


जिले के अंदर अवैध पटाखा निर्माण को पूरी तरह से खत्म करने का दिया निर्देश
रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर l
जिले में घटित अपराधों के संबंध में समीक्षा के दौरान बारी-बारी से सभी थाना प्रभारियों से रूबरू हुएl हाल ही में भागलपुर में दिल दहला देने वाला बम विस्फोट पर भी अहम चर्चा करते हुए विशेष दिशा निर्देश दिए गए, साथ ही सभी थाना के एसएचओ से कहा गया है

की समय समय पर वाहन चेकिंग, गस्ती व वारंटीओं के मामले को शीघ्र निष्पादित करें lवहीं अवैध शराब की बिक्री होने पर भी सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया l

बैठक में दूसरी ओर सभी थानेदारों को यह भी जिम्मेदारी दी गई है कि जिला के अंदर अवैध पटाखा निर्माण को पूरी तरह से खत्म करना है जो भी लोग बारूद सप्लाई, पटाखा निर्माण और इसके अलावा बेचने का व्यवसाय करते हैं या उनसे जुड़े हैं उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए l
















