4
(4)

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बनिया गांव निवासी शिवम कुमार, पिता स्वर्गीय युगेश रजक, उम्र 14 वर्ष, बीते 27 जून 2025 को कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकला था, लेकिन वह अब तक घर नहीं लौटा है।

परिजनों के अनुसार, शिवम नवगछिया स्थित वैशाली होटल के समीप मुकेश सर के कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करता है। वह रोज़ की तरह 27 जून को भी पढ़ने के लिए गया था, लेकिन देर शाम तक जब वह वापस नहीं आया, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो उसकी मां निशा कुमारी ने रंगरा थाना में लिखित आवेदन देकर बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।

शिवम की कद-काठी 4 फीट 4 इंच है, रंग सांवला है और शरीर दुबला-पतला है। परिजनों ने लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को शिवम के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस या परिवार से संपर्क करें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 4

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: