



भागलपुर । जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में तथा उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह की उपस्थिति में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक का आयोजन समीक्षा भवन सभागार में किया गया। बैठक में जिला के तमाम सरकारी एवं निजी बैंकों ने भाग लिया। बैठक में जून 2025 तिमाही के विभिन्न आंकड़ों पर विस्तार से समीक्षा हुई। जहां जून 2025 में लक्ष्य के विरुद्ध एसीपी में 20% की प्राप्ति हुई, वहीं साख जमा अनुपात 51.38 % रहा। जिलाधिकारी ने .

खराब प्रदर्शन कर रहे बैंकों से खासा नाराज़गी जाहिर की और अगली तिमाही तक निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। सरकारी योजनाओं जैसे केसीसी, पीएमईजीपी, पीएमएफएमई का भी प्रदर्शन असंतोषप्रद रहा। जिसपर जिलाधिकारी ने क्रेडिट कल्चर को बढावा देने और हर एक वंचित को समुचित सरकारी योजनाओं का लाभ देने की बात कही। इसके अलावा वित्तीय समावेशन संतृप्ति शिविर को और गति देने की बात कही एवं आगामी लोक अदालत में अधिक से अधिक लोगों का ऋण समझौता कर क़र्ज़ मुक्ति पत्र प्रदान करने की बात कही गई।













