0
(0)

पीड़ित ने साइबर थाना में दिया आवेदन

अमेजन पे व वन मोबाइल के नाम पर हुए दो ट्रांजेक्शन

नवगछिया में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से करीब 96 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। मामले को लेकर पीड़ित ने साइबर थाना में लिखित आवेदन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार नवगछिया निवासी संजय कुमार सराफ (58), पिता स्व. बद्री प्रसाद सराफ ने साइबर थाना प्रभारी को दिए आवेदन में बताया कि 24 जनवरी 2026 की शाम करीब 5 बजे उनके मोबाइल पर क्रेडिट कार्ड से 87,125 रुपये की राशि अमेजन पे के माध्यम से ट्रांजेक्शन होने का मैसेज प्राप्त हुआ। इस मैसेज को देखकर वे चौंक गए, क्योंकि उन्होंने इस तरह का कोई ऑनलाइन लेनदेन नहीं किया था।

पीड़ित ने बताया कि इस ट्रांजेक्शन के कुछ ही मिनट बाद शाम करीब 5:28 बजे उनके मोबाइल पर 7,573 रुपये का एक और ट्रांजेक्शन होने का मैसेज आया, जो “वन मोबाइल” के नाम से किया गया था। लगातार दो ट्रांजेक्शन की सूचना मिलने के बाद उन्हें साइबर ठगी का संदेह हुआ।

संजय कुमार सराफ ने बताया कि मैसेज मिलने के लगभग एक घंटे के भीतर ही उन्होंने तत्परता दिखाते हुए एक्सिस बैंक के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर इसकी शिकायत दर्ज कराई और अपने क्रेडिट कार्ड को तत्काल ब्लॉक कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी, ताकि आगे किसी तरह की और निकासी न हो सके।

इसके बाद पीड़ित ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए साइबर थाना नवगछिया में लिखित आवेदन देकर जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

इस संबंध में साइबर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि पीड़ित का आवेदन प्राप्त हो गया है। मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है और तकनीकी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: