0
(0)

भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र स्थित कोयला घाट में एक महिला के साथ उसके ससुरालवालों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला संजना कुमारी ने आरोप लगाया है कि न्यायालय के आदेश के बाद जब वह अपने बच्चे के साथ ससुराल पहुंची, तो उसके पति, सास और ससुर ने मिलकर उसके साथ मारपीट की।

पीड़िता संजना कुमारी का कहना है कि वह न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए अपने बच्चे के साथ ससुराल पहुंची थी, लेकिन वहां पहुंचते ही परिवार के लोगों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। महिला के अनुसार उसके पति सहित ससुराल के अन्य सदस्यों ने लाठी-डंडे से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसे चोटें भी आई हैं।

संजना कुमारी ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब उसके साथ इस तरह की घटना हुई है। इससे पहले भी कई बार ससुराल पक्ष द्वारा उसके साथ मारपीट की जा चुकी है। लगातार हो रही इस प्रताड़ना से वह काफी परेशान और भयभीत है।

पीड़िता ने कहा कि यदि इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वह कोई बड़ा कदम उठाने को मजबूर हो सकती है, जिसकी जिम्मेदारी उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों की होगी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों के बीच भी चर्चा का माहौल है। वहीं पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में बरारी थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: