5
(1)

भागलपुर : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत के निर्देश पर सड़कों पर एसएसटी (स्थैतिक निगरानी दल) द्वारा वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव अवधि के दौरान 50 हजार रुपये से अधिक नकद राशि लेकर चलने पर प्रतिबंध है। यदि कोई व्यक्ति 50 हजार रुपये से अधिक की राशि के साथ पकड़ा जाता है, तो उसे उस राशि का वैध स्रोत बताना आवश्यक होगा। इसके अलावा हथियार, नशीले पदार्थ, शराब या किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु के परिवहन पर भी सख्त रोक लगाई गई है।

निरीक्षण के दौरान एसएसटी टीमों ने बड़ी संख्या में वाहनों की जांच की और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी। प्रशासन ने बताया कि जिले की सीमाओं और प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि या चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन को रोका जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: