करना पड़े। स्टेशन परिसर के बाहर अस्थायी प्रतीक्षालय बनाया गया है, जहां बैठने की सुविधा के साथ पीने के पानी की व्यवस्था उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि यात्री अपने मोबाइल फोन के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं, जिससे लंबी कतारों से राहत मिल सकेगी। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आरपीएफ एवं जीआरपी के जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। साथ ही डॉग स्क्वॉड की टीम भी लगातार निगरानी में जुटी रहेगी।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि छठ महापर्व पर आने-जाने वाले यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: