



नवगछिया । 06 मार्च 2023 को वादी आशीष कुमार के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि नवगछिया थानांतर्गत तेतरी दुर्गा मंदिर के समीप से इनकी अपाची मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 10 यू 4835 को चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में नवगछिया थाना कांड संख्या- 63/23, धारा- 379 भादवि दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। उसी क्रम में बुधवार को कांड में चोरी की अपाची मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 10 यू 4835 मुंगेर से बरामद किया गया।













