



नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के कुमादपुर के पास एनएच 31 पर मंगलवार की संध्या को एक बाइक दुर्घटना में एक ही परिवार के दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। सभी रंगड़ा के सधुवा से चौसा जा रहे थे। हादसा उस वक्त हुआ जब पल्सर बाइक सवार ने सामने से आ रहे एक साइकिल सवार को बचाने की कोशिश की, इसी दौरान बाइक असंतुलित होकर गिर पड़ी।

घायलों में चार वर्षीय लक्षिका पाल और दो वर्षीय रियांश पाल शामिल हैं। उनके मामा विवेक कुमार और मां मंजू कुमारी (उम्र 30 वर्ष) भी घायल हुए हैं। बाइक चला रहे कार्तिक कुमार (उम्र 23 वर्ष), जो मधेपुरा के उदाकिशुनगंज निवासी नरेश पाल के पुत्र हैं, उन्हें भी गंभीर चोट आई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक और अचानक सामने आए साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। आसपास के लोगों ने तत्काल घायलों को उठाकर नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया ।














