0
(0)

नवगछिया ।
बिहपुर थाना पुलिस ने दहेज की मांग को लेकर नवविवाहिता की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर गांव निवासी सौरभ कुमार उर्फ सौरभ सनगही के रूप में की गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मामले को लेकर 18 जनवरी 2026 को वादी मनोज कुमार राय ने बिहपुर थाना में एक लिखित आवेदन दिया था। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि उनकी नवविवाहिता पुत्री की शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की अतिरिक्त मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर पुत्री के साथ लगातार प्रताड़ना की गई और अंततः दहेज के लिए उसकी हत्या कर दी गई।

आवेदन प्राप्त होने के बाद बिहपुर थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की गई।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: