



भागलपुर । भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार, पटना के निर्देशानुसार ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया जाता है। इसी क्रम में सितंबर माह का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला दंडाधिकारी, भागलपुर डॉक्टर नवल किशोर चौधरी द्वारा किया गया।

निरीक्षण वाणिज्य कर कार्यालय, भागलपुर के समीप स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस में संपन्न हुआ। इस दौरान वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव और मशीनों की स्थिति का बारीकी से परीक्षण किया गया।
इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी, जदयू के जिला प्रतिनिधि मृत्युञ्जय कुमार कुशवाहा एवं निर्वाचन शाखा के कर्मी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।














