5
(1)

भागलपुर : साइबर थाना पुलिस ने तिलकामांझी चौक पर नुक्कड़ सभा के माध्यम से आम लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर अवर निरीक्षक आलोक कुमार ने उपस्थित लोगों को बताया कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता सबसे कारगर उपाय है।

उन्होंने लोगों को सलाह दी कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही किसी अज्ञात व्यक्ति की वीडियो कॉल उठाएं। कोई भी ऑनलाइन लेन-देन करने से पहले सामने वाले व्यक्ति की पहचान की पुष्टि अवश्य कर लें। रकम भेजने से पहले संबंधित व्यक्ति का नाम, नंबर और विवरण ठीक से जांच लें।

सभा में यह भी बताया गया कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ व्यापारिक या आर्थिक संबंध न बनाएं, क्योंकि यह साइबर ठगी का एक आम जरिया बन चुका है।

अगर कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है, तो उसे तुरंत सभी आवश्यक जानकारी के साथ हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। इससे संबंधित विभाग त्वरित कार्रवाई कर सकता है और ठगी से हुई क्षति की भरपाई संभव हो सकती है।

इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सतर्क करना और साइबर अपराध के प्रति सजग बनाना था, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: